रोज ₹1500 का काजू बादाम खाने वाला 23 करोड़ का भैंसा और 15 करोड़ का घोड़ा बने पुष्कर मेले में शोस्टॉपर
News Image

राजस्थान का मशहूर पुष्कर पशु मेला पूरे शबाब पर है। हजारों ऊंट, घोड़े, गाय और भैंसों के बीच कुछ जानवर ऐसे हैं, जिनकी कीमत सुनकर लोग हैरान हैं। इस साल मेले में एक 15 करोड़ का घोड़ा, 23 करोड़ की भैंस और 11 करोड़ का चैंपियन घोड़ा लोगों का सबसे बड़ा आकर्षण बने हुए हैं।

चंडीगढ़ के गैरी गिल का घोड़ा शहबाज़ मेले का स्टार बन गया है। केवल ढाई साल के इस मारवाड़ी नस्ल के घोड़े की कीमत 15 करोड़ रुपये लगाई गई है। गिल के मुताबिक, शहबाज़ ने कई शो जीते हैं और इसकी ब्रीडिंग फीस ही 2 लाख रुपये है। हमें अब तक 9 करोड़ तक के ऑफर मिल चुके हैं। इसकी चमकदार काया और राजसी चाल देखकर लोग फोटो खिंचवाने के लिए लाइन में लग जाते हैं।

राजस्थान की अनमोल भैंस का रुतबा तो और भी बड़ा है। उसके मालिक के मुताबिक, अनमोल की कीमत 23 करोड़ रुपये है। वो बताते हैं कि अनमोल को रोजाना दूध, देसी घी और ड्राई फ्रूट्स खिलाए जाते हैं। उसे किसी शाही जानवर की तरह पाला जाता है। लोग मजाक में कहते हैं, भैंस नहीं महारानी है ये।

उज्जैन की भैंस राणा , जिसकी कीमत 25 लाख रुपये है, भी इस बार लोगों का ध्यान खींच रही है। वहीं, घोड़ा बादल , जो पहले से 285 कोल्ट्स (घोड़े के बच्चे) का पिता है, तीसरी बार पुष्कर पहुंचा है। उसके मालिक को 11 करोड़ तक के ऑफर मिले, लेकिन उन्होंने साफ इनकार कर दिया।

23 अक्टूबर से शुरू हुआ यह मेला 7 नवंबर तक चलेगा। इस साल अब तक 3,021 जानवरों का रजिस्ट्रेशन हुआ है। यहां Best Milk Producer, Best Horse Breed और Best-Dressed Camel जैसी प्रतियोगिताएं भी आयोजित की जाती हैं। सरकार ने पशुओं की डिजिटल टैगिंग और हेल्थ चेकअप सिस्टम भी शुरू किया है, ताकि किसी भी बीमारी का खतरा न रहे।

*

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

खराब सॉकेट: यात्री ने मिलाया हेल्पलाइन नंबर, 15 मिनट में हुआ चमत्कार!

Story 1

गुकेश का पलटवार: नाकामुरा को चटाई धूल, मोहरा फेंकने का दिया करारा जवाब!

Story 1

दिल्ली एयरपोर्ट T3: एयर इंडिया की बस बनी आग का गोला!

Story 1

ओवरस्पीड का खौफ: टक्कर से डिवाइडर पर लगा सिर, वायरल हुआ वीडियो!

Story 1

आठवां वेतन आयोग मंजूर, जानिए कितनी बढ़ेगी आपकी सैलरी और पेंशन!

Story 1

मोन्था तूफान का तांडव: आंध्र तट पर लैंडफॉल, 32 उड़ानें रद्द, कई राज्यों में रेड अलर्ट

Story 1

WWE Saturday Night s Main Event: क्या ये 3 धोखे पलट देंगे बाज़ी?

Story 1

फॉर्म की चिंता नहीं, ऑस्ट्रेलिया में सूर्या बेफिक्र, आलोचकों को बल्ले से जवाब देने को तैयार!

Story 1

मुंबई लोकल या मेट्रो: किसका किराया है ज़्यादा? सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस

Story 1

बिग बॉस 19: अशनूर-फरहाना की भिड़ंत, प्रणीत का डांस, पसीने से लथपथ कप्तान मृदुल!