होर्मुज में ट्रंप की नंबर-1 नेवी को ईरान की खुली चुनौती, सामने आया वीडियो
News Image

होर्मुज की खाड़ी में आमना-सामना स्ट्रेट ऑफ होर्मुज एक बार फिर दुनिया के लिए तनाव का केंद्र बन गया है। अमेरिका, जो अपनी नौसेना को दुनिया में सबसे शक्तिशाली (नंबर-1) बताता है, उसे ईरान की छोटी सी नौसेना ने कड़ी टक्कर दी है। इस इलाके पर अपना प्रभुत्व बनाए रखने के लिए अमेरिका पूरी ताकत झोंक चुका है, लेकिन ईरान का नियंत्रण आज भी बरकरार है।

ईरानी चेतावनी का वीडियो वायरल ईरान की सरकारी मीडिया ने एक हैरान कर देने वाला वीडियो जारी किया है। इसमें इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कोर (IRGC) की नौसेना को स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में गश्त करते देखा जा सकता है। वीडियो में अमेरिकी विध्वंसक पोत यूएसएस फ्रैंक ई. पीटरसन जूनियर का सामना ईरानी नौसेना से होता है।

हमले की सीधी धमकी वीडियो में ईरानी सैनिक अमेरिकी युद्धपोत को चेतावनी देते हुए कहते हैं, वारशिप-121, यह सेपाह (आईआरजीसी) नौसेना स्टेशन है। अपना मार्ग बदलकर तुरंत हिंद महासागर में वापस जाइए। यदि आपने आदेश नहीं माना तो आप पर हमला किया जाएगा। जवाब में अमेरिकी जवान ने अंतरराष्ट्रीय कानून का हवाला दिया, लेकिन ईरानी नौसैनिक ने दो टूक कहा कि वह बिना किसी देरी के गोलीबारी करने के लिए तैयार है।

अमेरिका का सुरक्षित मार्ग अभियान इस झड़प से पहले शनिवार को अमेरिकी सेना ने घोषणा की थी कि वे होर्मुज की खाड़ी से बारूदी सुरंगें हटाने का अभियान शुरू कर रहे हैं। अमेरिका ने दावा किया कि ये सुरंगें आईआरजीसी ने बिछाई हैं। सेंट्रल कमांड के एडमिरल ब्रैड कूपर ने बताया कि वे इस खाड़ी में एक नया और सुरक्षित मार्ग स्थापित करने की कोशिश कर रहे हैं ताकि समुद्री व्यापार प्रभावित न हो।

प्रतिष्ठा का सवाल बनी जंग अमेरिका ने होर्मुज की खाड़ी को खोलने के लिए सैन्य और कूटनीतिक, दोनों तरह की पहल की हैं, लेकिन नतीजा सिफर रहा है। ईरान का यह आक्रामक रुख अमेरिका के लिए बड़ी मुसीबत बन गया है। एक तरफ ट्रंप प्रशासन अपनी नौसेना की धाक जमाना चाहता है, तो दूसरी तरफ ईरान ने साफ कर दिया है कि इस सामरिक जलमार्ग पर उसकी मर्जी के बिना परिंदा भी पर नहीं मार सकता।

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

PSL छोड़ IPL गए, फिर वापस लौटे; कुसल मेंडिस की खामोशी ने पाकिस्तान में मचाया बवाल

Story 1

वानखेड़े में पाटीदार का तूफान , MI के खिलाफ RCB की आतिशबाजी

Story 1

IPL 2026: डगआउट में फोन चलाते पकड़ा गया राजस्थान रॉयल्स का मैनेजर, ललित मोदी ने उठाए सवाल

Story 1

बचाओ, यह मुझे मार डालेंगे : ससुर ने बहू को सड़क पर घसीटकर पीटा, वीडियो वायरल

Story 1

सुरों की मल्लिका को वानखेड़े का नमन: कोहली और खिलाड़ियों ने दी आशा भोसले को भावभीनी श्रद्धांजलि

Story 1

राजस्थान रॉयल्स पर मंडराया संकट: डगआउट में मोबाइल का इस्तेमाल, बीसीसीआई की कार्रवाई तय!

Story 1

रिटायरमेंट से पहले रिन्यू हुई दिल्ली मेट्रो: 20 साल पुरानी ट्रेनों को मिला नया अवतार , जानिए क्या-क्या बदला

Story 1

सुरों की मल्लिका ने ली अंतिम विदाई, स्वर कोकिला आशा भोसले का 92 वर्ष की आयु में निधन

Story 1

अभी न जाओ छोड़ कर... : सुर साम्राज्ञी आशा भोसले के निधन से स्तब्ध हुआ देश, उद्योग जगत ने दी भावभीनी विदाई

Story 1

कागज के शेर बनाम आधुनिक हिटलर : इजरायल-तुर्की के बीच आर-पार की जंग