पाकिस्तान सुपर लीग (PSL 2026) एक बार फिर विवादों के घेरे में है। टूर्नामेंट में आए दिन हो रहे हंगामों ने एक बार फिर पाकिस्तान क्रिकेट की छवि को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खराब किया है। इस बार मामला खिलाड़ियों के बीच हुई तीखी बहस का है।
मैदान पर क्यों भड़के दिग्गज? गुरुवार को कराची किंग्स और रावलपिंडी के बीच खेले गए मुकाबले के दौरान कराची के कप्तान डेविड वॉर्नर और ऑलराउंडर मोईन अली आपस में बुरी तरह उलझ गए। वायरल वीडियो में साफ दिख रहा है कि वॉर्नर गुस्से में मोईन अली की तरफ तेजी से दौड़ पड़े, जिससे माहौल तनावपूर्ण हो गया।
बीच-बचाव के लिए आए टीम निदेशक स्थिती को बिगड़ता देख कराची किंग्स के टीम निदेशक हैदर अजहर को मैदान पर आना पड़ा। उन्होंने वॉर्नर को पीछे खींचकर शांत कराने की कोशिश की। यह घटना कैमरे में कैद हो गई और देखते ही देखते सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल गई।
क्या रहा मैच का परिणाम? मैदान पर हुए इस हंगामे के बीच कराची किंग्स ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पेशावर जाल्मी (रावलपिंडी) के खिलाफ 199 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए जीत दर्ज की। आजम खान ने 34 गेंदों में 74 रनों की तूफानी पारी खेली, जबकि कप्तान डेविड वॉर्नर ने भी अर्धशतक (50 रन) जड़कर टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई। कराची ने 4 गेंद शेष रहते 5 विकेट से यह मैच जीत लिया।
सोशल मीडिया पर उड़ रही खिल्ली यह वीडियो सामने आने के बाद क्रिकेट प्रशंसकों ने PSL की जमकर खिंचाई की है। एक यूजर ने तंज कसते हुए लिखा, बिना बेइज्जती के इनका एक दिन भी नहीं गुजरता। वहीं, एक अन्य यूजर ने इसे कलह वाली लीग करार दिया। फैंस का मानना है कि मैदान पर खिलाड़ियों का ऐसा व्यवहार खेल की गरिमा के खिलाफ है।
लगातार हो रहे ऐसे विवादों ने PSL के प्रबंधन पर सवाल खड़े कर दिए हैं। अब देखना होगा कि आयोजक इस मामले को लेकर क्या कार्रवाई करते हैं।
🚨 Moeen Ali vs David Warner 🚨
— JB (@93Yorker) April 3, 2026
Things got heated on the field as Moeen Ali and David Warner exchanged words and stepped towards each other 👀🔥
Team Director had to intervene to push Warner away.
pic.twitter.com/PnC9ehgKZ4
इजरायल-अमेरिका का घातक प्रहार: ईरान का सबसे ऊंचा B1 ब्रिज ताश के पत्तों की तरह ढहा
IPL 2026: चेपॉक में आज होगी अग्निपरीक्षा, चेन्नई की वापसी या पंजाब की बादशाहत?
रामायण टीज़र पर छिड़ा विवाद: सोशल मीडिया पर तुलना, आदिपुरुष से भी खराब VFX के लग रहे आरोप
IPL 2026 पॉइंट्स टेबल: 6 मैचों का रोमांच, CSK की स्थिति चिंताजनक; जानें टॉप 5 टीमों का हाल
डेयरी वाले का अनोखा शावर जुगाड़ : भैंसों को नहलाने का तरीका देख लोग बोले- क्या गजब तकनीक है!
बस स्टैंड पर प्रेमी के साथ रोमांस कर रही थी बेटी, तभी सामने आ गए पिता; देखें फिर क्या हुआ!
भारतीय रेलवे का बड़ा तोहफा: अब ट्रेन छूटने से 30 मिनट पहले बदल सकेंगे अपना बोर्डिंग स्टेशन
बहुत देर होने से पहले समझौता कर लो : ट्रंप की ईरान को खुली चेतावनी, ढहाया सबसे ऊंचा पुल
IPL में खेलने की जिद: श्रीलंकाई गेंदबाज ने बोर्ड को घसीटा कोर्ट, संन्यास की दी धमकी
मेक इन इंडिया का वैश्विक डंका: भारत बना डिफेंस एक्सपोर्ट का नया पावरहाउस