आईपीएल 2026 में 25.20 करोड़ रुपये के भारी-भरकम प्राइस टैग के साथ उतरे ऑस्ट्रेलियाई स्टार कैमरन ग्रीन के लिए यह सीजन किसी बुरे सपने से कम नहीं है। न तो गेंद से जादू चल रहा है और न ही बल्ले से, और अब उन्हें मैदान पर साथी खिलाड़ी की नाराजगी का भी सामना करना पड़ा है।
क्या है मामला? सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) 226 रनों के लक्ष्य का पीछा कर रही थी। पारी के छठे ओवर में एक गलतफहमी ने कैमरन ग्रीन को पवेलियन लौटा दिया। अंगकृष रघुवंशी ने एक शॉट खेला और दोनों बल्लेबाज रन के लिए भाग पड़े, लेकिन थ्रो सीधा विकेट पर जा लगा।
जूनियर ने किया सीनियर का शिकार रन आउट होने के बाद स्थिति काफी भ्रमित करने वाली थी। अंगकृष रघुवंशी को लगा कि वह आउट हो गए हैं, जिसके चलते उन्होंने गुस्से में अपने सीनियर साथी कैमरन ग्रीन को मैदान पर ही खरी-खोटी सुना दी। हालांकि, बाद में थर्ड अंपायर ने स्पष्ट किया कि आउट होने वाले खिलाड़ी रघुवंशी नहीं, बल्कि कैमरन ग्रीन थे। एक तो खराब फॉर्म और ऊपर से जूनियर खिलाड़ी की डांट, ग्रीन के लिए यह दिन किसी बुरे अनुभव से कम नहीं रहा।
फ्लॉप चल रहे हैं ग्रीन कैमरन ग्रीन का प्रदर्शन इस सीजन चिंता का विषय बना हुआ है। मुंबई इंडियंस के खिलाफ महज 18 रन बनाने वाले ग्रीन, सनराइजर्स के खिलाफ सिर्फ 2 रन ही बना सके। सबसे बड़ी समस्या यह है कि वे फिलहाल गेंदबाजी भी नहीं कर पा रहे हैं, जिससे टीम का संतुलन पूरी तरह बिगड़ गया है।
KKR की करारी हार इस मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स को 65 रनों से बड़ी हार झेलनी पड़ी। इससे पहले टॉस जीतकर गेंदबाजी करने उतरी KKR के गेंदबाजों की सनराइजर्स के बल्लेबाजों ने जमकर धुनाई की। ट्रेविस हेड, अभिषेक शर्मा और हेनरिक क्लासेन की तूफानी पारियों के दम पर हैदराबाद ने 226 रनों का पहाड़ जैसा स्कोर खड़ा किया।
जवाब में KKR की टीम 161 रनों पर ही सिमट गई। आईपीएल 2026 में यह पहला मौका था जब लक्ष्य का पीछा करने वाली टीम हार गई। अजिंक्य रहाणे की कप्तानी वाली KKR के लिए यह सीजन की लगातार दूसरी हार है, जिसने टीम की मुश्किलें बढ़ा दी हैं।
*𝐏𝐔𝐑𝐄 𝐃𝐑𝐀𝐌𝐀 𝐢𝐧 𝐭𝐡𝐞 𝐦𝐢𝐝𝐝𝐥𝐞 🤯
— Star Sports (@StarSportsIndia) April 2, 2026
A massive moment of confusion ends with Cameron Green heading back to the pavilion instead of Raghuvanshi 😵💫#TATAIPL 2026 | #KKRvSRH | LIVE NOW 👉 https://t.co/ySCLEcJOUA pic.twitter.com/m1AZcPaM2Z
रामायण के राम: क्या रणबीर कपूर मिटा पाएंगे अरुण गोविल की दिव्य आभा वाली छाप?
चलती ट्रेन के पायदान पर बैठी बुजुर्ग: क्या गरीबी इंसान को मौत से समझौता करने पर मजबूर कर देती है?
असम में 50 हजार मुस्लिमों के घर टूटे, ओवैसी ने भरी हुंकार; बोले- अजमल की पार्टी को मजबूत करना समय की मांग
दिल्ली मेट्रो में बड़ा बदलाव: 5 अप्रैल को सुबह 3 बजे से दौड़ेंगी ट्रेनें, जानें आपके रूट का अपडेट
साउथ अफ्रीका के धाकड़ बल्लेबाज रासी वैन डेर डुसेन ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को कहा अलविदा
काजोल का अजय देवगन को रोस्ट , बर्थडे पोस्ट पर फैंस बोले- सिर्फ आप ही ऐसा कर सकती हैं
भारत की रक्षा शक्ति का नया रिकॉर्ड: डिफेंस एक्सपोर्ट में 62% की ऐतिहासिक उछाल
क्या संजीव गोयनका और ऋषभ पंत के बीच सब ठीक है? LSG ने वायरल वीडियो के जरिए दी सफाई
राजस्थान: घर में घुसे हथियारबंद बदमाश, महिलाओं ने झाड़ू से खदेड़ा
रणबीर कपूर की रामायण की राह में चुनौती: 4000 करोड़ के बजट से पहले दस्तक देगी वाल्मीकि रामायण