बोल नहीं पाती, सुन नहीं पाती, फिर भी रानी की तरह रखता है शख्स!
News Image

जब शादी के लिए लड़के देखने जाते हैं तो लड़की वाले लड़के का काम और उसके घरवालों का व्यवहार देखते हैं. और जब लड़के वाले लड़की को देखने जाते हैं, तब वो यह देखते हैं कि क्या लड़की का बाप उनके मुताबिक शादी कर पाएगा?, क्या शादी में मोटा दहेज दे पाएगा?

कई लड़कियों के रिश्ते दहेज के चक्कर में नहीं हो पाते हैं, तो कई बार लड़के खुद लड़की में नुक्स निकाल देते हैं. चलो मोटा दहेज देकर बाप अपनी बेटी को ब्याह भी देता है तो, भी इस बात की कोई गारंटी नहीं होती है कि उसकी बेटी ससुराल में खुश रहेगी भी या नहीं.

लड़कियों में नुक्स निकालने वाले वो लड़के जरा इस कहानी पर गौर करें, जो आपको इंसान बनाने का काम करेगी. एक शख्स जिसने एक ऐसी लड़की से शादी की है, जो ना तो बोल सकती है, ना ही सुन सकती है, जी हां, सही सोचा आपने गूंगी-बहरी लड़की.

यह कोई लव-मैरिज नहीं है, बल्कि अरैंज मैरिज है और लड़के ने घरवालों के कहने पर ऐसी महिला से शादी रचाई है, जो उसे ना तो सुन सकती है और ना ही उससे प्यार की मीठी-मीठी बात कर सकती है, लेकिन वो अपने पति की दिल की बातों को महसूस जरूर कर सकती है, उसके दर्द को समझ सकती है और उसकी जरूरत को समझकर उसे पूरा कर सकती है.

इस वायरल वीडियो में आप देखेंगे कि दुनिया का यह सबसे खुशनसीब शादीशुदा जोड़ा एक बच्चे का पेरेंट्स भी है. शख्स ने अपने बच्चे को गोद में लिया हुआ और उसकी पत्नी उसके बगल में खड़ी है. इस खूबसूरत जोड़े की कहानी बताती है कि एक लड़की को ऐसा पार्टनर चाहिए, जो उसे दिल और दिमाग दोनों तरह से समझ सके.

इस वीडियो के कैप्शन में लिखा है, एक पुरुष एक गूंगी-बहरी लड़की से शादी कर सकता है और वो भी अरैंज मैरिज, लेकिन एक लड़की शादी के लिए एक योग्य और कमाऊ लड़का ही चाहती है, अगर कोई लड़की इस लड़के की जगह होती तो, वह कभी शादी नहीं करती, इसलिए पुरुष बहादुर है और इसलिए मर्द जात सम्मान के हकदार है .

डॉक्टर साहब बोल रहे हैं, आजकल के लड़के अपनी शक्ल देखने से पहले लड़कियों में नुक्स निकालते हैं, जरा इस कपल को देखिए और कुछ सीखिए कि प्यार क्या होता है .

एक यूजर ने लिखा है, रिश्ते में मजबूती तभी संभव हो सकती है, जब दोनों ही दयालु, धैर्यवान और मैच्योर हो, भले ही वो गरीब ही क्यों ना हो . दूसरा लिखता है, इनकी कहानी उस लड़की और लड़के के मुंह पर तमाचा है, जो कपड़ों की तरह बॉयफ्रेंड और गर्लफ्रेंड बदलते हैं .

एक ने लिखा है, यह कितना खुशनसीब पति है, क्योंकि हर कोई चाहता है कि उसकी पत्नी ना तो बोले ना ही सुने, नो चिकचिक .

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

प्रभसिमरन का दुर्भाग्यपूर्ण खेल खत्म: सरफराज-गायकवाड़ की जोड़ी ने ऐसे बिछाया जाल

Story 1

लापता अमेरिकी पायलट की तलाश: ईरान ने रखा 60,000 डॉलर का इनाम, ट्रंप की चुप्पी पर बढ़ी उत्सुकता

Story 1

4 अप्रैल का डबल अटैक : UP-बिहार समेत 9 राज्यों में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट, जानें आपके शहर का हाल

Story 1

असम में योगी की दहाड़: घुसपैठियों के लिए कोई जगह नहीं, बोरिया-बिस्तर समेटकर निकलें

Story 1

तेजस्वी यादव की अंग्रेजी पर छिड़ा ग्रामर वॉर : बीजेपी ने बताया 9वीं फेल , आरजेडी ने किया पलटवार

Story 1

ईरान-फ्रांस की नई जुगलबंदी ने बिगाड़ा ट्रंप का खेल, अमेरिका वैश्विक मंच पर हुआ अलग-थलग

Story 1

उम्र चाहे जो हो, दोस्ती में बचपना बरकरार: बुजुर्गों का ये प्यारा वीडियो जीत रहा है दिल

Story 1

आत्मसमर्पण नहीं, अब आर-पार की जंग : राघव चड्ढा का AAP नेतृत्व को खुला चैलेंज

Story 1

सीएसके बनाम पीबीकेएस: बेटे आमने-सामने, तो पिता ने निकाला बीच का रास्ता , अनोखे अंदाज में दिखाया प्यार

Story 1

पापा विधायक हैं हमारे : नैनीताल में सरेआम दबंगई दिखाने वाले BJP विधायक के बेटे की गाड़ी सीज