क्या संजू सैमसन IPL 2026 में RCB का हिस्सा होंगे? वायरल तस्वीर ने मचाई खलबली
News Image

राजस्थान रॉयल्स (आरआर) और संजू सैमसन के बीच अनबन की चर्चा ज़ोरों पर है। आईपीएल 2025 के खत्म होने के बाद से ही खबरें आ रही हैं कि संजू रॉयल्स के साथ अपना करार खत्म करने का मन बना चुके हैं।

रिपोर्ट्स के अनुसार, विकेटकीपर बल्लेबाज संजू में चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) ने भी दिलचस्पी दिखाई थी। लेकिन, इसी बीच एक ऐसी तस्वीर वायरल हो रही है, जिससे कयास लगाए जा रहे हैं कि संजू सैमसन रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) में शामिल हो सकते हैं।

आईपीएल में खिलाड़ियों का एक फ्रेंचाइजी छोड़कर दूसरी में जाना कोई नई बात नहीं है। अब संजू सैमसन के भी राजस्थान रॉयल्स छोड़ने की खबर सामने आई है। इसी बीच सोशल मीडिया पर एक तस्वीर वायरल हो रही है, जिसमें केरल के विकेटकीपर बल्लेबाज थ्रोडाउन स्पेशलिस्ट गैब्रियल के साथ हैं।

तस्वीर में संजू भारतीय टीम की ट्रेनिंग किट पहने हुए हैं, वहीं गैब्रियल आरसीबी की जर्सी में नजर आ रहे हैं। ऐसे में, सोशल मीडिया पर हलचल तेज हो गई कि क्या संजू आरसीबी में जाने वाले हैं। हालांकि, इस बारे में आधिकारिक तौर पर अभी तक कुछ भी नहीं कहा गया है।

संजू सैमसन और राजस्थान रॉयल्स के बीच तनाव की खबरें ऑक्शन के बाद से ही आने लगी थीं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, संजू ने जोस बटलर को रिलीज करने का विरोध किया था। इसके बाद जब सीजन शुरू हुआ तो संजू चोटिल थे, जिसके कारण रियान पराग ने कप्तानी संभाली। रिपोर्ट्स यह भी बताती हैं कि संजू चाहते थे कि यशस्वी जायसवाल को कप्तानी का मौका दिया जाए।

हाल ही में राजस्थान रॉयल्स ने राहुल द्रविड़, साईराज बहुतुले और दिशांत याग्निक को भी कोचिंग स्टाफ से बाहर कर दिया है।

संजू सैमसन ने साल 2013 में राजस्थान रॉयल्स के साथ ही अपने करियर की शुरुआत की थी। साल 2016-2017 में जब फ्रेंचाइजी लीग का हिस्सा नहीं थी, तब उन्होंने दिल्ली कैपिटल्स का रुख किया था। संजू सैमसन साल 2021 से आरआर की कप्तानी कर रहे हैं और साल 2022 में टीम को फाइनल तक ले गए थे। संजू ने 177 आईपीएल मुकाबलों में 30 की औसत और 139 के स्ट्राइक रेट के साथ 4704 रन बनाए हैं।

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

दूसरी मंजिल से गिरा बच्चा! देवदूत बनकर आया शख्स और बचा ली जान

Story 1

नीरज चोपड़ा बने लेफ्टिनेंट कर्नल, सेना ने दी मानद उपाधि

Story 1

पाकिस्तान और चीन की उड़ी नींदें: भारत का खतरनाक शॉपिंग प्लान!

Story 1

नीरज चोपड़ा बने लेफ्टिनेंट कर्नल, रक्षा मंत्री ने दी मानद उपाधि

Story 1

बिहार चुनाव 2025: तेजस्वी का आरोप - सरकार कर रही मेरे संकल्पों की नकल, जीविका दीदियों का हुआ सबसे बड़ा शोषण

Story 1

माला पहनाने पर भड़के नीतीश कुमार, संजय झा को लगाई फटकार!

Story 1

किंग कोबरा से छेड़छाड़ पड़ी भारी, पैर से लिपट गया ज़हरीला सांप!

Story 1

ई गजब आदमी है! माला पहनाने पर भड़के CM नीतीश, तेजस्वी का तंज

Story 1

तेजस्वी किनारे, लालू केंद्र में: गठबंधन में सुलह की अंदरूनी कहानी

Story 1

शरीर पर पटाखों की लड़ी बांधकर स्टंट, दर्द से कराह उठा शख्स!