तेल अवीव और हाइफा पर भीषण हमला इजरायल और ईरान के बीच जारी संघर्ष का 35वां दिन बेहद विनाशकारी रहा। गुरुवार रात ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कोर (IRGC) ने ऑपरेशन ट्रू प्रॉमिस 4 के तहत इजरायल पर मिसाइलों की बौछार कर दी। इस हमले का मुख्य निशाना तेल अवीव और हाइफा के प्रमुख केंद्र थे।
बंकरों में दुबकने को मजबूर इजरायली नागरिक हमले की भयावहता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि इजरायल के करीब 50 लाख लोगों को अपनी जान बचाने के लिए भूमिगत बंकरों में शरण लेनी पड़ी। पूरे इलाकों में सायरन की गूंज से अफरा-तफरी मच गई। इजरायली बचाव दल लगातार हो रहे धमाकों के बीच स्थिति को नियंत्रित करने में संघर्ष करते दिखे।
यमन और हिजबुल्लाह का मिला साथ इस हमले में ईरान अकेले नहीं था। यमन के अंसारुल्लाह गुट ने भी इजरायल के दिमोना क्षेत्र को निशाना बनाया। सैन्य प्रवक्ता ने पुष्टि की कि ईरान, यमन और हिजबुल्लाह ने मिलकर इजरायल के जाफ़ा क्षेत्र में रणनीतिक ठिकानों पर संयुक्त अभियान चलाया। हमलों में सैकड़ों किलोग्राम वजनी वारहेड वाली बैलिस्टिक मिसाइलों और ड्रोन का इस्तेमाल किया गया।
अमेरिका ने भी दिखाया आक्रामक रुख ईरान के मिसाइल हमलों के जवाब में अमेरिका ने भी बड़ी कार्रवाई की है। अमेरिकी सेना ने ईरान के करज इलाके में स्थित देश के सबसे बड़े पुल को बमबारी कर तबाह कर दिया। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस हमले का वीडियो साझा करते हुए ईरान को सख्त चेतावनी दी है।
ट्रंप की दो टूक: समझौता या विनाश राष्ट्रपति ट्रंप ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर ईरान को धमकी देते हुए स्पष्ट कहा कि, यह तो बस शुरुआत है। अगर ईरान ने समझौता नहीं किया, तो बिजली संयंत्रों और अन्य बुनियादी ढांचे को निशाना बनाया जाएगा। ट्रंप ने ईरान के नए शासन को चेतावनी दी है कि वे तेजी से निर्णय लें, अन्यथा अमेरिकी सेना की ताकत का कहर जारी रहेगा।
मध्य पूर्व में छिड़ी यह जंग अब एक ऐसे मोड़ पर पहुंच गई है, जहां से क्षेत्रीय स्थिरता पूरी तरह खतरे में पड़ती दिखाई दे रही है।
#WATCH | Israel | Sirens blaring through Tel Aviv as residents warned of a strike towards Israel: Reuters
— ANI (@ANI) April 3, 2026
(Video: Reuters) pic.twitter.com/Fte2OeDWEn
फिर शर्मसार हुआ PSL! मैदान पर भिड़े डेविड वॉर्नर और मोईन अली, वीडियो वायरल
भारी बारिश में भीग रहे थे बाघ के बच्चे, शख्स की हिम्मत और बाघिन का भरोसा देख दंग रह गई दुनिया
बंदर पर भारी पड़ा इंसान, लगातार खाना खिलाकर कर दिया ऐसा हाल कि वीडियो देख नहीं रुकेगी हंसी
BPSC AEDO परीक्षा: एडमिट कार्ड आज से उपलब्ध, 14 अप्रैल से शुरू होगी लिखित परीक्षा
25 करोड़ के कैमरन ग्रीन के साथ बीच मैदान पर हुआ अपमान , जूनियर खिलाड़ी ने जमकर सुनाई खरी-खोटी
ईरान-अमेरिका जंग: ट्रंप का उलझा हुआ संबोधन, क्या बिना एग्जिट प्लान फंस गया सुपरपावर?
रक्षा निर्यात में भारत की ऐतिहासिक छलांग: 38,424 करोड़ का आंकड़ा पार, दुनिया भर में बढ़ा मेड इन इंडिया का डंका
गर्मियों की छुट्टियों में घर जाना होगा आसान: मुंबई-पुणे से चलेंगी 2100 से ज्यादा स्पेशल ट्रेनें
दिल्ली मेट्रो में बड़ा बदलाव: 5 अप्रैल को सुबह 3 बजे से दौड़ेंगी ट्रेनें, जानें आपके रूट का अपडेट
PSL में डेविड वॉर्नर और मोईन अली के बीच ड्रामा , वायरल वीडियो ने मचाई खलबली