उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। सोमवार सुबह धौलाना-गुलावटी मार्ग पर एक बस और ट्रक की आमने-सामने जबरदस्त टक्कर हो गई। इस हादसे में अब तक 6 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है।
बारात से लौटते समय हुआ हादसा जानकारी के अनुसार, बस में सवार सभी लोग गुलावटी में एक शादी समारोह में शामिल होने के बाद वापस डासना लौट रहे थे। सोमवार तड़के जब वे धौलाना-गुलावटी मार्ग से गुजर रहे थे, तभी अनियंत्रित ट्रक ने बस को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बस के परखच्चे उड़ गए।
7 लोग गंभीर रूप से घायल हादसे में बस में सवार 7 से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। उन्हें तत्काल प्रभाव से इलाज के लिए रमा मेडिकल कॉलेज और जीएस मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है, जहां कुछ लोगों की हालत अभी भी नाजुक बनी हुई है।
पुलिस और प्रशासन की कार्रवाई घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच गए। एसपी कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने बताया कि मृतकों में से एक की पहचान अभी बाकी है, जिसके लिए प्रयास किए जा रहे हैं। बस में कुल 12 लोग सवार थे।
सामान्य हुआ यातायात हादसे के बाद सड़क पर अफरा-तफरी का माहौल हो गया, जिससे कुछ देर के लिए यातायात बाधित रहा। प्रशासन ने क्रेन की मदद से दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हटाकर मार्ग को साफ करा दिया है। फिलहाल ट्रैफिक व्यवस्था सामान्य है और पुलिस मामले में कानूनी कार्रवाई कर रही है।
परिजनों में कोहराम इस घटना की सूचना मृतकों के परिजनों को दे दी गई है। अपने प्रियजनों को खोने की खबर मिलते ही परिवारों में कोहराम मच गया है। मौके पर पहुंचे प्रशासनिक अधिकारियों की देखरेख में राहत और बचाव कार्य समय रहते पूरा कर लिया गया था।
*VIDEO | Hapur, Uttar Pradesh: At least six dead and seven injured after a truck overturned onto a bus late last night.
— Press Trust of India (@PTI_News) April 13, 2026
(Source: Third Party)
(Full video available on PTI Videos - https://t.co/n147TvrpG7) pic.twitter.com/NGw1ZjFo7u
सुरों की मल्लिका को अंतिम विदाई: आशा भोसले के निधन से स्तब्ध हुआ बॉलीवुड, संगीत के एक युग का अंत
अमेरिका को ईरान की खुली चुनौती: स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से तुरंत लौट जाओ, वरना नष्ट कर देंगे
विराट कोहली पर क्या मंडरा रहा है बैन का खतरा? मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच में हुआ बड़ा बवाल
सब छोड़ गए, अब बस मैं बची थी... ; हिंदी सिनेमा के सुनहरे दौर का हुआ अंत, अलविदा कह गईं स्वर कोकिला आशा भोसले
IPL 2026: RCB से मिली हार के बाद भड़के हार्दिक पांड्या, कहा- अब आत्ममंथन का समय आ गया है
नोएडा की सड़कों पर तांडव: वेतन बढ़ाने की मांग पर मजदूरों ने फूंकी पुलिस वैन, इलाके में तनाव
लेबनान की धरती पर गरजे नेतन्याहू: युद्ध जारी है , हिज्बुल्लाह के सफाये का लिया संकल्प
नारी शक्ति वंदन अधिनियम: किरेन रिजिजू ने खड़गे को लिखा पत्र, कहा- देरी करना महिलाओं के साथ अन्याय
रिटायरमेंट से पहले रिन्यू हुई दिल्ली मेट्रो: 20 साल पुरानी ट्रेनों को मिला नया अवतार , जानिए क्या-क्या बदला
36 गेंद में 59 रन का तूफानी खेल, फिर भी मैदान से बाहर क्यों आए आयुष म्हात्रे? जानिए सच