दिल्ली में छठ पूजा को लेकर राजनीतिक घमासान जारी है। आम आदमी पार्टी (आप) नेता सौरभ भारद्वाज ने मंगलवार को एक प्रेस वार्ता में वासुदेव घाट पर प्रधानमंत्री का कार्यक्रम रद्द होने पर तंज कसा।
भारद्वाज ने कहा कि सीएम साहिबा ने प्रधानमंत्री की फजीहत करा दी! बिहार चुनाव से पहले मामला वायरल होने से नकली यमुना में पीएम की छठ पूजा का कार्यक्रम कैंसिल करना पड़ा। उन्होंने दावा किया कि भाजपा की शीर्ष नेतृत्व दिल्ली की रेखा गुप्ता सरकार से शर्मिंदा है, क्योंकि उन्होंने पूरा प्लान चौपट कर दिया।
आप नेता ने बीजेपी सरकार पर झूठ बोलने का आरोप लगाते हुए कहा कि अब उनके द्वारा बताए जाने वाले प्रदूषण और बेरोजगारी जैसे तमाम आंकड़ों पर दोबारा से बहस शुरू हो गई है। उन्होंने पहले भी नकली झोपड़ी और क्लासरूम बनाने का जिक्र किया।
भारद्वाज ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार ने नकली यमुना बनाकर यह दिखाने का प्रयास किया कि उन्होंने यमुना साफ कर दी है। उन्होंने कहा कि यह यमुना प्रधानमंत्री के फोटोशूट के लिए तैयार की गई थी, लेकिन जब इसकी पोल खुली तो प्रधानमंत्री ने अपना फोटोशूट कैंसिल कर दिया।
उन्होंने यह भी कहा कि जब भाजपा सरकार का ड्रामा और झूठ का भंडाफोड़ हो गया, तो वे कह रहे हैं कि प्रधानमंत्री तो यहां आ ही नहीं रहे थे, जबकि सुबह तक सभी न्यूज़ चैनलों पर यही खबर थी कि वे वासुदेव घाट पर छठ मनाने जाएंगे।
उल्लेखनीय है कि यमुना के पानी और आयोजन को लेकर दोनों पक्षों के नेता पहले से ही एक दूसरे के खिलाफ बयानबाजी कर रहे थे। राजनीतिक लड़ाई के बीच श्रद्धालुओं ने मंगलवार को उगते सूर्य को अर्घ्य देकर चार दिनों के व्रत का समापन किया।
इस बार चार वर्षों के बाद यमुना किनारे छठ पूजा का आयोजन किया गया, जिसमें लाखों श्रद्धालुओं ने सूर्य को अर्घ्य दिया। दिल्ली सरकार और भाजपा नेताओं का कहना था कि पूर्व की आप सरकार ने यमुना किनारे छठ पूजा के आयोजन पर रोक लगाई थी, जिसे भाजपा सरकार ने हटाकर भव्य तरीके से आयोजन किया।
आप ने आरोप लगाया कि उन्होंने कुछ दिनों के लिए अधिक पानी छोड़कर यमुना को साफ रखने का भ्रम फैलाया। उन्होंने वासुदेव घाट पर प्रधानमंत्री के लिए गंगा जल डालकर अलग से घाट बनाने का भी आरोप लगाया।
पलटवार करते हुए दिल्ली भाजपा के प्रवक्ता प्रवीण शंकर कपूर ने कहा कि चुनाव हारने के बाद आप नेता दिन में सपने देख रहे हैं।
झूठ बोले कौआ काटे, काले कौए से डरियो...🐦⬛ pic.twitter.com/mt5zB9EdLG
— AAP (@AamAadmiParty) October 28, 2025
अलविदा नाना पाटेकर: आज शाम पुणे में राजकीय सम्मान के साथ होगा अंतिम संस्कार
मैंने 8 युद्ध सुलझाए, मैं हकदार हूं : नोबेल पुरस्कार के लिए फिर मचला ट्रंप का मन
अपने ही बच्चों की दुश्मन बनी शिक्षिका: प्रताड़ना के आरोप में प्रधान पाठिका गिरफ्तार
दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का 75 वर्ष की आयु में निधन, बॉलीवुड में शोक की लहर
INDIA ब्लॉक के लंच से पहले दिल्ली में बवाल, राहुल गांधी का विरोध करने पर कश्मीरी युवक की पिटाई
नाना पाटेकर के निधन से थमा सिनेमा का एक युग, रितेश देशमुख बोले- मन में सदा रहेगी कसक
पुतिन का विनाशकारी जन्मदिन : यूक्रेन पर भीषण हमले में 25 की मौत, जेलेंस्की ने कसा तंज
कलेजे पर जैसे बिजली गिर गई... नाना पाटेकर के निधन से बॉलीवुड में शोक की लहर, सितारों ने दी आखिरी विदाई
ईरान-अमेरिका तनाव: ट्रंप का बड़ा दावा, बहुत जल्द खत्म होगा संघर्ष, गिरेगी तेल की कीमतें
सेवा के 25 साल पर धनराज नाथवानी का ट्वीट, सियासत में गरमाया पारा