ब्रिटेन: भारतीय मूल की युवती से नस्लीय आधार पर बलात्कार, CCTV फुटेज जारी
News Image

वेस्ट मिडलैंड्स के वाल्सॉल में एक 20 वर्षीय भारतीय मूल की सिख महिला के साथ बलात्कार का मामला सामने आया है। पुलिस का कहना है कि महिला पर उसकी नस्लीय पहचान के कारण हमला किया गया।

पीड़िता शनिवार शाम को पार्क हॉल इलाके में सड़क पर अचेत अवस्था में मिली थी। पुलिस को सूचना मिलने पर पता चला कि महिला के साथ मारपीट और बलात्कार किया गया है।

डिटेक्टिव सुपरिंटेंडेंट रोनन टायरर ने कहा कि यह भयावह हमला था और पुलिस आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। अधिकारियों की टीमें सबूत इकट्ठा कर रही हैं और हमलावर की प्रोफाइल तैयार की जा रही है।

पुलिस ने जनता से अपील की है कि यदि उन्होंने उस समय इलाके में किसी संदिग्ध व्यक्ति को देखा हो तो वे जानकारी दें।

वेस्ट मिडलैंड्स पुलिस द्वारा जारी सीसीटीवी फुटेज के अनुसार, हमलावर 30 साल का श्वेत पुरुष है जिसके छोटे बाल हैं।

सिख फेडरेशन UK ने बताया कि वॉल्सॉल में जिस महिला के साथ दुष्कर्म हुआ है, वह पंजाबी महिला है। संगठन ने कहा कि हमलावर ने उस घर का दरवाजा तोड़ दिया जहां वह रह रही थी। फेडरेशन ने पुलिस से दोषियों को जल्द पकड़ने की मांग की है।

पिछले महीने ओल्डबरी में भी एक सिख महिला के साथ बलात्कार किया गया था। यह घटना 9 सितंबर को सुबह 8:30 बजे से पहले टेम रोड के आसपास हुई थी। वेस्ट मिडलैंड्स पुलिस पिछले दो महीनों में 20 साल की दो महिलाओं के साथ नस्लीय भेदभाव वाले रेप के दो मामले दर्ज कर चुकी है।

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

नास्तिक प्रकाश राज का दोहरा चेहरा: माँ के लिए ईसाइयत कबूल, पर सनातन पर प्रहार जारी

Story 1

प्रियांश आर्या का तूफान: 354 के स्ट्राइक रेट से बरपाया कहर, पंजाब ने की RCB के रिकॉर्ड की बराबरी

Story 1

पायलट ढूंढ दो प्लीज : अमेरिकी फाइटर जेट गिराने के बाद ईरान ने उड़ाया अमेरिका का मजाक

Story 1

असम में योगी की दहाड़: घुसपैठियों के लिए कोई जगह नहीं, बोरिया-बिस्तर समेटकर निकलें

Story 1

होर्मुज का ताला तोड़ेंगे ट्रंप , ईरान को दी सीधी सैन्य चेतावनी

Story 1

पुल के बदले पुल: ईरान ने मिडिल ईस्ट के 8 प्रमुख ब्रिजों का खोला हिट लिस्ट , अमेरिका-इजरायल को दी चेतावनी

Story 1

कानपुर: तपती सड़क पर बेहोश मां, नंगे पैर पानी लाने दौड़ा मासूम; वीडियो देख भर आएंगी आंखें

Story 1

IPL 2026: स्टेडियम बना अखाड़ा, LSG vs DC मैच के दौरान फैंस के बीच जमकर चले लात-घूंसे

Story 1

पैसे से पैसा कमाने का अनोखा जुगाड़ , सड़क किनारे नोट बेचकर मालामाल हो रहा ये शख्स!

Story 1

वाशिंगटन डीसी की सत्ता में बदलाव की दस्तक: मेयर पद की रेस में उतरीं भारतवंशी रिनी संपत