ट्रंप का दावा: भारत-पाक युद्ध में मार गिराए गए 7 खूबसूरत जेट!
News Image

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध रोकने का दावा किया है. जापान दौरे पर उन्होंने कहा कि टैरिफ को हथियार बनाकर दो परमाणु संपन्न देशों के बीच जंग रोकी गई.

ट्रंप ने यह भी कहा कि इस जंग में सात नए और खूबसूरत विमान मार गिराए गए. हालांकि, उन्होंने यह नहीं बताया कि ये विमान किस देश के थे.

जापान में अमेरिकी सैनिकों को संबोधित करते हुए ट्रंप ने कहा, हमारे देश की राष्ट्रीय सुरक्षा और मैंने जितने भी युद्ध रोके, वे सब टैरिफ की वजह से थे. सच कहूं तो व्यापार और टैरिफ के जरिए मैंने दुनिया के लिए बहुत बड़ी सेवा की. अगर आप भारत और पाकिस्तान को देखें तो वे उस वक्त आपस में भिड़ रहे थे.

ट्रंप ने दावा किया कि उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पाकिस्तान के सैन्य प्रमुख से साफ कहा था, अगर आप लोग जंग करेंगे तो हम आपके साथ कोई व्यापार नहीं करेंगे. उन्होंने कहा कि उस समय दोनों परमाणु संपन्न देश एक-दूसरे से भिड़ने को तैयार थे और सात खूबसूरत नए विमान गिरा दिए गए थे. ट्रंप के मुताबिक, उनकी सख्त चेतावनी के बाद ही हालात काबू में आए.

ट्रंप ने यह भी कहा कि उन्हें भारत-पाकिस्तान युद्ध रोकने में उनके योगदान के लिए नोबेल शांति पुरस्कार मिलना चाहिए. उन्होंने कहा, अगर मैंने उस वक्त कदम नहीं उठाया होता, तो एक बड़ा युद्ध छिड़ सकता था.

भारत ने डोनाल्ड ट्रंप के इस दावे को लगातार पूरी तरह खारिज किया है. भारतीय विदेश मंत्रालय ने स्पष्ट किया है कि भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव कम करने का फैसला दोनों देशों के सीधे राजनयिक संपर्कों से हुआ और इसमें किसी तीसरे पक्ष की कोई भूमिका नहीं थी.

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

ईरान का बड़ा दावा: अमेरिकी F-35 और F-15E फाइटर जेट मार गिराए, पायलट हिरासत में?

Story 1

दुबला-पतला सुरक्षाकर्मी दिया, उसकी सुरक्षा भी मुझे करनी पड़ी : मालदा हिंसा पर रवि किशन का ममता सरकार पर बड़ा हमला

Story 1

ट्रंप की धमकियों का ईरान दे रहा डिजिटल जवाब: पेंटागन को चिढ़ाने के लिए अपनाई ये रणनीति

Story 1

सवा करोड़ का सोना, 25 लाख नकद: वारंगल सब-रजिस्ट्रार ऑफिस की रेड में मिला भ्रष्टाचार का खजाना

Story 1

भारी बारिश में भीग रहे थे बाघ के बच्चे, शख्स की हिम्मत और बाघिन का भरोसा देख दंग रह गई दुनिया

Story 1

IPL 2026 पॉइंट्स टेबल: 6 मैचों का रोमांच, CSK की स्थिति चिंताजनक; जानें टॉप 5 टीमों का हाल

Story 1

अभिषेक शर्मा पर BCCI का कड़ा प्रहार: तूफानी पारी के बाद आखिर क्यों काटी गई मैच फीस?

Story 1

पैसों का अनोखा बिजनेस: चिल्लर बेचकर मालामाल हो रहा है ये शख्स, वीडियो देख लोग हैरान

Story 1

सीएसके बनाम पीबीकेएस: बेटे आमने-सामने, तो पिता ने निकाला बीच का रास्ता , अनोखे अंदाज में दिखाया प्यार

Story 1

खामोश किया गया, हारा नहीं... उप-नेता पद से हटाए जाने पर पहली बार बोले राघव चड्ढा