मां का बर्थडे बना जैकपॉट, शख्स ने लॉटरी में जीते ₹240 करोड़!
News Image

अबू धाबी में रहने वाले 29 वर्षीय भारतीय युवक अनिलकुमार बोला की किस्मत चमक उठी है। उन्होंने अपनी मां के जन्मदिन को लकी नंबर बनाकर 240 करोड़ रुपये की लॉटरी जीती है।

यह जीत यूएई लॉटरी के इतिहास की सबसे बड़ी जैकपॉट राशि है। 18 अक्टूबर को आयोजित लकी ड्रॉ डे में अनिलकुमार ने 100 मिलियन दिरहम (लगभग ₹240 करोड़) का इनाम जीता।

अनिलकुमार ने बताया कि उन्होंने कोई खास रणनीति नहीं अपनाई थी। उन्होंने बस आसान विकल्प चुना और आखिरी नंबर के तौर पर अपनी मां का जन्मदिन डाल दिया। वही नंबर उनका जीवन बदल गया। उन्होंने कहा, मैंने कोई जादू नहीं किया, बस मां का बर्थडे चुना था। शायद मां की दुआ ही काम आई।

अपनी जीत के पल को याद करते हुए अनिलकुमार ने कहा, जब मुझे पता चला कि मैं जीत गया हूं, तो मैं सोफे पर बैठा था और शॉक में चला गया। यकीन नहीं हो रहा था कि यह सच है। वीडियो में वह खुशी के आंसू रोक नहीं पाए।

अनिलकुमार ने कहा कि वह इस पैसे का इस्तेमाल सोच-समझकर करेंगे। उन्होंने कहा, मैं इन्वेस्टमेंट और परिवार दोनों के बारे में सोच रहा हूं। मैं चाहता हूं कि इस रकम का कुछ हिस्सा समाज की भलाई में लगाऊं। उन्होंने बताया कि वह अपनी फैमिली को यूएई लाना चाहते हैं और कुछ वक्त उनके साथ बिताना चाहते हैं। साथ ही उसने मुस्कुराते हुए कहा, एक सुपरकार तो जरूर खरीदूंगा और किसी 7-स्टार होटल में सेलिब्रेट करूंगा।

वह कहते हैं, मैं मानता हूं कि सब कुछ किसी कारण से होता है। हर खिलाड़ी को कोशिश जारी रखनी चाहिए एक दिन किस्मत जरूर साथ देगी। अनिलकुमार ने यूएई लॉटरी का शुक्रिया अदा किया और कहा कि इस मंच ने न सिर्फ उन्हें मौका दिया, बल्कि हजारों लोगों को उम्मीद भी दी।

पिछले महीने भी दुबई में रहने वाले एक और भारतीय, संदीप कुमार प्रसाद (उत्तर प्रदेश) ने 15 मिलियन दिरहम (₹35 करोड़) की लॉटरी जीती थी। लगातार भारतीयों की यह सफलता अबू धाबी की लॉटरी में चर्चा का विषय बनी हुई है।

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

स्टेज पर माइक छीनने से लेकर अपमान तक: सुनील पाल ने बयां किया उस शर्मनाक शाम का सच

Story 1

शीशमहल में मुर्गा बनाकर पीटा गया था राघव चड्ढा को? नवीन जयहिंद के दावों से मचा सियासी बवाल

Story 1

ईरान-फ्रांस की नई जुगलबंदी ने बिगाड़ा ट्रंप का खेल, अमेरिका वैश्विक मंच पर हुआ अलग-थलग

Story 1

हिंदूकुश में फिर कांपी धरती: 5.9 की तीव्रता से दहल उठा अफगानिस्तान, काबुल में 8 की मौत

Story 1

मिर्जापुर: नवरात्र में श्रद्धालुओं के लिए बना पीपा पुल 15 दिन में ही डूबा, प्रशासन में हड़कंप

Story 1

ईरान-अमेरिका संघर्ष: आसमान में गिरी अमेरिकी श्रेष्ठता , एक ही दिन में दो लड़ाकू विमान ढेर

Story 1

राघव चड्ढा बनाम संजय सिंह: आप के भीतर बढ़ती दरार और तीखे वार

Story 1

दिल पत्थर कर देने वाली तस्वीर: तमाशबीन बने रहे लोग, नंगे पैर दौड़कर मां की जान बचाता रहा मासूम

Story 1

वायरल वीडियो: क्या रेलवे ट्रैक में लगी हैं टांगें? चलते ट्रैक को देखकर चकरा गया लोगों का सिर

Story 1

हिना बलोच का सनसनीखेज दावा: 80% पाकिस्तान गे है , सोशल मीडिया पर मचा बवाल