सोचिए कि आपके सामने एक खूंखार बाघिन खड़ी हो और आप उसके बच्चों को हाथ लगा दें। यह कल्पना ही रोंगटे खड़े करने वाली है। लेकिन, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो ने वाइल्डलाइफ एक्सपर्ट्स तक को हैरान कर दिया है। मूसलाधार बारिश के बीच एक शख्स और बाघिन की बॉन्डिंग हर किसी को सोचने पर मजबूर कर रही है।
बाघिन के बच्चों को गोद में उठा लिया प्लेटफॉर्म X पर वायरल इस 46 सेकंड के वीडियो में भारी बारिश हो रही है। एक शख्स हाथ में डंडा लिए बाघिन के बाड़े में दाखिल होता है। वह बिना किसी डर के झुकता है और बाघिन के नन्हे शावकों को अपने हाथों में उठा लेता है।
आमतौर पर बाघिन अपने बच्चों को लेकर बहुत अधिक आक्रामक होती है, लेकिन यहां चौंकाने वाला मंजर देखने को मिला। बाघिन न तो गुर्राई और न ही उसने शख्स पर हमला किया। वह बिल्कुल किसी पालतू बिल्ली की तरह शांत खड़ी रही।
इंसान पर अटूट विश्वास वीडियो में आगे देखा जा सकता है कि शख्स शावकों को लेकर आगे बढ़ता है और बाघिन उसके पीछे-पीछे चलती है। ऐसा लग रहा है मानो वह बाघिन अपने बच्चों की सुरक्षा के लिए उस इंसान पर खुद से भी ज्यादा भरोसा करती है। अंत में, शख्स शावकों को सुरक्षित पिंजरे में रखता है और बाघिन भी बिना किसी विरोध के अंदर चली जाती है।
क्लिप ने छेड़ी बहस इस वीडियो के वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर इंसान और जानवर के भरोसे को लेकर नई बहस छिड़ गई है। इसे अब तक 12 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है। हालांकि, यह वीडियो कहां का है, इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है।
यूजर्स की प्रतिक्रियाएं वीडियो देख नेटिजन्स दंग हैं। एक यूजर ने लिखा, खूंखार जानवर और इंसान के बीच ऐसी बॉन्डिंग यकीन से परे है। वहीं दूसरे यूजर ने अनुमान लगाया कि शख्स ने शायद बाघिन को बचपन से पाला होगा, इसीलिए वह उस पर इतना भरोसा कर रही है। एक अन्य ने कहा कि उन्हें लगा था कि बाघिन अब हमला कर देगी, लेकिन जो हुआ वह अविश्वसनीय था।
A tigress believing a man to hold her babies! pic.twitter.com/xF7BMbXUyZ
— Nature 🦜and Music 🎶 (@GuGi263) April 1, 2026
खामोश किया गया, हारा नहीं - राघव चड्ढा के वीडियो ने बढ़ाई AAP की धड़कनें
IPL 2026: अभिषेक-हेड की आतिशबाजी, पावरप्ले में बनाया सीजन का सबसे बड़ा स्कोर
ईडन गार्डन्स में रनों की बरसात: हैदराबाद ने कोलकाता को दिया 227 रनों का विशाल लक्ष्य
खामोश किया गया, हारा नहीं... उप-नेता पद से हटाए जाने पर पहली बार बोले राघव चड्ढा
युद्ध के बीच मसीहा बना भारत: अफ्रीका और अफगानिस्तान को भेजा मदद का हाथ
IPL 2026: दिल्ली में कल मैच का रोमांच, लेकिन इन रास्तों पर भारी जाम का अलर्ट
क्या पंजाब के खिलाफ मैदान पर वापसी करेंगे धोनी? जानें क्या है ताजा अपडेट
दिल्ली-NCR में धूल का गुबार: आंधी और बारिश का अलर्ट, विजिबिलिटी घटी
असम में 50 हजार मुस्लिमों के घर टूटे, ओवैसी ने भरी हुंकार; बोले- अजमल की पार्टी को मजबूत करना समय की मांग
कुवैत की सबसे बड़ी रिफाइनरी पर ड्रोन हमला, मीना अल-अहमदी में लगी भीषण आग