पटना, 28 अक्टूबर 2025: छठ पूजा के बाद बिहार में चुनावी सरगर्मी तेज हो गई है। महागठबंधन आज अपना घोषणा पत्र जारी करने जा रहा है, जिसे तेजस्वी प्रण पत्र नाम दिया गया है। इसमें नौकरी, किसानों और युवाओं को लेकर कई बड़े ऐलान किए जाने की संभावना है।
तेजस्वी यादव ने घोषणा पत्र जारी करने से पहले एनडीए पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि बिहार की जनता बदलाव के मूड में है। उन्होंने रेल मंत्री द्वारा 12,000 विशेष ट्रेनें चलाने की घोषणा पर सवाल उठाते हुए पूछा कि छठ के दौरान बिहार लौटने वाले लोगों को ठूंस-ठूंस कर ट्रेनों में यात्रा करनी पड़ी, विशेष ट्रेनें कहां गईं? उन्होंने एनडीए पर बिहार के लोगों को धोखा देने का आरोप लगाया।
तेजस्वी यादव ने कहा कि महागठबंधन ने सीएम का चेहरा घोषित कर दिया है और आज तेजस्वी प्रण पत्र जारी किया जा रहा है, जिसमें अगले 5 सालों के लिए उनकी योजनाओं का खुलासा होगा। उन्होंने एनडीए को अपने सीएम के नाम की घोषणा करने की चुनौती दी और पूछा कि उनके पास बिहार को आगे ले जाने के लिए क्या योजनाएं हैं। तेजस्वी ने कहा कि महागठबंधन ने एक रोडमैप और विजन दिया है और वे बिहार को नंबर वन बनाएंगे।
घोषणा पत्र में महिलाओं, बेरोजगारों और किसानों पर विशेष ध्यान दिया जा सकता है। सबसे बड़ा वादा हर घर नौकरी का हो सकता है, जिसका ऐलान तेजस्वी यादव पहले ही कर चुके हैं। इसके अलावा महिलाओं को हर महीने 2500 रुपये देने, मुफ्त बिजली, स्वास्थ्य बीमा और किसानों के लिए भी बड़े वादे शामिल हो सकते हैं।
*#WATCH Patna (Bihar): RJD leader Tejashwi Yadav says, Today we are starting the election campaign and we have to go everywhere in Bihar, and this time the people of Bihar are in the mood for change... Those who migrated from Bihar for livelihood, those who went out for daily… pic.twitter.com/zVc4iKSP8a
— ANI (@ANI) October 28, 2025
ईरान का सनसनीखेज दावा: क्या 24 घंटे में आसमान से गिरे अमेरिका के दो F-35 फाइटर जेट?
IPL 2026: 15 साल के वैभव सूर्यवंशी का जलवा, आज गुजरात के खिलाफ मचाएंगे धमाल!
रामायण में डबल धमाका: रणबीर कपूर निभाएंगे भगवान राम के साथ ये अहम किरदार!
होर्मुज में ईरान का टोल बूथ एक्टिव, LNG सप्लाई जीरो; वैश्विक ऊर्जा बाजार में मचा हड़कंप
क्या शीशमहल में राघव चड्ढा की हुई थी पिटाई? पूर्व AAP नेता के खुलासे से मचा हड़कंप
वाघा-अटारी बॉर्डर पर पाक रेंजर की हुई फजीहत , भारतीय जवान के इस अंदाज ने लूटी महफिल
क्या पापा ने आज हनुमान-सीता के साथ शूट किया? रामायण की शूटिंग के दौरान रणबीर की नन्हीं राहा के मासूम सवाल
आर्टेमिस II: इतिहास रच आगे बढ़ रहा मिशन, क्रिस्टीना कोच बनीं पृथ्वी से सबसे दूर जाने वाली महिला
अंतरिक्ष से कुछ ऐसी दिखती है हमारी नीली-हरी पृथ्वी, NASA के आर्टेमिस-II ने भेजी अद्भुत तस्वीरें
कानपुर: तपती सड़क पर बेहोश मां, नंगे पैर पानी लाने दौड़ा मासूम; वीडियो देख भर आएंगी आंखें