मजदूरों का हिंसक प्रदर्शन दिल्ली से सटे नोएडा और ग्रेटर नोएडा के औद्योगिक क्षेत्रों में पिछले तीन दिनों से जारी मजदूरों का असंतोष गुरुवार को हिंसक हो उठा। वेतन वृद्धि की मांग को लेकर अड़े हजारों श्रमिकों ने फेस-2 और सेक्टर-84 समेत कई इलाकों में भारी बवाल किया। स्थिति इतनी बिगड़ गई कि प्रदर्शनकारियों ने कानून-व्यवस्था को चुनौती देते हुए न केवल गाड़ियों में तोड़फोड़ की, बल्कि पुलिस की गाड़ी को पलटकर दो अन्य वाहनों को आग के हवाले कर दिया।
मदरसन और रिचा ग्लोबल कंपनी के पास बढ़ा तनाव हिंसा की शुरुआत ग्रेटर नोएडा के फेस-2 स्थित मदरसन कंपनी के पास से हुई। प्रदर्शनकारी अचानक उग्र हो गए और उन्होंने पुलिस टीम पर पथराव करना शुरू कर दिया। वहीं, होजरी कॉम्प्लेक्स के डी-ब्लॉक में रिचा ग्लोबल गारमेंट्स के कर्मचारियों ने भी सड़क पर उतरकर जमकर नारेबाजी की। नोएडा के कुलेसरा, सेक्टर-15, सेक्टर-62 और सेक्टर-63 में भी स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है।
प्रशासन के भरोसे फेल उल्लेखनीय है कि बुधवार को ही जिला प्रशासन, पुलिस और प्राधिकरण के अधिकारियों ने श्रमिक प्रतिनिधियों के साथ बैठक की थी। प्रशासन ने उनकी मांगें मानने का भरोसा दिया था, लेकिन मजदूरों पर इसका कोई असर नहीं हुआ। मजदूरों का कहना है कि उन्हें केवल कोरे आश्वासन मिले हैं और जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होतीं, वे सड़कों से पीछे नहीं हटेंगे।
छावनी में तब्दील इलाका, बॉर्डर पर सख्ती बवाल के बाद गौतमबुद्धनगर पुलिस कमिश्नरेट ने पूरे औद्योगिक क्षेत्र को छावनी में बदल दिया है। भारी संख्या में पुलिस बल और पीएसी (PAC) की तैनाती की गई है। वरिष्ठ अधिकारी खुद मौके पर मौजूद हैं और ड्रोन के जरिए उपद्रवियों पर नजर रखी जा रही है। सुरक्षा कारणों और बॉर्डर पर कड़ी चेकिंग के चलते दिल्ली-नोएडा सीमा को फिलहाल सील कर दिया गया है।
आम जनता के लिए एडवाइजरी पुलिस ने जनता से शांति बनाए रखने और किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है। फिलहाल नोएडा के इन सेक्टरों में भारी जाम की स्थिति है। जो यात्री दिल्ली से नोएडा की ओर आने की योजना बना रहे हैं, उन्हें सलाह दी गई है कि वे वैकल्पिक रास्तों का चुनाव करें, क्योंकि सुरक्षा के मद्देनजर ट्रैफिक को डायवर्ट किया गया है।
*#WATCH | Uttar Pradesh: A vehicle torched during a protest by a large number of employees of a company over their demands for a salary increment, in Phase 2 of Noida. Heavy Police deployment made here to bring the situation under control. pic.twitter.com/a2athgYrTT
— ANI (@ANI) April 13, 2026
नोएडा में मजदूरी की आग : सैलरी बढ़ाने की मांग पर उग्र हुए कर्मचारी, गाड़ियां फूंकीं और जमकर हुआ पथराव
ना कहने की कीमत मौत: प्यार का प्रस्ताव ठुकराने पर युवती की बेरहमी से हत्या, समाज में मचा हड़कंप
होर्मुज जलमार्ग सिर्फ अमेरिका की जागीर नहीं: ईरान का दो टूक संदेश
नोएडा-ग्रेटर नोएडा में श्रमिकों की बल्ले-बल्ले: अब ओवरटाइम पर मिलेगा दोगुना पैसा, 10 तारीख तक सैलरी अनिवार्य
बंगाल में उर्दू बनाम बांग्ला की गूंज: योगी आदित्यनाथ ने TMC को दी नई परिभाषा
नोएडा और फरीदाबाद में सैलरी संग्राम : उग्र प्रदर्शन, गाड़ियों में आग और ठप पड़ा कामकाज
बाबासाहेब का सुदामा और वो यादगार रात: सीएम योगी ने साझा किया डॉ. आंबेडकर से जुड़ा भावुक किस्सा
क्या टूट गया पंड्या ब्रदर्स का अटूट रिश्ता? हार्दिक के विकेट पर क्रुणाल का आक्रामक जश्न चर्चा में
विराट कोहली पर क्या मंडरा रहा है बैन का खतरा? मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच में हुआ बड़ा बवाल
1893 के शिकागो से 2026 के सिएटल तक: अमेरिका में स्थापित हुई स्वामी विवेकानंद की पहली आदमकद प्रतिमा