देशभर में मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, आज (13 अप्रैल) देश का मौसम दो विपरीत हिस्सों में बंटा नजर आ रहा है। एक तरफ 11 राज्यों में आंधी-पानी का अलर्ट है, तो दूसरी तरफ कई राज्यों में लू (Heatwave) का संकट गहराने वाला है।
इन 11 राज्यों में आंधी-तूफान का साया मौसम विभाग ने हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, पंजाब, हरियाणा, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, असम, त्रिपुरा, नागालैंड, अरुणाचल प्रदेश और केरल के लिए अलर्ट जारी किया है। इन राज्यों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और बारिश होने की संभावना है। पर्वतीय क्षेत्रों में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के कारण ओलावृष्टि की आशंका भी बनी हुई है।
दिल्ली-NCR और यूपी का हाल दिल्ली-एनसीआर में बारिश का दौर फिलहाल थम गया है, लेकिन मौसम अभी साफ नहीं है। सुबह की हल्की ठंडक के बाद दोपहर में तापमान तेजी से बढ़ेगा, जिससे गर्मी का अहसास होगा। उत्तर प्रदेश में मौसम मिलाजुला रहेगा; पूर्वी यूपी में जहां बारिश और हवाओं की संभावना है, वहीं पश्चिमी यूपी में भीषण गर्मी और लू लोगों को परेशान कर सकती है।
बिहार में गर्मी और लू का कहर बिहार में मौसम पूरी तरह शुष्क बना हुआ है। राज्य में बारिश की कोई संभावना नहीं है और सुबह से ही तेज धूप निकल रही है। पटना, गया, भागलपुर और मुजफ्फरपुर समेत कई जिलों में तापमान में उछाल आएगा। मौसम विभाग ने इन क्षेत्रों में लू चलने की चेतावनी दी है, जो स्वास्थ्य के लिए चुनौतीपूर्ण हो सकती है।
पहाड़ों पर बिगड़ेगा मौसम उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर के लिए विशेष अलर्ट जारी किया गया है। यहाँ तेज हवाओं के साथ भारी बारिश और बर्फबारी की गतिविधियां जारी रहेंगी। वहीं, सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश और असम जैसे पूर्वोत्तर राज्यों में अगले कुछ दिनों तक बिजली कड़कने और गरज के साथ भारी वर्षा का अनुमान है।
अगले 5 दिनों में और बढ़ेगी गर्मी मौसम विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक, अगले 4 से 5 दिनों के दौरान उत्तर-पश्चिम, मध्य और पूर्वी भारत में अधिकतम तापमान में काफी वृद्धि होगी। राजस्थान और मध्य प्रदेश में चिलचिलाती धूप के साथ गर्मी का असर बढ़ेगा। देश के विभिन्न हिस्सों में मौसमी स्थितियों को देखते हुए नागरिकों को सतर्क रहने और चिलचिलाती धूप में सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।
*मौसम संबंधी चेतावनी
— India Meteorological Department (@Indiametdept) April 12, 2026
मुख्य बिंदु
(i) सिक्किम में आज, अरुणाचल प्रदेश में 14, 15 और 18 अप्रैल को, और असम और मेघालय में 17 और 18 अप्रैल को बिजली और गरज के साथ छिटपुट भारी वर्षा की संभावना है।
(ii) अगले 4–5 दिनों के दौरान उत्तर-पश्चिम, मध्य और पूर्वी भारत में अधिकतम तापमान में… pic.twitter.com/5U41KqO8o0
नोएडा में मजदूरी की आग : सैलरी बढ़ाने की मांग पर उग्र हुए कर्मचारी, गाड़ियां फूंकीं और जमकर हुआ पथराव
इस जमाने की मैं आखिरी मुगल : लता दीदी के जाने के बाद जब आशा भोसले ने बयां किया अपना अकेलापन
ईरान के लिए काल बनेगा मोसाद का नया बॉस, नेतन्याहू ने बहादुर योद्धा रोमन गोफमैन को सौंपी कमान
रक्षा बजट में बड़ा बदलाव: अब अमेरिका पर निर्भर नहीं रहेगा कनाडा, पीएम कार्नी का ऐतिहासिक ऐलान
समोसे का मर्डर! मिक्सी में पीसकर बनाया कटलेट , वीडियो देख भड़के लोग
पश्चिम बंगाल चुनाव: सुभाष चंद्र बोस के पोते चंद्र बोस ने थामा TMC का हाथ, BJP पर बरसे
आशा भोसले को अंतिम विदाई देते हुए भावुक हुईं रश्मि ठाकरे, उद्धव ठाकरे ने कहा- संगीत का एक स्तंभ गिरा
नारी शक्ति वंदन: क्या 2029 की बिसात बिछा रही है सरकार? खड़गे का तीखा प्रहार
विराट कोहली पर क्या मंडरा रहा है बैन का खतरा? मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच में हुआ बड़ा बवाल
इतिहास रचने को तैयार वैभव सूर्यवंशी: क्या आज टूटेगा 18 साल पुराना वर्ल्ड रिकॉर्ड?