तेहरान/वाशिंगटन: मध्य पूर्व में तनाव अब एक विस्फोटक मोड़ पर पहुंच गया है। ईरान ने 12 अप्रैल 2026 को स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का एक 60 सेकंड का वीडियो जारी कर अमेरिका को सीधी चेतावनी दी है। इसमें ईरानी नौसेना ने अमेरिकी युद्धपोतों को तत्काल रास्ता बदलकर हिंद महासागर लौटने का फरमान सुनाया है।
यह आखिरी चेतावनी है इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) के कमांडर ने वीडियो में अमेरिकी डिस्ट्रॉयर को सीधे निशाने पर लेते हुए कहा, अपना रास्ता बदलें और तुरंत लौट जाएं, वरना निशाना बनाया जाएगा। कमांडर ने बार-बार इसे अंतिम चेतावनी करार देते हुए हमले की धमकी दी है। साथ ही, ओमान सागर में सभी जहाजों को 10 मील की दूरी बनाए रखने का कड़ा निर्देश दिया गया है।
ट्रम्प का तीखा पलटवार वीडियो जारी होने से ठीक पहले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने साफ कर दिया कि अमेरिकी नौसेना होर्मुज में किसी को भी कोई टोल नहीं देगी और न ही ईरान के आदेश मानेगी। ट्रम्प ने कहा, हम ईरान को सही समय पर खत्म करने के लिए तैयार हैं। अमेरिका का तर्क है कि उसके जहाज वहां मौजूद विस्फोटक सुरंगों को हटाने का अभियान चला रहे थे, जिसे ईरान ने अनधिकृत घुसपैठ बताया है।
होर्मुज पर कब्जे की जंग स्ट्रेट ऑफ होर्मुज दुनिया का सबसे व्यस्त और महत्वपूर्ण तेल समुद्री मार्ग है। ईरान का दावा है कि इस जलडमरूमध्य पर उसका नियंत्रण है और वह इसे किसी भी कीमत पर छोड़ने को तैयार नहीं है। ईरान द्वारा जहाजों से 20 लाख डॉलर का टोल वसूलने की मांग को अमेरिका ने सिरे से खारिज कर दिया है, जिससे टकराव और गहरा गया है।
शांति वार्ता फेल, युद्ध के बादल हाल ही में पाकिस्तान में हुई शांति वार्ता के बेनतीजा रहने के बाद दोनों देशों के बीच कूटनीतिक रास्ते लगभग बंद हो चुके हैं। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए रूस के राष्ट्रपति पुतिन ने भी ईरान के राष्ट्रपति से फोन पर लंबी बातचीत की है। ईरान का यह आक्रामक रुख और अमेरिका की युद्धपोत की तैनाती बताती है कि क्षेत्र में किसी भी समय सैन्य संघर्ष भड़क सकता है।
WATCH: Iran has released footage of yesterday’s IRGC Navy confrontation with US destroyers in the Strait of Hormuz, ordering the US ships to “alter course and go back to the Indian Ocean immediately” or be “targeted,” and issuing a “last warning” before threatening to open fire.… pic.twitter.com/Ghs8hVb7hV
— The Hormuz Letter (@HormuzLetter) April 12, 2026
सुरों की मल्लिका को अंतिम विदाई: आशा भोसले के निधन से स्तब्ध हुआ बॉलीवुड, संगीत के एक युग का अंत
IPL 2026: रोहित और कोहली की चोट ने बढ़ाई फैंस की चिंता, क्या आगे खेल पाएंगे दिग्गज?
MI vs RCB: रोहित-विराट की चोट ने बढ़ाई फैंस की चिंता, आईपीएल से बाहर होने का खतरा?
चोरी पड़ी भारी: क्लिनिक में घुसा चोर, रात भर शटर में फंसी रही गर्दन
रियाद में भारतीय नागरिक की संदिग्ध मौत: परिवार ने उठाए गंभीर सवाल, न्याय की मांग
विराट कोहली पर क्या मंडरा रहा है बैन का खतरा? मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच में हुआ बड़ा बवाल
वेदर अपडेट: 50 किमी की रफ्तार से चलेगी आंधी, इन 11 राज्यों में बारिश का अलर्ट; भीषण गर्मी की भी चेतावनी
आशा भोसले को सम्मान: रितेश देशमुख की राजा शिवाजी के एंथम की रिलीज टली
बंगाल में बांग्ला ही चलेगी: उर्दू बोलने वाले कहीं और जाएं , योगी आदित्यनाथ का तीखा हमला
हापुड़ में भीषण सड़क हादसा: बारातियों से भरी बस और ट्रक की टक्कर, 6 लोगों की मौत