आत्मसमर्पण नहीं, अब आर-पार की जंग : राघव चड्ढा का AAP नेतृत्व को खुला चैलेंज
News Image

नई दिल्ली: आम आदमी पार्टी (AAP) के भीतर चल रही अंदरूनी कलह अब चरम पर है। राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने पार्टी नेतृत्व, विशेषकर अरविंद केजरीवाल के खिलाफ आक्रामक रुख अपना लिया है। सूत्रों के मुताबिक, चड्ढा फिलहाल खुद से इस्तीफा देने के मूड में नहीं हैं।

मेरी खामोशी को हार न समझें पिछले 24 घंटों में राघव चड्ढा ने दो वीडियो जारी किए हैं। अपने नवीनतम वीडियो में उन्होंने तीखे तेवर दिखाते हुए कहा, मुझे खामोश करने की कोशिश की गई है, लेकिन मेरी खामोशी को हार मत समझना। मैं वो दरिया हूं जो वक्त आने पर सैलाब बन सकता है। हालांकि उन्होंने सीधे नाम नहीं लिया, लेकिन उनके निशाने पर पार्टी का शीर्ष नेतृत्व साफ नजर आ रहा है।

सांसद पद से किनारा करने की साजिश? पार्टी ने राघव चड्ढा को राज्यसभा में डिप्टी लीडर के पद से हटाकर अशोक मित्तल को नया डिप्टी लीडर नियुक्त कर दिया है। यही नहीं, पार्टी ने राज्यसभा सचिवालय से यह भी सिफारिश की है कि चड्ढा को अब उनके कोटे से बोलने का समय न दिया जाए। चड्ढा का मानना है कि जनता के मुद्दे उठाना ही उनकी सजा की असल वजह है।

लोकप्रियता बनी मुसीबत जानकारों का कहना है कि संसद में हवाई किराए, गिग वर्कर्स के हक और मोबाइल रिचार्ज जैसे जनहित के मुद्दों को उठाकर चड्ढा ने जो लोकप्रियता हासिल की, वह पार्टी नेतृत्व के लिए असहज हो गई थी। उनकी बढ़ती कद-काठी और तीखे सवालों से पार्टी का एक धड़ा नाराज बताया जा रहा है।

कहां से बिगड़े समीकरण? राघव चड्ढा और अरविंद केजरीवाल के बीच दरार मार्च 2024 में तब शुरू हुई जब शराब नीति मामले में केजरीवाल की गिरफ्तारी के दौरान चड्ढा इलाज के लिए विदेश चले गए थे। जेल से रिहाई के बाद भी चड्ढा की दूरियां कम नहीं हुईं। कोर्ट से केजरीवाल और सिसोदिया के बरी होने पर भी चड्ढा की चुप्पी और उनका पार्टी की रैलियों से किनारा करना इस तनाव को और बढ़ा गया।

भविष्य की चेतावनी राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि बतौर चार्टर्ड अकाउंटेंट, चड्ढा के पास पार्टी के कई अहम दस्तावेजी सबूत और वित्तीय हिसाब-किताब की जानकारी है। यह पहलू आने वाले दिनों में पार्टी के लिए बड़ी मुसीबत बन सकता है।

दूसरी तरफ, नए डिप्टी लीडर अशोक मित्तल इसे महज एक रूटीन बदलाव बता रहे हैं। लेकिन चड्ढा की सोशल मीडिया पर दी गई सैलाब वाली चेतावनी साफ संकेत दे रही है कि आम आदमी पार्टी के भीतर का यह घमासान अब एक बड़े सियासी विस्फोट की ओर बढ़ रहा है।

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

खूंखार बाघिन के बाड़े में डंडा लेकर घुसा शख्स, नजारा देख दुनिया के उड़े होश!

Story 1

मेरी सफलता से जलते हैं लोग... लगातार 2 हार के बाद आगबबूला हुए कप्तान अजिंक्य रहाणे

Story 1

ड्राइविंग लाइसेंस टेस्ट में दीदी का अनोखा जुगाड़, स्कूटी देख RTO अधिकारी भी रह गए दंग!

Story 1

ऋषिकेश में आरती स्थल पर निकला 7 फीट लंबा दुर्लभ सांप, टिहरी में आदमखोर भालू को मारने का आदेश जारी

Story 1

दिल्ली-NCR में फिर बिगड़ा मौसम: झमाझम बारिश के साथ गिरे ओले, किसानों की बढ़ी चिंता

Story 1

जब दिल्ली में गूंजा जन गण मन : बांग्लादेशी कलाकारों ने पेश की भारत-बांग्लादेश दोस्ती की मिसाल

Story 1

दिल्ली-NCR में मौसम का यू-टर्न: तेज आंधी और बारिश से गर्मी को ब्रेक , किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें

Story 1

मालदा हिंसा का मास्टरमाइंड वकील मोफक्करुल इस्लाम गिरफ्तार: बागडोगरा एयरपोर्ट से भागने की थी तैयारी

Story 1

राज्यसभा से हटाए जाने पर राघव चड्ढा का छलका दर्द: बोले- खामोश करवाया गया हूं, हारा नहीं हूं

Story 1

दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, जान बचाने के लिए घरों से बाहर भागे लोग