हंगरी की राजनीति में एक नए युग का आगाज हो गया है। 16 साल तक सत्ता की धुरी बने रहने वाले प्रधानमंत्री विक्टर ओर्बन को संसदीय चुनावों में करारी हार का सामना करना पड़ा है। 97.35% वोटों की गिनती के बाद, पीटर मैग्योर की तिस्जा (Tisza) पार्टी ने भारी बहुमत के साथ सत्ता पर कब्जा कर लिया है।
ओर्बन की फिडेज को मिली करारी शिकस्त 199 सीटों वाली संसद में पीटर मैग्योर की पार्टी ने 138 सीटों पर जीत दर्ज की है। उन्हें कुल 53.6% वोट मिले। वहीं, विक्टर ओर्बन की फिडेज पार्टी 37.8% वोटों के साथ महज 55 सीटों पर सिमट गई। ओर्बन ने अपनी इस दर्दनाक हार को स्वीकार कर लिया है और कहा है कि वे अब विपक्ष में रहकर काम करेंगे।
रिकॉर्ड मतदान और युवाओं की नाराजगी इस चुनाव में 77% से अधिक मतदान हुआ, जो एक नया रिकॉर्ड है। सर्वे के मुताबिक, ओर्बन की हार का सबसे बड़ा कारण युवाओं की बढ़ती नाराजगी रही। 18 से 29 साल के केवल 8% युवाओं ने ओर्बन को अपना समर्थन दिया। नतीजे आते ही बुडापेस्ट की सड़कों पर भारी जश्न का माहौल देखा गया।
कौन हैं बाजी पलटने वाले पीटर मैग्योर? 45 वर्षीय पेश से वकील और यूरोपीय संसद के सदस्य पीटर मैग्योर कभी ओर्बन सरकार का हिस्सा थे। 2024 में राजनीतिक विवादों के बाद उन्होंने अलग राह चुनी और भ्रष्टाचार विरोधी एजेंडे के साथ अपनी पार्टी बनाई। मग्यार का वादा है कि वे हंगरी को यूरोपीय संघ (EU) के साथ मजबूती से जोड़ेंगे और देश का लोकतांत्रिक ढांचा बहाल करेंगे।
वैश्विक राजनीति के लिए बड़े संकेत विक्टर ओर्बन को पुतिन और ट्रंप का करीबी माना जाता था। उनकी हार को ग्लोबल स्तर पर राष्ट्रवादी दक्षिणपंथी राजनीति के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है। चुनाव के ठीक पहले अमेरिका के जेडी वेंस ने भी ओर्बन को जिताने की कोशिश की थी, लेकिन मतदाताओं ने इसे पूरी तरह खारिज कर दिया। उन पर मीडिया की आजादी दबाने के गंभीर आरोप लगते रहे हैं।
अगली सरकार का नया विजन सट्टा संभालने के बाद पीटर मैग्योर का पहला लक्ष्य ब्रुसेल्स और अन्य यूरोपीय राजधानियों के साथ संबंध सुधारना है। वे यूरोपीय संघ द्वारा रोके गए अरबों यूरो के फंड को वापस लाने का प्रयास करेंगे। मग्यार ने पारदर्शिता के लिए ओर्बन सरकार के बड़े अधिकारियों के इस्तीफे की मांग की है और देश को यूरोपियन पब्लिक प्रॉसिक्यूटर ऑफिस से जोड़ने का ऐलान किया है।
ELECTION UPSET IN HUNGARY: Peter Magyar unseats PM Viktor Orbán after a bitter, high-turnout race. Orbán called to concede, ending 16 years in power. JD Vance campaigned for him in Hungary days ago. pic.twitter.com/S5H3qLjid8
— KolHaolam (@KolHaolam) April 12, 2026
अभी न जाओ छोड़ कर... : सुर साम्राज्ञी आशा भोसले के निधन से स्तब्ध हुआ देश, उद्योग जगत ने दी भावभीनी विदाई
महिला आरक्षण बिल: 2029 के चुनावों से पहले लागू करने के लिए सरकार ने विपक्ष से मांगी मदद
बिहार की राजनीति में बड़ा फेरबदल: शिवराज सिंह चौहान संभालेंगे नए सीएम चुनने की कमान
सुरों की मलिका को अश्रुपूर्ण विदाई: तिरंगे में लिपटीं आशा भोसले, भावुक हुए सचिन और तब्बू
आशा भोसले को अंतिम विदाई: कब और कहाँ होंगे दर्शन? परिवार ने पैपराजी से की खास अपील
डगआउट में मोबाइल का बवाल: राजस्थान रॉयल्स के मैनेजर की बढ़ी मुश्किलें, BCCI ने लिया संज्ञान
हैती के ऐतिहासिक किले में मौत का तांडव: भगदड़ में 30 लोगों की दर्दनाक मौत, मचा हाहाकार
चार धाम यात्रा का सपना होगा पूरा: IRCTC लाया है खास एयर टूर पैकेज, जानें किराया और बुकिंग की पूरी जानकारी
मोसाद के नए चीफ बने रोमन गोफमैन: नियुक्ति के साथ ही छिड़ा विवाद, अपनों ने ही उठाए सवाल
सारा और सानिया की स्टेडियम में मौजूदगी, फिर भी अर्जुन को प्लेइंग 11 में नहीं मिली जगह