IPL 2026 में डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) का जलवा बरकरार है। टीम ने अब तक 4 मुकाबलों में 3 जीत के साथ पॉइंट्स टेबल में तीसरा स्थान हासिल कर लिया है। आरसीबी की इस सफलता के पीछे कप्तान रजत पाटीदार का बल्ला सबसे बड़ी ताकत बनकर उभरा है।
मुंबई के खिलाफ मचाया कोहराम बीते रविवार मुंबई इंडियंस के खिलाफ खेले गए मुकाबले में रजत पाटीदार ने अपनी बल्लेबाजी से हर किसी को हैरान कर दिया। उन्होंने मात्र 20 गेंदों में 53 रनों की विस्फोटक पारी खेली। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 265.00 का रहा। उन्होंने महज 17 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया, जो आरसीबी के इतिहास में संयुक्त रूप से दूसरा सबसे तेज अर्धशतक है।
इरफान पठान ने दी मॉन्स्टर की उपाधि पाटीदार की इस आक्रामक शैली ने पूर्व भारतीय क्रिकेटर इरफान पठान का दिल जीत लिया है। कमेंट्री के दौरान इरफान ने उनकी जमकर तारीफ करते हुए कहा, अगर कोई बल्लेबाज खुद को गैंगस्टर समझता है, तो रजत पाटीदार मॉन्स्टर है। वह क्रीज पर आते ही गेंदबाजों पर टूट पड़ता है और स्पिनर्स को तो लगभग खत्म ही कर देता है।
गेंदबाजों के लिए खौफ का दूसरा नाम इरफान ने आगे कहा कि मुंबई इंडियंस के गेंदबाज पाटीदार की हिटिंग एबिलिटी के सामने पूरी तरह असहाय नजर आए। उन्होंने कहा, पाटीदार जिस तरह से पहली गेंद से प्रहार करना शुरू करता है, वह अविश्वसनीय है। वह इस समय विपक्षी गेंदबाजों के लिए एक असली मॉन्स्टर साबित हो रहा है।
ऑरेंज कैप की रेस में बड़ी दावेदारी IPL 2026 में रजत पाटीदार का फॉर्म जबरदस्त रहा है। उन्होंने 4 मैचों में दो अर्धशतकों की मदद से 195 रन बना लिए हैं। वह फिलहाल ऑरेंज कैप की रेस में शीर्ष पर चल रहे वैभव सूर्यवंशी (200 रन) से केवल 5 रन पीछे हैं। जिस लय में पाटीदार खेल रहे हैं, उसे देखते हुए जल्द ही उनके सिर पर ऑरेंज कैप सज सकती है।
The #RCB skipper is putting on a show! 🔥
— IndianPremierLeague (@IPL) April 12, 2026
🎥 3️⃣ consecutive sixes for Rajat Patidar right out of the blocks 👊
Updates ▶️ https://t.co/q1MGJfD2d8#TATAIPL | #KhelBindaas | #MIvRCB | @RCBTweets pic.twitter.com/spvz9kZVSr
ट्रंप का नया विवाद: AI तस्वीर में खुद को ईसा मसीह के रूप में दिखाया, पोप से बढ़ा टकराव
रिटायरमेंट से पहले रिन्यू हुई दिल्ली मेट्रो: 20 साल पुरानी ट्रेनों को मिला नया अवतार , जानिए क्या-क्या बदला
जो दिखेगा, वही बिकेगा : यूपी को मिला शिक्षा का नया मॉडल , 5.17 करोड़ से तैयार हुआ अत्याधुनिक स्कूल
क्या सच में काम आता है ट्रिग्नोमेट्री? वायरल वीडियो देख दंग रह गए Paytm फाउंडर
MI vs RCB: रोहित-विराट की चोट ने बढ़ाई फैंस की चिंता, आईपीएल से बाहर होने का खतरा?
पूर्णिया: पति की गैरमौजूदगी में प्रेमी संग रंगरेलियां मना रही थी पत्नी, ग्रामीणों ने खंभे से बांधकर की पिटाई
इस जमाने की मैं आखिरी मुगल : लता दीदी के जाने के बाद जब आशा भोसले ने बयां किया अपना अकेलापन
MI vs RCB: वानखेड़े में आरसीबी का धमाका, मुंबई इंडियंस को चटाई धूल
सीएम धामी के कार्यक्रम में मंच से गाली-गलौज, मशहूर गायक मासूम शर्मा पर FIR और महिला आयोग का शिकंजा
इतिहास रचने को तैयार वैभव सूर्यवंशी: क्या आज टूटेगा 18 साल पुराना वर्ल्ड रिकॉर्ड?