LLB कर रहा हूं, सुप्रीम कोर्ट तक घसीट ले जाऊंगा , ट्रैफिक पुलिस से उलझे मनचले युवकों का हाई-वोल्टेज ड्रामा
News Image

यूपी के बस्ती जिले में कानून का पाठ पढ़ाने का दावा करने वाले दो युवकों की दबंगई का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। मामला शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र के रोडवेज तिराहे का है, जहां चेकिंग के दौरान पुलिस को धमकाना इन युवकों को भारी पड़ गया।

चेकिंग से भड़के युवक शनिवार शाम ट्रैफिक पुलिस रोडवेज तिराहे पर वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान बिना हेलमेट बाइक पर सवार होकर आए दो युवकों को पुलिस ने रोका। वाहन चेकिंग की बात युवकों को इतनी नागवार गुजरी कि वे बीच सड़क पर ही पुलिसकर्मियों से उलझ पड़े।

आई एम लॉ स्टूडेंट, सबक सिखा दूंगा विवाद के दौरान युवकों ने अपनी हेकड़ी दिखाने में कोई कसर नहीं छोड़ी। अंग्रेजी झाड़ते हुए एक युवक ने पुलिसकर्मियों से कहा, हेलो मिस्टर ट्रैफिक मैन, व्हाट इज योर प्रॉब्लम? आई एम लॉ स्टूडेंट। सबको चिरकुट समझ रहे हो क्या? एलएलबी कर रहा हूं, सुप्रीम कोर्ट तक घसीट ले जाऊंगा, दुरुस्त हो जाओगे।

नेम प्लेट पकड़कर दी धमकी बात सिर्फ बहस तक सीमित नहीं रही। युवकों ने बीच सड़क पर पुलिसकर्मियों के साथ धक्का-मुक्की की और वर्दी पर लगी नेम प्लेट पकड़कर उन्हें धमकाना शुरू कर दिया। इस हाई-वोल्टेज ड्रामे को देखने के लिए मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई, जिसका किसी ने वीडियो बना लिया।

पुलिस ने निकाली हेकड़ी, एक गिरफ्तार वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए बस्ती पुलिस तुरंत हरकत में आई। पुलिस ने सरकारी काम में बाधा डालने, बदसलूकी और मारपीट की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया। सीओ सदर सत्येंद्र भूषण तिवारी ने बताया कि मुख्य अभियुक्त आदित्य पांडेय को गिरफ्तार कर लिया गया है, जो जयपुरवा का रहने वाला है।

दूसरे साथी की तलाश जारी पुलिस ने इस मामले में धारा 115(2), 352, 351(3), 121(1) और 132 बीएनएस के तहत कार्रवाई की है। घटना में शामिल दूसरे अभियुक्त की पहचान कर ली गई है और उसकी तलाश के लिए दबिश दी जा रही है। बस्ती पुलिस ने साफ कर दिया है कि कानून हाथ में लेने वालों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा।

*

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

ट्रेन बनी चलता-फिरता मंदिर : कोच में भजन-कीर्तन का वीडियो हुआ वायरल, सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस

Story 1

अभी न जाओ छोड़ कर... : सुर साम्राज्ञी आशा भोसले के निधन से स्तब्ध हुआ देश, उद्योग जगत ने दी भावभीनी विदाई

Story 1

लैंड फॉर जॉब घोटाला: सुप्रीम कोर्ट से लालू परिवार को बड़ा झटका, FIR रद्द करने की मांग खारिज

Story 1

बर्बरता की हद पार: बदायूं में दो किन्नरों का अपहरण कर पेशाब पिलाया, कुत्तों के पिंजरे में किया कैद

Story 1

NEET UG 2026: परीक्षा शहर की स्लिप जारी, 3 मई को होगा लाखों छात्रों का भविष्य तय

Story 1

आशा भोसले के निधन से स्तब्ध बॉलीवुड: सलमान खान ने नम आंखों से दी भावुक श्रद्धांजलि

Story 1

लाड़ली बहनों को मिली खुशखबरी: खाते में पहुंची 1500 रुपये की 35वीं किस्त, ऐसे चेक करें अपना पेमेंट

Story 1

हंगरी में ऐतिहासिक बदलाव: 16 साल बाद विक्टर ओर्बन का युग खत्म, पीटर मैग्योर की सुनामी जीत

Story 1

सुरों की मलिका को अश्रुपूर्ण विदाई: तिरंगे में लिपटीं आशा भोसले, भावुक हुए सचिन और तब्बू

Story 1

बीच सड़क पर सिगरेट फेंकते नजर आए युजवेंद्र चहल? वीडियो वायरल होते ही फैंस ने लगाई क्लास