पटना, 28 अक्टूबर 2025: राजद नेता और मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार तेजस्वी यादव के नेतृत्व में महागठबंधन आज शाम अपना साझा चुनावी घोषणापत्र जारी करने जा रहा है। घोषणापत्र को लेकर लोगों में भारी उत्साह है, क्योंकि चुनाव से पहले ही तेजस्वी यादव ने कई महत्वपूर्ण घोषणाएं की हैं।
सूत्रों के अनुसार, महागठबंधन के घोषणापत्र में कई बड़े वादे शामिल हो सकते हैं। इनमें हर घर में एक सरकारी नौकरी का वादा प्रमुख है, जिसका अर्थ है प्रत्येक परिवार में कम से कम एक सदस्य को नौकरी का अवसर मिलेगा।
महिलाओं के लिए भी कई आकर्षक घोषणाएं होने की संभावना है। महिलाओं को हर महीने 2,500 रुपए की वित्तीय सहायता प्रदान करने का वादा किया जा सकता है। इसके अतिरिक्त, स्वयं सहायता समूहों में काम करने वाली महिलाओं को 30,000 रुपए प्रति माह तक का वेतन देने का प्रस्ताव भी है।
मेहनतकश जातियों, जैसे नाई, कुम्हार, बढ़ई, लोहार, माली और मोची के स्वरोजगार, आर्थिक उत्थान और उन्नति के लिए 5 साल के लिए 5 लाख की एकमुश्त ब्याज रहित राशि प्रदान करने का वादा भी किया जा सकता है।
घोषणापत्र में जनता को राहत देने वाले कई और वादे भी शामिल हो सकते हैं। इनमें हर महीने 200 यूनिट मुफ्त बिजली देने का वादा, स्वास्थ्य बीमा में 25 लाख रुपए तक की कवरेज, सामाजिक सुरक्षा पेंशन को 1,500 रुपए प्रति माह तक ले जाने का प्रस्ताव और भूमिहीनों को 3 से 5 डिसिमल जमीन आवंटित करने का वादा शामिल हैं।
राज्य में कानून-व्यवस्था पर विशेष ध्यान देने और वर्तमान शराबबंदी कानून की समीक्षा करने का वादा भी महागठबंधन के घोषणापत्र में शामिल हो सकता है।
हालांकि, महागठबंधन के इन वादों पर विपक्षी दलों ने सवाल उठाए हैं। भाजपा नेता अजय आलोक ने कहा है कि राजद के इन वादों को मानना व्यावहारिक नहीं है। उन्होंने इस तरह के वादों को चांद को बिहार में उतारने जैसा बताया है।
*नाई, कुम्हार, बढ़ई, लोहार, माली और मोची जैसी मेहनतकश जातियों के स्वरोजगार, आर्थिक उत्थान और उन्नति के लिए 5 साल के लिए 5 लाख की एकमुश्त ब्याज रहित राशि प्रदान की जाएगी। #TejashwiYadav #NayaBihar #jobs pic.twitter.com/17XL6bhRGO
— Tejashwi Yadav (@yadavtejashwi) October 28, 2025
पिनराई विजयन के गढ़ में सुरेश गोपी का शक्ति प्रदर्शन , CM के किले में दहाड़ी BJP
LSG vs DC: जब हार के मुहाने पर थी दिल्ली, कोच के एक मास्टरस्ट्रोक ने बदल दी मैच की तकदीर
मैं ऑन रिकॉर्ड बोल रहा हूं... : पूर्व DGP गुप्तेश्वर पांडे का बड़ा खुलासा, बिहार में अपहरण का काला अध्याय एक IPS ने शुरू किया
डूरंड लाइन पर भीषण युद्ध: अफगान सेना का पाकिस्तान में बड़ा हमला, 3 सैनिकों की मौत
कुवैत की सबसे बड़ी रिफाइनरी पर ड्रोन हमला, मीना अल-अहमदी में लगी भीषण आग
खिड़की से नोटों की बारिश: सरेआम पैसे उड़ाती महिला का वीडियो देख दंग रह गई दुनिया
गंभीर होना सीखें ट्रंप : मैक्रों की पत्नी पर अपमानजनक टिप्पणी के बाद भड़के फ्रांसीसी राष्ट्रपति
CSK के खिलाफ श्रेयस अय्यर का शक्ति प्रदर्शन : चोट पर सस्पेंस खत्म, पंजाब किंग्स के लिए गुड न्यूज
काजोल का अजय देवगन को रोस्ट , बर्थडे पोस्ट पर फैंस बोले- सिर्फ आप ही ऐसा कर सकती हैं
पहाड़ों की ढलान पर क्रिकेट का डेथ जोन चैलेंज: फील्डर की जांबाजी देख दंग रह गई दुनिया