आपको डांटा, चिल्लाया, लेकिन... : जयपुर के पूर्व पुलिस कमिश्नर का भावुक विदाई संदेश वायरल
News Image

जयपुर के पूर्व पुलिस कमिश्नर बीजू जॉर्ज जोसेफ का एक ऑडियो संदेश सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रहा है, जिसमें वे भावुक अंदाज में अपने पुलिस स्टाफ को अलविदा कह रहे हैं.

हाल ही में जारी हुई आईपीएस तबादला सूची में बीजू जॉर्ज जोसेफ का तबादला जयपुर पुलिस कमिश्नर पद से कर दिया गया. अब वे कार्मिक विभाग में अपनी सेवाएं देंगे.

कार्यमुक्त होने से पहले, बीजू जॉर्ज जोसेफ ने वायरलेस सेट पर पुलिस स्टाफ को अपना अंतिम संदेश दिया. उन्होंने कहा, कभी गुस्से में आप लोगों पर चिल्लाया, डांट लगाई, लेकिन ये सब पुलिसिंग को बेहतर करने के लिए किया. आप लोग अच्छा काम करते रहो, जनता की सेवा करते रहो.

यह कहते हुए बीजू भावुक हो गए और कुछ देर के लिए वायरलेस पर सन्नाटा छा गया. दूसरी तरफ सुन रहे पुलिस अधिकारी भी भावुक थे.

अभी मैं ऑफ एयर हो जाऊंगा, किसी को कोई बात कहनी हो तो मुझे कॉल कर सकता है, एक बार फिर आप सभी का बहुत धन्यवाद. अंत में उन्होंने यह कहा. इसके बाद दूसरे छोर से आवाज आती है लॉयन कंट्रोल, रोजर. और यही अंतिम संदेश वायरलेस पर सुनाई दिया.

1995 बैच के आईपीएस अधिकारी बीजू जॉर्ज जोसेफ दो वर्ष से अधिक समय तक जयपुर पुलिस कमिश्नर के पद पर रहे. उनके कार्यकाल में संगठित अपराध, महिला अपराध, हत्या और नशा तस्करी जैसे मामलों में गिरावट देखी गई. पुलिस में उन्हें एक मजबूत पकड़ वाले अधिकारी के रूप में जाना जाता है.

अपने कार्यकाल के दौरान वे अक्सर रात 2 बजे तक फील्ड में नजर आते थे. जयपुर शहर में कई बार दंगों के हालात बने, लेकिन उन्होंने कठिन परिस्थितियों में बेहतरीन पुलिसिंग का परिचय दिया, जिसके कारण शहर में कभी सांप्रदायिक दंगे नहीं हुए.

*

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

सावधान! आपके टूथपेस्ट में भी जहर? दिल्ली में पकड़ी गई नकली Sensodyne बनाने की बड़ी फैक्टरी

Story 1

आसमान में दहला अमेरिका का वार्थोग : ईरान का दावा- मिसाइल से मार गिराया घातक फाइटर जेट

Story 1

ईरान ने मार गिराया अमेरिकी टैंक किलर A-10 विमान, जारी किया चौंकाने वाला फुटेज

Story 1

4 अप्रैल का डबल अटैक : UP-बिहार समेत 9 राज्यों में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट, जानें आपके शहर का हाल

Story 1

ईरान की टॉप यूनिवर्सिटी पर अमेरिका-इजरायल का भीषण हमला, तबाही का मंजर देख दहल उठा तेहरान

Story 1

ईरान-फ्रांस की नई जुगलबंदी ने बिगाड़ा ट्रंप का खेल, अमेरिका वैश्विक मंच पर हुआ अलग-थलग

Story 1

एक ने पकड़ा पैर, दूसरे ने बरसाए डंडे : मदरसे में मासूम की बर्बर पिटाई का वीडियो वायरल

Story 1

ईरान ने ठुकराया अमेरिका का 48 घंटे का सीजफायर प्रस्ताव, क्या अब और भड़केगा युद्ध?

Story 1

ईरान-इजरायल युद्ध के बीच पेंटागन में तहलका: अमेरिकी सेना प्रमुख रैंडी जॉर्ज की कुर्सी गई

Story 1

पीएम मोदी की चेन्नई में म्यूजिकल डिप्लोमेसी : रमेश विनायकम से मुलाकात के क्या हैं सियासी मायने?