बिहार विधानसभा चुनाव के लिए महागठबंधन ने अपना घोषणा पत्र जारी कर दिया है, जिसे संकल्प पत्र नाम दिया गया है। कवर पेज पर तेजस्वी प्रण लिखा है, लेकिन इस घोषणा पत्र को लेकर राजनीतिक दलों के बीच घमासान छिड़ गया है।
जनता दल (यूनाइटेड) (जेडीयू) ने महागठबंधन के पोस्टर को लेकर तेजस्वी यादव पर निशाना साधा है। जेडीयू ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर लिखा है कि तेजस्वी अब पार्टी और परिवार दोनों में एकोऽहम् द्वितीयो नास्ति की स्थिति में हैं। जेडीयू का कहना है कि लालू यादव के नाम और चेहरे पर राजनीति करने वाले तेजस्वी के पोस्टरों में अब लालू की तस्वीर माइक्रोस्कोप से ढूंढनी पड़ेगी।
इस बीच, इंडिया गठबंधन के घोषणा पत्र पर केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि जब सत्ता में आना ही नहीं है, तो उन्हें झूठ बोलने में क्या हर्ज है? उन्होंने कहा कि अभी तो उन्होंने परिवार में एक सरकारी नौकरी की बात कही है, अगर वह झूठ बोलने लगे तो हर व्यक्ति को सरकारी नौकरी देने का वादा कर देंगे।
केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय ने कहा कि महागठबंधन ने जो घोषणापत्र जारी किया है, वह घमंड का प्रतीक है। उन्होंने तेजस्वी यादव पर कटाक्ष करते हुए कहा कि जो व्यक्ति खुद भ्रष्ट है और विभिन्न घोटालों में दोषी ठहराया गया है, वह कैसे कह सकता है कि वह बिहार को भ्रष्टाचार से मुक्त करेगा? उन्होंने राजद के 15 साल के शासनकाल को जंगल राज बताते हुए कहा कि उस दौरान कई घोटाले, अपराध और नफरत थे। उन्होंने आरोप लगाया कि राजद सरकार ने हमेशा बिहार को विकास से दूर रखा है।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी महागठबंधन पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि 2005 से पहले अशिक्षा, बेरोजगारी और पलायन बिहार की नियति बन गई थी। युवाओं के लिए उच्च शिक्षा के अच्छे संस्थान नहीं थे और उन्हें रोजगार के लिए राज्य से बाहर जाना पड़ता था।
तेजस्वी अब पार्टी और परिवार दोनों में ‘एकोऽहम् द्वितीयो नास्ति’ की स्थिति में हैं और कुछ नहीं।
— Janata Dal (United) (@Jduonline) October 28, 2025
लालू यादव के नाम और चेहरे पर राजनीति करने वाले तेजस्वी के पोस्टरों में अब लालू की तस्वीर माइक्रोस्कोप से ढूंढनी पड़ेगी।#Bihar pic.twitter.com/DEVBvNzUg3
पंजाब में बेअदबी अब पड़ेगी भारी: उम्रकैद और 25 लाख जुर्माने का नया कानून, क्या हैं कानूनी चुनौतियां?
आगे सांड, पीछे गहरी खाई! दादाजी की हालत देख नहीं रोक पाएंगे हंसी, वायरल हुआ वीडियो
चिकन कोरमा, गुलाब जामुन और पजामा: पाकिस्तान ने अमेरिका-ईरान शांति वार्ता का बनाया मजाक
आशा भोसले को अंतिम विदाई: दादी को खोकर बिलख पड़ीं पोती जनाई, तब्बू के गले लगकर फूट-फूटकर रोईं
जब विद्युत जामवाल ने अक्षय कुमार को कहा बंदर और सांप , फिर बताया असली ऑक्टोपस
होर्मुज में तनाव चरम पर: अमेरिकी नौसेना की घेराबंदी, ईरान ने दी आर-पार की चेतावनी
आशा भोसले को अंतिम विदाई देते हुए भावुक हुईं रश्मि ठाकरे, उद्धव ठाकरे ने कहा- संगीत का एक स्तंभ गिरा
सांड से जान बचाते हुए बुजुर्ग की फंसी जान: आगे सांड, पीछे खाई; वीडियो देख नहीं रुकेगी हंसी
वैभव सूर्यवंशी का डक पर शिकार, स्टैंड्स में काव्या मारन का आक्रामक अंदाज हुआ वायरल
आईपीएल के जश्न के बीच मातम: युवराज सिंह के होनहार छात्र का दर्दनाक अंत