अहमदाबाद के सोला सिविल अस्पताल में एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है. एक महिला डॉक्टर ने एक बीमार बच्ची के पिता को थप्पड़ मार दिया और उसकी बेटी का इलाज करने से भी इनकार कर दिया. यह घटना 26 अक्टूबर को हुई बताई जा रही है और इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.
वीडियो में डॉक्टर और मरीज के पिता के बीच तीखी बहस होती हुई दिखाई दे रही है. बहस के दौरान, महिला डॉक्टर गुस्से में आकर मरीज के पिता को थप्पड़ जड़ देती है. इस घटना से लोगों में काफी आक्रोश है और वे डॉक्टर के व्यवहार की कड़ी निंदा कर रहे हैं.
जानकारी के अनुसार, मरीज के पिता की पहचान अशिक हरिभाई छावड़ा के रूप में हुई है. वह अपनी बेटी के इलाज के लिए अस्पताल पहुंचे थे. जब अशिक ने महिला डॉक्टर के साथ अपनी बातचीत को मोबाइल में रिकॉर्ड करना शुरू किया, तो दोनों के बीच बहस और भी बढ़ गई.
वीडियो में डॉक्टर को यह कहते हुए सुना जा सकता है, अपना मोबाइल नीचे रखो. जब अशिक ने डॉक्टर से सवाल किया, तो महिला डॉक्टर अचानक गुस्से से आग बबूला हो गई और आगे बढ़कर उन्हें जोरदार थप्पड़ मार दिया.
थप्पड़ मारने के बाद महिला डॉक्टर ने अशिक की बेटी का इलाज करने से भी मना कर दिया. डॉक्टर ने कहा, तुमने मेरे साथ बुरा बर्ताव किया है, अब मैं इलाज नहीं करूंगी.
इस पूरी वारदात के दौरान एक सुरक्षा गार्ड भी वहां मौजूद था. महिला डॉक्टर उस पर भी गुस्सा हो जाती है और कहती है, गार्ड तो कुछ करता ही नहीं है.
सोशल मीडिया पर वीडियो के वायरल होने के बाद लोगों ने डॉक्टर पर गुस्सा जाहिर किया है. कई यूजर्स ने डॉक्टर के व्यवहार की निंदा की है और उसे सस्पेंड करने या गिरफ्तार करने की मांग की है. लोग वीडियो को खूब शेयर कर रहे हैं.
A woman doctor at a hospital in Ahmedabad slapped a man who had come for his daughter s treatment.
— ︎ ︎venom (@venom1s) October 27, 2025
She also refused to treat his daughter.
How easy it is for women to slap a man.pic.twitter.com/eFMzDpPzl6
4 अप्रैल का डबल अटैक : UP-बिहार समेत 9 राज्यों में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट, जानें आपके शहर का हाल
आधार धारकों के लिए खुशखबरी! अब चुटकियों में मिलेगा नजदीकी आधार सेंटर, UIDAI का बड़ा अपडेट
शीशमहल में मुर्गा बनाकर पीटा गया था राघव चड्ढा को? नवीन जयहिंद के दावों से मचा सियासी बवाल
पाकिस्तान की 80% आबादी गे है : ट्रांसजेंडर एक्टिविस्ट के दावे से मचा हड़कंप
मुंबई मानसून की दहलीज पर: क्या समय पर पूरी होगी मीठी नदी और नालों की सफाई?
रामायण के टीजर में बड़ी चूक! क्या AI के इस्तेमाल से बिगड़ा काम? फैंस ने पकड़ी मेकर्स की गलती
जन्मदिन पर अजय देवगन का राजसी तोहफा: 1.4 करोड़ रुपये की मर्सिडीज से चमका गैराज
पायलट ढूंढ दो प्लीज : अमेरिकी फाइटर जेट गिराने के बाद ईरान ने उड़ाया अमेरिका का मजाक
मौत के मुंह से खींच लाए जिंदगी: दीघा बीच पर डूबते दादा-पोती को बचाने का रोंगटे खड़े कर देने वाला वीडियो
लापता अमेरिकी पायलट की तलाश: ईरान ने रखा 60,000 डॉलर का इनाम, ट्रंप की चुप्पी पर बढ़ी उत्सुकता