पुरुष समाज औरतों से डरा हुआ है: चलती बस में महिला से नौजवान की तगड़ी बहस
News Image

बीते कुछ सालों से पुरुषों के दिमाग में यह बात बैठ गई है कि महिलाएं वुमन कार्ड खेलकर बात को अपने पक्ष में करवा रही हैं. इसलिए पुरुष बाहरी परिवेश में महिलाओं से दूरी बनाकर रखते हैं. चाहे अनजान महिला हो या फिर अपने घर की.

पुरुषों का मानना है कि महिलाओं को प्रोटेक्ट करने के लिए कानून है, लेकिन पुरुषों के बचाव के लिए कोई कानून नहीं है. कई मायनों में पुरुषों की यह बात सटीक साबित हो रही है.

अब महिला-पुरुष की बहस का एक वायरल वीडियो सामने आया है जिसमें एक नौजवान ने बताया है कि पूरा पुरुष समाज महिलाओं से डरा हुआ है.

वीडियो में दिख रहा है कि यात्रियों से भरी बस में एक नौजवान और दो बच्चों की मां में जमकर बहस हो रही है.

महिला की शिकायत है कि नौजवान ने जिस तरह से बस का हैंडल पकड़ा हुआ है, उससे वह असहज महसूस कर रही है और वह उसे हाथ हटाने को कहती है. नौजवान के हाथ और महिला के बीच एक से दो फुट की दूरी है.

शख्स ने साफ कह दिया कि वह अपना हाथ नहीं हटाएगा. इसके बाद दोनों में बहुत देर तक तगड़ी बहस होती रही और नौजवान एक ही बात की रट लगाता रहा, महिलाओं से पुरुष समाज डरा हुआ है .

वीडियो के कैप्शन में लिखा है, हमें भी उनकी तरह अपने लिए खड़े होने की जरूरत है, उस महिला ने विक्टिम कार्ड बहुत अच्छा खेला, आंटी को स्पेस चाहिए पब्लिक ट्रांसपोर्ट में, आंटी को बेटे के लिए भी सीट रिजर्व चाहिए, आंटी को तू करके बात करने की आजादी चाहिए, आंटी को कोई ना टोके उसकी आजादी चाहिए .

इस वीडियो पर लोगों की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं आ रही हैं.

एक यूजर ने लिखा है, कुछ आंटियों को पब्लिकली ऐसी फ्रीडम चाहिए होती है, जैसे कि वह कोई वीआईपी हों .

दूसरा यूजर लिखता है, अभी तक बस में सीट के लिए लड़ते देखा गया, लेकिन यह क्या वजह है लड़ने की .

तीसरे ने लिखा है, पहली बात तो यह है कि यह महिला भाई को परेशान कर रही है, वो बहुत दूर खड़ा है और उसका हाथ भी उसके काफी दूर है, अगर वो कुछ ज्यादा बोल देता है, तो वह महिला कार्ड खेलकर उसे जेल में डलवा देती .

एक और यूजर लिखता है, अब समय आ गया समानता के हक के लिए लड़ने का .

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

पीएम मोदी का झालमुड़ी वाला जादू: 22 साल का रिकॉर्ड टूटा, गूगल पर मचा बवाल

Story 1

दीदी का डांस बनाम मोदी की झालमुड़ी: क्या बदल गया बंगाल चुनाव का नैरेटिव?

Story 1

प्याज खाता हूं, दिमाग नहीं... : झाड़ग्राम में पीएम मोदी का झालमुड़ी अंदाज, सोशल मीडिया पर छाई मुड़ी पे चर्चा

Story 1

ध्रुव जुरेल की बिजली जैसी स्टंपिंग: कैमरून ग्रीन भी रह गए दंग, चीते को भी दे दी मात

Story 1

जर्मनी के गुरुद्वारे में खूनी संघर्ष: चुनाव की रंजिश में चले चाकू और पिस्तौल, 11 घायल

Story 1

बंगाल चुनाव: इकबालपुर में सियासी घमासान, भाजपा-टीएमसी कार्यकर्ताओं में झड़प के बाद पुलिस ने भांजी लाठियां

Story 1

परशुराम जयंती पर मेरठ की डिप्टी एसपी का सख्त अंदाज, फरसा लहराने वालों को दी खुली चेतावनी

Story 1

मुंबई: लेंसकार्ट स्टोर में BJP नेता का हंगामा, हिंदू कर्मचारियों को जबरन लगाया तिलक

Story 1

तिलक वर्मा का ऐतिहासिक धमाका: क्विंटन डि कॉक का बड़ा रिकॉर्ड ध्वस्त

Story 1

खिसियानी बिल्ली खंभा नोचे: IPL के लिए PSL छोड़ने वाले मुजरबानी पर PCB का अजीबोगरीब बैन