सिद्धार्थनगर जिले से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पूर्व विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह का एक विवादित बयान सामने आया है, जिसने सियासी गलियारों में खलबली मचा दी है।
सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें पूर्व विधायक एक जनसभा को संबोधित करते हुए भड़काऊ टिप्पणी करते हुए नजर आ रहे हैं।
उन्होंने कहा, अगर मुस्लिम लड़के दो हिंदू लड़कियों को ले जाते हैं और मुस्लिम बनाते हैं, तो तुम 10 मुस्लिम लड़कियां लेकर आओ। शादी का खर्चा हम उठाएंगे और सुरक्षा की गारंटी देंगे।
राघवेंद्र प्रताप सिंह ने आगे कहा कि यह अंधेर नगरी नहीं है, अखिलेश यादव का जमाना नहीं है, अब योगी जी का जमाना है।
बताया जा रहा है कि यह वीडियो 16 अक्टूबर का है, जब राघवेंद्र प्रताप सिंह सिद्धार्थनगर के धनरखपुर गांव में एक जनसभा को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने मंच से धर्म आधारित टिप्पणी करते हुए विवाद को जन्म दे दिया।
उनके इस बयान को लेकर विपक्षी दलों ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है और भाजपा की राजनीति पर सवाल उठाए हैं।
उत्तर प्रदेश कांग्रेस ने इस बयान को शर्मनाक करार दिया है।
कांग्रेस ने सोशल मीडिया पर लिखा, भाजपा के पूर्व विधायक धर्म के नाम पर नफरत फैला रहे हैं। समाज को तोड़ना और बेरोजगार युवाओं को भटकाना ही भाजपा की असली राजनीति बन चुकी है।
वायरल वीडियो में पूर्व विधायक को यह कहते हुए भी सुना जा सकता है कि जो मुसलमान लड़की लेकर आएगा, उसके खाने पीने का और नौकरी का जुगाड़ हम करेंगे। इस बयान की सोशल मीडिया पर कड़ी आलोचना हो रही है।
ये है सिद्धार्थनगर के पूर्व बीजेपी विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह।
— 𝗦𝗨𝗡𝗶𝗟 𝗣𝗥𝗔𝗧𝗔𝗣 ᵖʳᵃʲᵃᵖᵃᵗⁱ (@SunilPtp) October 28, 2025
इनका एक वीडियो वायरल है जिसमें ये कहते है 2 के बदले 10 मुस्लिम लड़कियां लाओ शादी विवाह की जिम्मेदारी हमारी !!
जो मुसलमान लड़की लेकर आएगा उसके खाने पीने का और नौकरी का जुगाड़ हम करेंगे!!
इस तरह के बयान एक जनप्रतिनिधि… pic.twitter.com/DjTS0bpcdr
होर्मुज संकट: ईरान ने अमेरिका को दी मैथमैटिकल धमकी, तेल की कीमतों में सुनामी के संकेत
डगआउट में आपा खो बैठे आशीष नेहरा, खिलाड़ी को दिया धक्का! जीत के बाद वायरल हुआ वीडियो
होर्मुज जलडमरूमध्य पर तनाव के बीच ईरान का भारत को बड़ा भरोसा, भारतीय टैंकरों से नहीं लिया जाएगा कोई टोल
होर्मुज में भिड़ेंगे अमेरिका और चीन? ड्रैगन ने दी डोनाल्ड ट्रंप को सीधी चुनौती
आशा भोसले को श्रद्धांजलि देना पड़ा महंगा: पाकिस्तानी चैनल को मिला नोटिस, मचा बवाल
AAP का राज्यसभा सांसदों को सख्त संदेश: 3 दिन सदन में रहना अनिवार्य, जानें क्या है व्हिप का मतलब
नोएडा की सड़कों पर तांडव: वेतन बढ़ाने की मांग पर मजदूरों ने फूंकी पुलिस वैन, इलाके में तनाव
विटामिन-डी सप्लीमेंट खाने का सही तरीका: अब्जॉर्प्शन बढ़ाएं 50% तक
अब खेत की मिट्टी बताएगी अपनी सेहत: सरकार का जादुई ऐप और नई तकनीक से खेती होगी आसान
रायपुर में बृजमोहन अग्रवाल का बड़ा संदेश: संगठित समाज ही सेवा का असली आधार