बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने सहायक शिक्षा विकास अधिकारी (AEDO) भर्ती परीक्षा 2025-26 के लिए आधिकारिक दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार आज, शुक्रवार से आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
सिर्फ ऑनलाइन मोड में उपलब्ध होंगे एडमिट कार्ड आयोग ने स्पष्ट किया है कि एडमिट कार्ड डाक या किसी अन्य माध्यम से नहीं भेजे जाएंगे। उम्मीदवारों को बीपीएससी की वेबसाइट पर अपने अकाउंट (My Account) में लॉग इन करके View/Download विकल्प के जरिए अपना प्रवेश पत्र प्राप्त करना होगा। बिना एडमिट कार्ड के किसी भी अभ्यर्थी को परीक्षा केंद्र में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी।
परीक्षा कार्यक्रम और तिथियां लिखित परीक्षा 14 अप्रैल से शुरू होकर 21 अप्रैल 2026 तक चलेगी। यह परीक्षा 14, 15, 17, 18, 20 और 21 अप्रैल को आयोजित की जाएगी। परीक्षा तीन चरणों में दो पालियों में संपन्न होगी।
परीक्षा केंद्रों की जानकारी कब मिलेगी? आयोग ने परीक्षा केंद्रों के विवरण के लिए चरणबद्ध प्रक्रिया अपनाई है:
परीक्षा केंद्र पर इन बातों का रखें ध्यान उम्मीदवारों को परीक्षा शुरू होने से कम से कम ढाई घंटे पहले केंद्र पर पहुंचना अनिवार्य है। परीक्षा हॉल में प्रवेश के लिए वैध फोटो पहचान पत्र (ID) साथ लाना अनिवार्य है।
AEDO की जिम्मेदारी सहायक शिक्षा विकास अधिकारी (AEDO) राज्य के शिक्षा विभाग में एक महत्वपूर्ण कड़ी के रूप में कार्य करते हैं। उनका मुख्य काम राज्य सरकार की शैक्षिक नीतियों को जमीनी स्तर पर स्कूलों में प्रभावी ढंग से लागू करना है। उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे अपनी तैयारी पूरी कर लें और निर्धारित तिथियों का सख्ती से पालन करें।
सहायक शिक्षा विकास पदाधिकारी (AEDO) की लिखित परीक्षा 14 अप्रैल 2026 से प्रारंभ होकर 21 अप्रैल 2026 तक आयोजित की जाएगी। परीक्षा तीन चरणों में निर्धारित तिथियों पर दो पालियों में संपन्न होगी।
— Bihar Public Service Commission (@BPSCOffice) April 2, 2026
अभ्यर्थी समय रहते अपनी तैयारी पूर्ण कर लें एवं निर्धारित तिथियों का ध्यान रखें।#BPSC… pic.twitter.com/6bJEXzR9Ox
रामायण टीज़र पर छिड़ा विवाद: सोशल मीडिया पर तुलना, आदिपुरुष से भी खराब VFX के लग रहे आरोप
सवा करोड़ का सोना, 25 लाख नकद: वारंगल सब-रजिस्ट्रार ऑफिस की रेड में मिला भ्रष्टाचार का खजाना
रक्षा निर्यात में भारत की ऐतिहासिक छलांग: 38,424 करोड़ का आंकड़ा पार, दुनिया भर में बढ़ा मेड इन इंडिया का डंका
ओडिशा बना वेदांता का सफेद सोना : अनिल अग्रवाल ने खोला 25 साल पुराने रिश्तों का राज
गोमांस और सनातन पर छिड़ा महासंग्राम: हिमंता सरमा ने युवा उम्मीदवार कुंकी चौधरी को घेरा
UPI का नया कीर्तिमान: मार्च में 22 अरब से अधिक ट्रांजैक्शन का ऐतिहासिक रिकॉर्ड
ट्रंप का ईरान को अंतिम अल्टीमेटम : 37 हजार करोड़ के B1 ब्रिज को मलबे में बदला
युवराज सिंह ने क्रिकेटरों को दी गोल्फ मंत्र , कहा- तनाव कम करने के लिए खेलें यह गेम
संकट के समय भारत के लिए ढाल बना रूस, ईंधन आपूर्ति बढ़ाने का दिया भरोसा
वरुण चक्रवर्ती के विवादित कैच ने पकड़ा तूल, अभिषेक शर्मा की नाखुशी से गरमाया माहौल