भारतीय सिनेमा की सुर साम्राज्ञी और दिग्गज गायिका आशा भोसले के निधन से पूरा देश शोक में है। आठ दशकों तक अपनी जादुई आवाज से करोड़ों दिलों पर राज करने वाली आशा ताई के जाने से संगीत जगत में एक युग का अंत हो गया है। इस अपूरणीय क्षति पर न केवल फिल्म जगत, बल्कि देश का कॉर्पोरेट जगत भी भावुक है।
गौतम अदाणी: भारत का दिल उन्हें भूलने को तैयार नहीं अदाणी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अदाणी ने आशा जी के सदाबहार गीत अभी न जाओ छोड़ कर... के जरिए उन्हें याद किया। उन्होंने कहा कि भारत का दिल कभी भी आशा जी को विदा करने के लिए तैयार नहीं था। अदाणी ने लिखा, वह अपने पीछे एक ऐसी अमर विरासत छोड़ गई हैं, जो पीढ़ियों तक हमारे घरों और यादों में गूंजती रहेगी।
अनिल अग्रवाल: संघर्ष के दिनों के साथी थे उनके गाने वेदांता रिसोर्सेज के चेयरमैन अनिल अग्रवाल ने अपने शुरुआती संघर्ष के दिनों को याद करते हुए एक भावनात्मक पोस्ट साझा की। उन्होंने बताया कि मुंबई की गलियों में भटकते हुए आशा जी के गाने ही उनके हमसफर थे। उन्होंने लिखा, करोड़ों हिंदुस्तानियों की तरह मुझे भी उनके गानों में अपना जीवन सफर दिखता है। उनकी जिंदादिली हर जज्बात में रंग भर देती थी।
हर्ष गोयनका: संगीत की वोकल रेंज की मिसाल आरपीजी एंटरप्राइजेज के चेयरमैन हर्ष गोयनका ने एचएमवी (HMV) के साथ अपने जुड़ाव को याद करते हुए आशा भोसले के संगीत कौशल को सराहा। उन्होंने कहा कि आशा जी के पास एक अभूतपूर्व वोकल रेंज थी, जो विभिन्न शैलियों और भावनाओं के बीच बेहद सहजता से ढल जाती थी। उनके साथ काम करना और उनके सदाबहार गीतों से जुड़े रहना उनके लिए सौभाग्य की बात रही।
एक अमर विरासत इन शीर्ष उद्योगपतियों की श्रद्धांजलि यह साबित करती है कि आशा भोसले का संगीत केवल सिनेमा तक सीमित नहीं था। उन्होंने बड़े-बड़े बिजनेस टायकून्स से लेकर एक आम आदमी के संघर्ष और खुशी के पलों को अपनी आवाज से संवारा है। भले ही वे आज हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन उनके सुरों की विरासत आने वाली कई पीढ़ियों तक जीवित रहेगी।
“अभी न जाओ छोड़ कर, कि दिल अभी भरा नहीं ...”
— Gautam Adani (@gautam_adani) April 12, 2026
India’s heart was never ready to let Asha ji go. She leaves behind an immortal legacy that will echo across homes, memories and generations.
Rest in peace, Asha ji. Your melody is eternal.
ॐ शांति।🙏🏽 pic.twitter.com/1avRUU9KFZ
बिहार की सत्ता का किंगमेकर बनी बीजेपी, नीतीश के करीबी मंत्री बोले- नए CM का फैसला अब वही लेंगे
1893 के शिकागो से 2026 के सिएटल तक: अमेरिका में स्थापित हुई स्वामी विवेकानंद की पहली आदमकद प्रतिमा
ईरान पर वेनेजुएला मॉडल का दबाव: क्या ट्रंप सच में करेंगे समुद्री नाकेबंदी?
दिग्गज गायिका आशा भोसले अस्पताल में भर्ती, सीने में संक्रमण और कमजोरी बनी मुसीबत
आशा भोसले को सम्मान: रितेश देशमुख की राजा शिवाजी के एंथम की रिलीज टली
रविचंद्रन अश्विन की सलाह पर भड़के उस्मान तारिक, बोले- बल्लेबाज ऐसा करेगा तो भुगतना पड़ेगा अंजाम
सब छोड़ गए, अब बस मैं बची थी... ; हिंदी सिनेमा के सुनहरे दौर का हुआ अंत, अलविदा कह गईं स्वर कोकिला आशा भोसले
अंपायर से भिड़ना पड़ा महंगा: नीतीश राणा पर BCCI का बड़ा एक्शन, लगा तगड़ा जुर्माना
आईपीएल से दूरी, पाकिस्तान में दस्तक: क्या ग्लेन मैक्सवेल का करियर अब नए मोड़ पर है?
क्या 14 अप्रैल को तय होगा बिहार का अगला मुख्यमंत्री? शिवराज सिंह चौहान को मिली बड़ी जिम्मेदारी