बिहार विधानसभा चुनाव में सीटों के बंटवारे को लेकर महागठबंधन में बनी अनबन को खत्म करने की कोशिशें तेज हो गई हैं।
राजधानी पटना में कांग्रेस और राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के बीच बैठक शुरू हुई, जिसमें राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने गतिरोध दूर करने की जिम्मेदारी ली।
गहलोत ने आरजेडी के साथ बैठक में शामिल होकर सीट शेयरिंग पर बने विवाद पर कहा कि 5-10 सीटों पर विवाद कोई बड़ी बात नहीं है।
पप्पू यादव ने इस विवाद पर आरजेडी पर निशाना साधते हुए कहा कि फ्रेंडली फाइट का गलत संदेश जा रहा है।
पटना में तेजस्वी यादव के आवास पर कांग्रेस और आरजेडी के नेताओं के बीच बैठक हुई, जिसमें अशोक गहलोत के साथ बिहार कांग्रेस के प्रभारी अल्लावरू भी मौजूद थे।
लंबे समय बाद कांग्रेस और आरजेडी के बीच यह बातचीत हुई है। कहा जा रहा है कि महागठबंधन में अभी भी 10 सीटों पर पेच फंसा हुआ है। आज की बातचीत का मकसद फ्रेंडली फाइट की स्थिति को दूर करना है।
गहलोत ने कहा कि बिहार में 243 सीटें हैं, उनमें 5-6 सीटों पर कार्यकर्ता भी उत्साह में होते हैं और स्थानीय परिस्थितियां होती हैं, जिसे फ्रेंडली फाइट माना जाता है। इसे बहुत बड़े रूप में नहीं देखना चाहिए।
आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने सीटों के बंटवारे को लेकर महागठबंधन में विवाद के बारे में पूछे जाने पर कहा कि कोई विवाद नहीं है और कल सभी जवाब मिल जाएंगे।
महागठबंधन संयुक्त चुनाव प्रचार करने की रूपरेखा तैयार कर रही है और संभावना है कि गठबंधन में एकजुटता दिखाने के लिए गुरुवार को महागठबंधन मिलकर प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सकता है।
पप्पू यादव ने कहा कि फ्रेंडली फाइट का कोई औचित्य नहीं है और इसका लोगों के बीच गलत संदेश जा रहा है। उन्होंने चुनाव में केंद्रीय राजनीति की वकालत करते हुए कहा कि ये लड़ाई प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बनाम राहुल गांधी की ही होनी चाहिए। इससे INDIA गठबंधन को काफी लाभ मिलेगा।
सीटों के बंटवारे को लेकर बीजेपी नेता शाहनवाज हुसैन ने कहा कि महागठबंधन में महाफूट हो चुकी है और किसी का कोई तालमेल नहीं है।
*#WATCH | Patna: On Bihar assembly elections, Congress observer for Bihar elections, Ashok Gehlot says, ... Mahagathbandhan in Bihar, focusing on 243 seats. There are friendly fights, and that happens in all other states as well. Mahagathbandha remains firm against the BJP and… pic.twitter.com/CzBit9op4s
— ANI (@ANI) October 22, 2025
क्या संजू सैमसन IPL 2026 में RCB का हिस्सा होंगे? वायरल तस्वीर ने मचाई खलबली
दरभंगा में हड़कंप: BJP प्रत्याशी जीवेश मिश्रा की गाड़ी जब्त, आचार संहिता उल्लंघन का आरोप
मनाली और लाहुल में बर्फबारी: सैलानियों में खुशी की लहर, तापमान शून्य से नीचे
तेजस्वी यादव के जीविका दीदियों को स्थायी नौकरी के वादे पर बीजेपी का पलटवार
तेजस्वी किनारे, लालू केंद्र में: गठबंधन में सुलह की अंदरूनी कहानी
4 चोर, 4 मिनट... पेरिस के लूव्र संग्रहालय में धूम 2 स्टाइल में चोरी, AI वीडियो वायरल
दिवाली बोनस की जगह सोन पापड़ी: कर्मचारियों ने फैक्ट्री गेट पर ही दे मारा!
मौत को छूकर लौटे बुजुर्ग: चलती ट्रेन के सामने से बाल-बाल बची जान!
बिहार चुनाव 2025: तेजस्वी का आरोप - सरकार कर रही मेरे संकल्पों की नकल, जीविका दीदियों का हुआ सबसे बड़ा शोषण
वायरल वीडियो: शिक्षक ने मासूम छात्र को पीटा, गिरफ्तारी!