मनाली, हिमाचल प्रदेश: हिमाचल प्रदेश के पहाड़ी क्षेत्रों में मौसम ने अचानक करवट बदली है। मनाली के पर्यटन स्थलों में ताजा बर्फबारी हुई है, जिससे पर्यटकों में खुशी की लहर दौड़ गई है।
कुल्लू मनाली के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल रोहतांग में आधा फीट तक ताजा बर्फ जम गई है। बर्फबारी होते देख पर्यटक खुशी से झूम उठे। मंगलवार शाम को भी बर्फ के फाहे गिरे थे, लेकिन बुधवार सुबह काफी ज्यादा बर्फ गिरी।
मनाली में बारिश होने से तापमान काफी गिर गया है। मनाली व लाहुल में काफी ठंड पड़ रही है। रोहतांग सहित शिंकुला, बारालाचा और कुंजम दर्रे भी बर्फ की सफेदी से चमक उठे हैं। अटल टनल और गुलाबा से लेकर रोहतांग तक बर्फ की सफेद चादर बिछी है।
कोकसर और अटल टनल नए स्नो प्वाइंट बन गए हैं, जहां साहसिक खेलों की धूम मची हुई है। लाहुल में तापमान माइनस में पहुंच गया है।
आज सुबह बर्फबारी हुई, लेकिन 10 बजे तक मौसम बदला और घाटी में धूप खिली। पर्यटक सुबह सात बजे ही कोकसर और अटल टनल पहुंच गए। पर्यटकों ने सुबह बर्फ के फाहों का आनंद लिया। तापमान माइनस में होने से पर्यटकों को थोड़ी परेशानी हुई, लेकिन धूप खिलते ही उन्हें ठंड से राहत मिल गई।
कोकसर में पर्यटकों का हुजूम उमड़ पड़ा। पर्यटक धूप में बर्फ का आनंद ले रहे हैं। कोकसर अब एक बेहतरीन पर्यटन स्थल के रूप में उभरा है, जो बर्फबारी के कारण सैलानियों को अपनी ओर आकर्षित कर रहा है।
कोकसर के पर्यटन कारोबारियों का कहना है कि सुबह ही पर्यटकों की भीड़ उमड़ी और उन्होंने बर्फ के फाहों का आनंद लिया। बुधवार को करीब आठ सौ पर्यटक वाहन कोकसर पहुंचे हैं। पर्यटक यहां बर्फ का भरपूर आनंद ले रहे हैं, जिससे स्थानीय लोगों का कारोबार भी चल पड़ा है।
*लाहुल के पर्यटन स्थलों में ताज़ा हिमपात.. pic.twitter.com/s5sgPLRg3e
— Rajesh Sharma (@sharmanews778) October 22, 2025
नोएडा: होटल की बालकनी में महिला को अश्लील इशारे, लाठी-डंडों से हंगामा!
बिहार चुनाव 2025: ये लोग सिर्फ लूटने और बिहार को बर्बाद करने के लिए , सम्राट चौधरी का तेजस्वी पर हमला
गिरिराज सिंह के नमक हराम बयान पर उमर अब्दुल्ला का फूटा गुस्सा, पीएम मोदी से कार्रवाई की मांग
ओलंपिक स्वर्ण विजेता नीरज चोपड़ा बने लेफ्टिनेंट कर्नल
बहन सहम गई! लड़की ने सिर पर रखे पटाखों में लगाई आग, फिर हुआ धमाका
बाल-बाल बचीं राष्ट्रपति मुर्मू, केरल में लैंडिंग के दौरान धंसा हेलिपैड!
पैरों में बांधे पटाखों की लड़ी, स्टंट करते ही याद आई नानी!
बिहार चुनाव 2025: तेजस्वी का आरोप - सरकार कर रही मेरे संकल्पों की नकल, जीविका दीदियों का हुआ सबसे बड़ा शोषण
मैनपुरी में भीषण आग: गोदाम खाक, दमकल की गाड़ियां मौके पर!
RJD-कांग्रेस में बनी बात! सीट बंटवारे पर सहमति, जल्द होगी घोषणा!