पत्नी के अपमान पर फूटा मैक्रों का गुस्सा अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के बीच चल रही जुबानी जंग अब बेहद निचले स्तर पर पहुंच गई है। ट्रंप द्वारा मैक्रों की पत्नी ब्रिगिट मैक्रों को लेकर की गई एक निजी टिप्पणी ने विवाद को तूल दे दिया है। मैक्रों ने इस घटना पर कड़ी आपत्ति जताते हुए ट्रंप के बर्ताव को अशालीन करार दिया है।
ट्रंप ने उड़ाया था मजाक विवाद की शुरुआत तब हुई जब सोशल मीडिया पर एक पुराना वीडियो वायरल हुआ, जिसमें वियतनाम के दौरे के दौरान ब्रिगिट मैक्रों को अपने पति का मुंह हल्के से धक्का देते हुए देखा गया था। ट्रंप ने इसी वीडियो का सहारा लेते हुए फ्रांसीसी लहजे की नकल की और कहा, मैक्रों अपनी पत्नी से पिटने के बाद अब तक उबर नहीं पाए हैं। उनकी पत्नी उनके साथ बहुत बुरा सलूक करती हैं। ट्रंप ने तंज कसा कि मैक्रों अभी भी उस मुक्के के दर्द से जूझ रहे हैं।
बचकाने बयानों से बाज आएं ट्रंप दक्षिण कोरिया दौरे पर गए मैक्रों से जब पत्रकारों ने इस पर सवाल पूछा, तो उन्होंने साफ कहा कि ट्रंप की ऐसी टिप्पणी किसी भी राष्ट्राध्यक्ष के गरिमापूर्ण पद के अनुकूल नहीं है। मैक्रों ने कहा, मैं इसका जवाब देना भी उचित नहीं समझता, क्योंकि यह जवाब देने लायक भी नहीं है। उन्होंने सलाह दी कि वैश्विक संकट के इस दौर में नेताओं को बचकाने बयानों से बचना चाहिए और गंभीरता दिखानी चाहिए।
नाटो पर तकरार और ईरान का मुद्दा यह तकरार केवल निजी नहीं, बल्कि रणनीतिक भी है। ट्रंप ने हाल ही में नाटो को कागजी शेर बताते हुए अमेरिका के बाहर निकलने की धमकी दी थी। ईरान-पश्चिम एशिया में जारी जंग के बीच ट्रंप के इस रुख पर मैक्रों ने चिंता जताई है। मैक्रों ने चेतावनी दी कि तनावपूर्ण समय में सहयोगियों की प्रतिबद्धता पर सार्वजनिक तौर पर सवाल उठाना गठबंधन को कमजोर करने वाला और घातक कदम है।
बदली-बदली है ट्रंप की कूटनीति यह विवाद ऐसे समय में सामने आया है जब ट्रंप अपने प्रशासन में बड़े फेरबदल कर रहे हैं। उन्होंने आर्मी चीफ रैंडी जॉर्ज को जबरन रिटायर करने और अटॉर्नी जनरल को पद से हटाने जैसा बड़ा कदम उठाया है। मैक्रों और ट्रंप के बीच का यह ताजा टकराव विश्व राजनीति में दो बड़े सहयोगियों के बीच बढ़ती दरार को साफ दर्शा रहा है।
Then I call up Macron, whose wife treats him EXTREMELY BADLY — Trump
— RT (@RT_com) April 1, 2026
He’s still recovering from the RIGHT to the JAW
Puts on accent as he describes his call with French Prez https://t.co/ZAG8H3NYB6 pic.twitter.com/KJK2NG6w2u
ईरान का दावा: US का दूसरा F-35 फाइटर जेट हवा में ढेर, पायलट का कोई सुराग नहीं!
IPL 2026: पीली जर्सी का बदलता रंग- धोनी के बिना CSK की नई जंग और पुरानी पहचान की तलाश
BPSC AEDO परीक्षा: आज से डाउनलोड करें एडमिट कार्ड, 14 अप्रैल से शुरू होगी लिखित परीक्षा
गर्मियों की छुट्टियों में घर जाना होगा आसान: मुंबई-पुणे से चलेंगी 2100 से ज्यादा स्पेशल ट्रेनें
रील के चक्कर में खाक होने से बची जान: राजस्थान में स्कॉर्पियो को डीजल से धोना पड़ा भारी
पेरिस में ‘मुस्लिम सम्मेलन’ पर फ्रांस सरकार का बड़ा प्रहार, सुरक्षा का हवाला देकर कार्यक्रम रद्द
धनबाद में पुलिस का तालिबानी फरमान: रामनवमी शोभायात्रा आयोजकों को रस्सी से बांधकर बाजार में घुमाया
खामोश किया गया, हारा नहीं... उप-नेता पद से हटाए जाने पर पहली बार बोले राघव चड्ढा
धुरंधर 2: बॉक्स ऑफिस पर रणवीर सिंह का बब्बर शेर अवतार, 15 दिनों में छापे 1500 करोड़!
BPSC AEDO परीक्षा: एडमिट कार्ड आज से उपलब्ध, 14 अप्रैल से शुरू होगी लिखित परीक्षा