दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे (IGI) के टर्मिनल 3 पर मंगलवार, 28 अक्टूबर 2025 को दोपहर 1 बजे अफरा-तफरी मच गई। एयर इंडिया के विमान से कुछ ही मीटर की दूरी पर खड़ी एक पैसेंजर बस में अचानक आग लग गई।
बस में से धुआं उठने लगा और सायरन बजने लगे, जिससे दहशत का माहौल बन गया। सौभाग्य से, बस में उस समय कोई यात्री नहीं था। केवल चालक अंदर था, जिसने तुरंत कूदकर अपनी जान बचाई। अगर बस में यात्री होते, तो स्थिति भयावह हो सकती थी।
AISATS (Air India SATS) की यह सीएनजी बस बे 32 के पास एयरसाइड पर खड़ी थी। आशंका जताई जा रही है कि शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगी।
दमकल विभाग ने तत्परता दिखाते हुए 2-3 मिनट में आग पर काबू पा लिया, लेकिन घटना का वीडियो वायरल होते ही सोशल मीडिया पर हवाई अड्डे की सुरक्षा को लेकर सवाल उठने लगे। लोगों ने पूछा कि क्या एयरपोर्ट की सुरक्षा में कोई चूक हुई है?
वायरल वीडियो में साफ़ दिख रहा है कि बस एयर इंडिया के विमान से 10-15 मीटर की दूरी पर धू-धू कर जल रही थी और काला धुआं आसमान छू रहा था। चीख-पुकार मची हुई थी और CISF के जवान यात्रियों को दूर रखने के लिए दौड़ रहे थे।
DCP IGI विचित्रा वीर ने बताया कि PCR पर कॉल आने के बाद फायर इंजन, पुलिस, CISF और एयरपोर्ट स्टाफ 2 मिनट में घटनास्थल पर पहुंच गए और 3 मिनट में आग बुझा दी गई।
AISATS, Air India और SATS का एक जॉइंट वेंचर है, जो ग्राउंड हैंडलिंग का काम करता है। यह बस यात्रियों को टर्मिनल से विमान तक ले जाती है।
DCP वीर ने बताया कि बस में केवल चालक था। कोई सामान या यात्री नहीं था और किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। उन्होंने कहा कि वाहन का इंस्पेक्शन किया जाएगा ताकि आग लगने के कारण का पता चल सके।
एयरपोर्ट ऑथॉरिटी (DIAL) ने कहा कि इस घटना से हवाई अड्डे के ऑपरेशंस पर कोई असर नहीं पड़ा है और फ्लाइट्स सामान्य रूप से चल रही हैं।
इस घटना ने जून 2024 में T1 की छत गिरने की घटना की याद दिला दी, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई थी और छह घायल हो गए थे। अब T3 पर इस आग लगने की घटना ने एक बार फिर सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं।
IGI एयरपोर्ट पुलिस स्टेशन को कॉल आने के बाद 3 फायर इंजन तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे। CISF ने इलाके को सुरक्षित कर लिया और यात्रियों को दूर रखा। एयर इंडिया ने कहा है कि मामले की जांच जारी है और यात्री सुरक्षित हैं।
A major fire incident was reported near Terminal 3 of Delhi Airport after a bus parked close to an Air India aircraft caught fire. Fortunately, no passengers were onboard, and no injuries have been reported.#DelhiAirport #AirIndia #BreakingNews #AirportFire #T3 #SafetyAlert… pic.twitter.com/FDFCCHLm0M
— Gulistan News (@GulistanNewsTV) October 28, 2025
बिहार की सियासत में बड़ा बदलाव: नीतीश कुमार कल छोड़ेंगे सीएम पद, जीतन राम मांझी का भावुक संदेश
झांसी में कोचिंग जिहाद का खुलासा: हिंदू छात्राओं को गौ-मांस खाने की नसीहत और आधी रात को गंदे मैसेज
CBSE 10वीं रिजल्ट 2026: नतीजों का न करें इंतज़ार, आज ही निपटा लें ये जरूरी काम
IPL इतिहास का सबसे घातक ओवर: डेब्यू करने आए प्रफुल्ल हिंगे ने पहले ही ओवर में झटके 3 विकेट
नोएडा में मजदूर संग्राम : फैक्ट्री वर्कर्स का उग्र प्रदर्शन, चक्का जाम से थमा शहर
डीएम-सीएम के आदेशों के बाद भी नोएडा में क्यों भड़के मजदूर? जानिए हिंसा की असली वजह
IPL 2026: मैदान पर भिड़े नांद्रे बर्गर और चंपक , पुश-अप चैलेंज में किसकी हुई जीत?
ईरान की घेराबंदी: 10 हजार अमेरिकी सैनिकों ने थामी होर्मुज की कमान, 24 घंटे ठप रहा समुद्री व्यापार
सुनार की छुट्टी! इस मशीन में डालिए पुरानी चैन, 30 मिनट में बैंक बैलेंस फुल
CSK की जीत के हीरो नूर अहमद ने खोला सफलता का राज, बोले- हर विकेट के लिए यह मंत्र है सबसे बेस्ट