मुंबई: सुरों की मल्लिका और महान पार्श्व गायिका आशा भोसले के निधन से पूरा देश शोक में है। 92 वर्ष की आयु में उनका निधन संगीत जगत के लिए एक अपूरणीय क्षति है। सोमवार को शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे अपने परिवार के साथ आशा भोसले को अंतिम श्रद्धांजलि देने उनके मुंबई स्थित आवास पहुंचे।
रश्मि ठाकरे का छलका दर्द श्रद्धांजलि सभा के दौरान रश्मि ठाकरे बेहद भावुक नजर आईं। भोसले परिवार के सदस्यों को सांत्वना देते हुए और महान गायिका के पार्थिव शरीर के पास खड़ी रश्मि ठाकरे की आंखों से आंसू छलक पड़े। यह भावुक पल मंगेशकर परिवार और ठाकरे परिवार के बीच दशकों पुराने गहरे व्यक्तिगत संबंधों को दर्शाता है।
संगीत के लिए एक युग का अंत उद्धव ठाकरे ने अपनी संवेदनाएं व्यक्त करते हुए इसे भारतीय संगीत का सबसे बड़ा नुकसान बताया। उन्होंने कहा, आशा भोसले के जाने से इंडियन म्यूजिक का एक मजबूत स्तंभ गिर गया है। उनकी आवाज आने वाली कई पीढ़ियों के लिए अमर रहेगी। उन्होंने आगे कहा कि आशा ताई ने लता मंगेशकर की समृद्ध विरासत को न केवल संभाला, बल्कि उसे अपनी अनूठी शैली से नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया।
राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई आशा भोसले को 11 अप्रैल को सीने में इन्फेक्शन के कारण ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां मल्टीपल ऑर्गन फेलियर के चलते उनका निधन हो गया। उनके बेटे आनंद भोसले ने इस दुखद समाचार की पुष्टि की थी।
प्रशंसकों और गणमान्य लोगों के अंतिम दर्शन के लिए उनका पार्थिव शरीर आज दोपहर 3 बजे तक उनके लोअर परेल स्थित आवास पर रखा गया। इसके बाद, शिवाजी पार्क में पूरे राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। इस दौरान भारी संख्या में उनके प्रशंसक और फिल्म जगत की हस्तियां उन्हें विदाई देने पहुंची हैं।
Mumbai, Maharashtra: Shiv Sena (UBT) chief Uddhav Thackeray, along with his wife Rashmi Thackeray, MLA Aaditya Thackeray, and MP Arvind Sawant, arrived to pay their last respects to late Singer Asha Bhosle. pic.twitter.com/e6uQvG05ge
— IANS (@ians_india) April 13, 2026
मां की ममता के आगे बेबस हुआ ड्रोन; घोंसले की सुरक्षा के लिए चिड़िया ने दी अपनी जान की बाजी!
ड्रैगन की नई साजिश: अरुणाचल प्रदेश पर चीन के काल्पनिक दावों को भारत ने दिया करारा जवाब
नारी शक्ति वंदन अधिनियम: किरेन रिजिजू ने खड़गे को लिखा पत्र, कहा- देरी करना महिलाओं के साथ अन्याय
ईरान की मैथमेटिकल चेतावनी: होर्मुज नाकाबंदी से दुनिया में मचेगा तेल का हाहाकार
बंगाल में योगी का बुलडोजर और जय श्रीराम : पिछली बार रैलियों का असर क्या रहा?
उज्जैन में गैंगवार का खौफनाक वीडियो: घर पर पेट्रोल डालकर लगाई आग, खुद झुलसे तो दुम दबाकर भागे बदमाश
जंग अभी खत्म नहीं हुई : दक्षिणी लेबनान पहुंचकर नेतन्याहू की दो टूक, बोले- दुश्मन अब अस्तित्व की लड़ाई लड़ रहे
विराट का विस्फोटक गुस्सा: अर्धशतक के बाद पवेलियन लौटते ही फेंके ग्लव्स और हेलमेट
रणवीर इलाहाबादिया को मिला नया प्यार: कौन हैं उनकी गर्लफ्रेंड जूही भट्ट?
बंगाल चुनाव: 4 शादियों पर रोक और घुसपैठियों की विदाई , अमित शाह का ममता सरकार पर बड़ा हमला