नोएडा के फेज-2 इलाके में वेतन बढ़ोतरी की मांग को लेकर चल रहा विरोध प्रदर्शन रविवार को हिंसक हो गया। सैकड़ों की संख्या में मौजूद मजदूरों ने जमकर उपद्रव किया, जिससे औद्योगिक क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
पुलिस वैन में तोड़फोड़ और आगजनी प्रदर्शनकारी मजदूर इतने उग्र हो गए कि उन्होंने कानून अपने हाथ में ले लिया। भीड़ ने एक पुलिस जीप को न केवल बुरी तरह क्षतिग्रस्त किया, बल्कि उसे पलटकर आग के हवाले कर दिया। इस दौरान भारी पथराव भी किया गया, जिसमें कई पुलिसकर्मियों और प्रदर्शनकारियों के घायल होने की खबर है।
योगी सरकार की सख्त चेतावनी स्थिति की गंभीरता को देखते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कड़ा रुख अपनाया है। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि प्रदेश में किसी को भी माहौल बिगाड़ने की इजाजत नहीं दी जाएगी। सीएम ने कहा कि नक्सलवाद को पुनर्जीवित करने की किसी भी साजिश को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और भड़काऊ गतिविधियों पर कड़ी नजर रखी जाए।
प्रशासन का एक्शन मोड मुख्यमंत्री ने सभी औद्योगिक विकास प्राधिकरणों को अगले 24 घंटे के भीतर प्रबंधन और श्रमिक संगठनों के साथ संवाद कर समस्या का समाधान निकालने के निर्देश दिए हैं। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि श्रमिकों के हितों का सम्मान होगा, लेकिन हिंसा करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद लगातार तीन दिनों से जारी इस तनाव के बीच जिलाधिकारी मेधा रूपम ने शनिवार को उद्योगपतियों के साथ आपात बैठक की। संवेदनशील इलाकों को चिन्हित किया गया है और वहां भारी पुलिस बल के साथ सेक्टर और जोनल मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है। सोमवार को प्रस्तावित प्रदर्शनों को देखते हुए पुलिस पूरे इलाके में फ्लैग मार्च कर रही है और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए विशेष सतर्कता बरती जा रही है।
*नोएडा की एक कंपनी के कर्मचारियों का हंगामा, वेतन बढ़ोतरी की मांग को लेकर प्रदर्शनकारियों ने की तोड़फोड़#Noida #Protest pic.twitter.com/1VU7dvZqt1
— NDTV India (@ndtvindia) April 13, 2026
ईरान पर वेनेजुएला मॉडल का दबाव: क्या ट्रंप सच में करेंगे समुद्री नाकेबंदी?
रणवीर अल्लाहबादिया को मिला नया प्यार, कौन हैं मिस्ट्री गर्ल जूही भट्ट?
पूर्णिया: पति की गैरमौजूदगी में प्रेमी संग रंगरेलियां मना रही थी पत्नी, ग्रामीणों ने खंभे से बांधकर की पिटाई
पवेलियन लौटते ही आपा खो बैठे विराट कोहली, फेंक दिया हेलमेट; वायरल हुआ वीडियो
रजत पाटीदार का विस्फोट : 3 गेंदों पर 3 छक्कों से मयंक मारकंडे की उड़ी धज्जियां
नोएडा बना रणक्षेत्र: मजदूरों का उग्र प्रदर्शन, गाड़ियों में आग और दिल्ली बॉर्डर सील
ड्रैगन की नई साजिश: अरुणाचल प्रदेश पर चीन के काल्पनिक दावों को भारत ने दिया करारा जवाब
सरायकेला में PM-USHA उद्घाटन पर घमासान: केंद्रीय मंत्री संजय सेठ को नहीं बुलाने पर गरमाई सियासत
ट्रंप बनाम पोप: अमेरिकी राष्ट्रपति ने पोप लियो XIV पर साधा निशाना, कहा- मैं उनका प्रशंसक नहीं
शांति वार्ता फेल, अब ट्रंप के निशाने पर चीन: ईरान को हथियार दिए तो भुगतने होंगे गंभीर परिणाम