आम आदमी पार्टी (AAP) ने गुरुवार को अपने राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा के खिलाफ एक बड़ी संगठनात्मक कार्रवाई की है। पार्टी ने उन्हें राज्यसभा में उपनेता के पद से हटा दिया है। उनकी जगह अब अशोक मित्तल को राज्यसभा में उपनेता की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
आवाज दबाने की कोशिश पद से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा ने सोशल मीडिया पर एक भावुक वीडियो जारी कर अपनी चुप्पी तोड़ी है। चड्ढा ने सवाल उठाया कि आखिर जनता के बुनियादी मुद्दे उठाने से पार्टी को इतनी आपत्ति क्यों है? उन्होंने आरोप लगाया कि उनकी आवाज को बंद करने का प्रयास किया जा रहा है।
वीडियो में गिनाए जनता के मुद्दे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर साझा किए गए करीब 3 मिनट के वीडियो में चड्ढा ने उन मुद्दों का जिक्र किया जो उन्होंने सदन में उठाने की कोशिश की थी। इनमें मिडिल क्लास पर टैक्स का बोझ, डेटा एक्सपायरी, पैटर्निटी लीव, मिनिमम बैलेंस पर जुर्माना, खाद्य पदार्थों में मिलावट और 28 दिन के रिचार्ज जैसा स्कैम जैसे 12 बड़े मुद्दे शामिल हैं।
शायराना अंदाज में दिया संदेश राघव चड्ढा ने अपनी प्रतिक्रिया में शायराना लहजा अपनाते हुए पार्टी पर तंज कसा। उन्होंने कहा, मेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना। मैं वो दरिया हूं, जो वक्त आने पर सैलाब बनता है। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में लिखा, खामोश करवाया गया हूं, हारा नहीं हूं।
राजनीतिक सफर पर एक नजर राघव चड्ढा का राजनीतिक करियर तेजी से आगे बढ़ा है। फरवरी 2020 से मार्च 2022 तक वे दिल्ली विधानसभा के सदस्य रहे और दिल्ली जल बोर्ड में भी सक्रिय भूमिका निभाई। अप्रैल 2022 में वे राज्यसभा के लिए चुने गए थे। अब उपनेता पद से हटाए जाने के बाद पार्टी के भीतर उनके भविष्य और समीकरणों को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं।
Silenced, not defeated
— Raghav Chadha (@raghav_chadha) April 3, 2026
My message to the ‘aam aadmi’
—
खामोश करवाया गया हूँ, हारा नहीं हूँ
आम आदमी’ को मेरे संदेश pic.twitter.com/poUwxsu0S3
82 साल की तनुजा ने देखी धुरंधर 2 , फिल्म के असली हीरो का कर दिया खुलासा
ईरान की मिसाइल वर्षा से थर्राया इजरायल, 50 लाख लोग बंकरों में कैद
बिहार में ऐसा पहले कभी नहीं हुआ : संसद में गूंजी नालंदा के दरिंदगी की गूंज, पप्पू यादव की फांसी की मांग
21 चौके, 6 छक्के और इतिहास: विदाई टेस्ट में ब्रेंडन मैकुलम का वो सुपरफास्ट तूफानी शतक
पुल और इमारतें दोबारा बन जाएंगी, लेकिन अमेरिका की साख हमेशा के लिए मिट्टी में मिल गई
बादलों को चीरकर आई ईरानी मिसाइल: इजरायल का एयर डिफेंस सिस्टम हुआ फेल?
IPL 2026: दिल्ली में कल मैच का रोमांच, लेकिन इन रास्तों पर भारी जाम का अलर्ट
मेरी खामोशी को हार मत समझना: राघव चड्ढा का AAP के एक्शन पर तीखा पलटवार
BPSC AEDO परीक्षा: आज से डाउनलोड करें एडमिट कार्ड, 14 अप्रैल से शुरू होगी लिखित परीक्षा
11 साल की उम्र में शतरंज की क्वीन बनीं भारतीय मूल की बोधना, इंग्लैंड की नंबर-1 खिलाड़ी बनकर रचा इतिहास