नई दिल्ली: डी गुकेश ने अमेरिकी ग्रैंडमास्टर हिकारू नाकामुरा को हराकर इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है.
अमेरिका के सेंट लुइस में क्लच शतरंज चैंपियंस शोडाउन 2025 में रैपिड फॉर्मेट में गुकेश ने नाकामुरा को करारी शिकस्त दी.
लेकिन इस जीत के बाद गुकेश ने जो किया, उसने सबका दिल जीत लिया. उन्होंने नाकामुरा का बादशाह भीड़ में नहीं फेंका, बल्कि शतरंज की बिसात दोबारा बिछा दी.
लोग गुकेश की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं. उनकी इस खेल भावना को भारतीय संस्कारों से जोड़कर देखा जा रहा है.
यह जीत इसलिए भी खास है क्योंकि कुछ हफ़्ते पहले एक प्रदर्शनी प्रतियोगिता में नाकामुरा ने गुकेश को हराने के बाद उनके बादशाह को भीड़ में फेंक दिया था. इस हरकत से बड़ा विवाद खड़ा हो गया था.
अमेरिकी खिलाड़ी के इस विवादास्पद कृत्य ने सोशल मीडिया पर काफी हंगामा मचाया था. इस रीमैच का बेसब्री से इंतजार किया जा रहा था.
युवा भारतीय खिलाड़ी की निर्णायक जीत दूसरे राउंड, गेम 1 में हुई. काले मोहरों से खेलते हुए गुकेश ने शानदार जीत दर्ज की.
अपनी जीत के बाद नाटकीय अंदाज को दोहराने के बजाय गुकेश ने फौरन शतरंज की बिसात को फिर से व्यवस्थित करने का फैसला किया.
युवा विश्व चैंपियन का यह सरल और सम्मानजनक कार्य उनके मूल्यों और खेल भावना के बारे में बहुत कुछ कहता है.
जब नाकामुरा ने कुछ हफ्ते पहले गुकेश को हराने के बाद उनके किंग यानी बादशाह को हवा में उछाला था तो इस हरकत को अपमानजनक बताया गया था.
हालांकि, कुछ लोगों ने इस कृत्य का बचाव करते हुए इसे प्रदर्शनी आयोजन में एक ऊर्जावान खेल माहौल लाने के लिए जरूरी मनोरंजन का हिस्सा बताया था. नाकामुरा ने भी कहा था कि उनका मकसद सिर्फ फैंस का मनोरंजन करना था.
Check out the final moments of Gukesh beating Hikaru Nakamura with the Black pieces at Champions Showdown! pic.twitter.com/RqgW6WtCZ9
— ChessBase India (@ChessbaseIndia) October 27, 2025
महागठबंधन का घोषणापत्र: मुफ्त बिजली से महिलाओं को आर्थिक सहायता, बड़े ऐलान की तैयारी!
कोरोना में डूबा 2 करोड़ का कारोबार, अब कर रहे हैं नौकरी - हौसले की कहानी
मुंबई लोकल या मेट्रो: किसका किराया है ज़्यादा? सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस
रील बनाते युवक ने बचाई बुजुर्ग की जान, ट्रेन से फिसलकर गिरने से बाल-बाल बचे
सीएम साहिबा ने कराई प्रधानमंत्री की फजीहत, आप नेता ने ली चुटकी
हम विजन दे रहे, वो नकल कर रहे : NDA पर तेजस्वी का पलटवार, आज जारी होगा तेजस्वी प्रण पत्र
हिंदुओं ने कभी इतनी क्रूरता नहीं... पाक मौलवी ने आर्मी के खिलाफ उगला जहर, सलाखों के पीछे!
अहमदाबाद: महिला डॉक्टर ने मरीज के रिश्तेदार से की बदसलूकी, वीडियो वायरल होने पर जांच शुरू
लड़की ने खुद रची थी एसिड अटैक की साजिश, परिवार भी शामिल
लखनऊ: फ्लैट में घुसकर भाई-बहन से मारपीट, पुलिस की कार्रवाई पर उठे सवाल