बिहार NDA में CM फेस फाइनल! चिराग पासवान ने लिया नीतीश कुमार का नाम
News Image

पटना: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। एनडीए में सीएम फेस को लेकर अटकलों का बाजार गर्म था। अब चिराग पासवान ने इस पर विराम लगा दिया है।

28 अक्टूबर को पटना में पत्रकारों से बात करते हुए चिराग पासवान ने एनडीए के मुख्यमंत्री पद के चेहरे पर स्पष्ट रूप से कहा कि आखिर एक ही घोषणा कितनी बार की जाएगी?

चिराग ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार चुनाव का नेतृत्व कर रहे हैं और जैसा कि गृह मंत्री पहले ही उल्लेख कर चुके हैं, विधायक आएंगे और विधायक चुनेंगे, यह सामान्य लोकतांत्रिक प्रक्रिया है।

उन्होंने राजस्थान का उदाहरण देने वालों को याद दिलाया कि वहां एक पार्टी चुनाव लड़ रही थी और उस पार्टी ने पहले ही अपना सीएम चेहरा घोषित कर दिया था।

चिराग ने विश्वास जताया कि उनकी पार्टी से जितने भी विधायक जीतकर आएंगे, वे सभी नीतीश कुमार को फिर से मुख्यमंत्री चुनेंगे।

चिराग ने महागठबंधन पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्होंने जोर-जबरदस्ती से धमकाकर तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री का चेहरा घोषित किया है।

विकासशील इंसान पार्टी के चीफ मुकेश सहनी पर भी उन्होंने कटाक्ष किया और कहा कि कितनी सिफारिश और विनती के बाद उन्होंने खुद को डिप्टी सीएम का फेस अनाउंस कराया है, वो सभी जानते हैं।

गौरतलब है कि इससे पहले एक मीडिया आउटलेट को दिए इंटरव्यू में भी चिराग कह चुके हैं कि नीतीश कुमार 14 नवंबर को फिर से बिहार के मुख्यमंत्री बनेंगे। एनडीए की सरकार नीतीश कुमार के नेतृत्व में बनेगी।

*

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

प्रियांश आर्या का तूफान: 354 के स्ट्राइक रेट से बरपाया कहर, पंजाब ने की RCB के रिकॉर्ड की बराबरी

Story 1

ट्रंप की ईसा मसीह से तुलना: व्हाइट हाउस में छिड़ा नया विवाद, क्या खुद को किंग मानते हैं पूर्व राष्ट्रपति?

Story 1

IPL 2026 पॉइंट्स टेबल: 6 मैचों का रोमांच, CSK की स्थिति चिंताजनक; जानें टॉप 5 टीमों का हाल

Story 1

इग्नू एडमिशन 2026: जनवरी सेशन में आवेदन का आखिरी मौका, डेट फिर बढ़ी

Story 1

चेक बाउंस केस: पैसे देने के बजाय जेल जाने को तैयार हुए राजपाल यादव, दिल्ली हाई कोर्ट ने जताई नाराजगी

Story 1

तमिलनाडु चुनाव: बीजेपी का बड़ा दांव, 27 सीटों पर उम्मीदवारों का ऐलान, अन्नामलाई को लेकर सस्पेंस बरकरार

Story 1

CSK vs PBKS: क्या चेपॉक में होगी थाला की वापसी? वायरल वीडियो ने बढ़ाई फैंस की धड़कनें

Story 1

असम में योगी की दहाड़: घुसपैठियों के लिए कोई जगह नहीं, बोरिया-बिस्तर समेटकर निकलें

Story 1

वाघा-अटारी बॉर्डर पर पाक रेंजर की हुई फजीहत , भारतीय जवान के इस अंदाज ने लूटी महफिल

Story 1

मालदा हिंसा का मास्टरमाइंड वकील मोफक्करुल इस्लाम गिरफ्तार: बागडोगरा एयरपोर्ट से भागने की थी तैयारी