नैनीताल में घूमने आए उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले से भाजपा विधायक राजेंद्र पटेल के बेटे की दबंगई का मामला सामने आया है। मालरोड पर ट्रैफिक जाम के बीच युवक ने अपनी गाड़ी में हूटर बजाकर न केवल नियमों की धज्जियां उड़ाईं, बल्कि प्रशासनिक अधिकारियों से उलझकर अपनी हनक दिखाने की कोशिश की।
क्या है पूरा मामला? मिली जानकारी के अनुसार, विधायक राजेंद्र पटेल का बेटा राहुल पटेल अपनी फॉर्च्यूनर गाड़ी से नैनीताल पहुंचा था। मालरोड पर भारी जाम के दौरान उसने अपनी गाड़ी में लगे हूटर को बार-बार बजाना शुरू कर दिया। हूटर की आवाज सुनकर वहां से गुजर रहे एसडीएम नवाजिश खालिक ने अपनी गाड़ी रुकवाई और मामले की जानकारी ली।
पापा विधायक हैं का दिखाया रौब मौके पर मौजूद एसडीएम ने जब युवक से पूछताछ की, तो वह अपनी गलती मानने के बजाय आगबबूला हो गया। उसने अपनी पहुंच और रसूख का हवाला देते हुए प्रशासनिक अधिकारियों और पुलिसकर्मियों से बहस शुरू कर दी। उसने साफ तौर पर धौंस जमाते हुए कहा, क्या तुम नहीं जानते कि पापा विधायक हैं हमारे? इस बर्ताव से सड़क पर कुछ देर के लिए तनाव की स्थिति पैदा हो गई।
पुलिस ने की कड़ी कार्रवाई विवाद बढ़ता देख पुलिस मौके पर पहुंची। जब अधिकारियों ने गाड़ी के दस्तावेज ऑनलाइन चेक किए, तो वे वैध नहीं पाए गए। इतना ही नहीं, चालक अपना ड्राइविंग लाइसेंस भी दिखाने में नाकाम रहा। नियमों का उल्लंघन और अधिकारियों से अभद्रता को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने मोटर वाहन अधिनियम के तहत भारी चालान काटा और गाड़ी को मौके पर ही सीज कर दिया।
वीडियो हुआ वायरल इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें युवक का प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बहस करते हुए और अपना रसूख दिखाते हुए फुटेज साफ देखा जा सकता है। पुलिस ने स्पष्ट कर दिया है कि कानून सबके लिए बराबर है और भविष्य में भी नियमों को तोड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
*UP के जिला फतेहपुर से BJP विधायक राजेंद्र पटेल का बेटा राहुल पटेल छुट्टियां मनाने नैनीताल पहुंचा। फॉर्च्यूनर जाम में फंसी तो हूटर बजाना शुरू कर दिया। SDM नवाजिश खालिक ने फॉर्च्यूनर रुकवा ली। पापा विधायक हैं हमारे ऐसा कहकर राहुल ने धौंस दिखाई। SDM ने तुरंत फॉर्च्यूनर सीज करवा… pic.twitter.com/JpUV9aRhqW
— Sachin Gupta (@Sachingupta) April 3, 2026
राज्यसभा में आप का बड़ा फेरबदल: राघव चड्ढा की छुट्टी पर अशोक मित्तल ने तोड़ी चुप्पी
आंखों की रिपोर्ट नॉर्मल, फिर भी महीनों तक तड़पती रही महिला; डॉक्टर ने ऐसे सुलझाया दर्द का ये रहस्य
सोनीपत सड़क हादसा: टायर बदलते वक्त ट्रक ने ली कांग्रेस नेता खुशबाज जाटाना और ड्राइवर की जान
ईरान का दावा: US का दूसरा F-35 फाइटर जेट हवा में ढेर, पायलट का कोई सुराग नहीं!
ट्रंप की भद्दी टिप्पणी पर भड़के मैक्रों, बोले- ये बयान जवाब देने लायक भी नहीं
पापा विधायक हैं हमारे : नैनीताल में सरेआम दबंगई दिखाने वाले BJP विधायक के बेटे की गाड़ी सीज
मालदा घेराव कांड: मास्टरमाइंड मोफक्करुल इस्लाम की गिरफ्तारी से खुलेंगे कई राज
तेल अवीव पर मिसाइलों की बारिश: ट्रंप की धमकियों को ठेंगा दिखा ईरान ने फिर किया हमला
मालदा हिंसा का मास्टरमाइंड वकील मोफक्करुल इस्लाम गिरफ्तार: बागडोगरा एयरपोर्ट से भागने की थी तैयारी
थलपति विजय का दरियादिल अंदाज: रोड शो के दौरान सड़क पर गिरे कपल के लिए रुकवा दिया अपना काफिला