ऑपरेशन सिंदूर से सदमे में पाकिस्तानी जनरल, बेतुकी बातें सुन पीट लेंगे माथा!
News Image

भारत के ऑपरेशन सिंदूर ने पाकिस्तानी हुक्मरानों के साथ-साथ सेना के बड़े जनरलों की नींद उड़ा दी है। इस मार का असर ऐसा हुआ है कि चोट दिमाग में लगी है और जिसके मन में जो आ रहा है, वही बके जा रहा है।

जनरल साहिर शमशाद मिर्जा नाम के एक पाकिस्तानी सैन्य अधिकारी ने ऐसी ही कुछ बातें कही हैं, जिन्हें सुनकर आप माथा पीट लेंगे। उनकी बातें सुनकर हंसी तो आएगी ही, तरस भी आएगा।

जनरल मिर्जा का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वे कहते हुए नजर आ रहे हैं, भारत की राजनीति को सेना कंट्रोल करती है। आप समझ सकते हैं कि जो सेना खुद पाकिस्तान को कंट्रोल करती है, जिस पाकिस्तान में सैन्य शासन का लंबा इतिहास रहा हो, उसके सैन्य अधिकारी का दिमाग क्या सोचता होगा।

इतना ही नहीं, जनाब ने और भी बहुत कुछ कहा है।

जनरल मिर्जा एक कार्यक्रम में पहुंचे थे। वहां बोलने का मौका मिला तो कुछ भी बोल गए। उन्होंने कहा, भारतीय सेना राजनीतिक हो चुकी है। उन्होंने यह भी कहा कि अगली जंग कश्मीर तक सीमित नहीं रहेगी। वैसे, जनाब भूल गए कि ऑपरेशन सिंदूर भी कश्मीर तक सीमित नहीं था।

जनरल मिर्जा ने आगे कहा, हमने 96 घंटे अपने संसाधनों पर लड़ाई लड़ी और भारत प्रभुत्व के लिए सैन्य शक्ति और पश्चिमी समर्थन का इस्तेमाल करता है। जनरल मिर्जा की आर्मी ने कैसी लड़ाई लड़ी, पूरी दुनिया ने इसकी तस्वीरें देखी हैं।

शमशाद मिर्जा इतने पर ही नहीं रुके, जमकर बोले और अपने देश की पोल खोलते गए। मिर्जा ने कहा, कश्मीर पर संयुक्त राष्ट्र के प्रस्तावों का पालन किया जाना चाहिए। यहां यह समझना चाहिए कि पाकिस्तान को PoK से अपने सैनिक वापस बुलाने चाहिए। संयुक्त राष्ट्र का प्रस्ताव यही बात तो कहता है।

इसके बाद जनरल वो बोल गए जिसके बारे में सुन-सुनकर दुनिया के कान पक गए हैं, वही परमाणु बम की फुस्की धमकी। मिर्जा ने कहा, दक्षिण एशिया में परमाणु टकराव का खतरा है।

जनरल साहिर शमशाद मिर्जा ने एक नई बात जरूर कही है। उन्होंने कहा, भारत पानी को हथियार की तरह इस्तेमाल करता है। मिर्जा के इस बयान से साफ है कि पानी रुकने के बाद पाकिस्तान का क्या हाल है।

गर्मी और तड़क-भड़क दिखाने के बाद मिर्जा ने शांति के कबूतर उड़ाए और सुरक्षा की गुहार भी लगाने लगे। जनरल साहब ने कहा, हम समावेशी क्षेत्रीय सुरक्षा चाहते हैं।

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

तेजस्वी किनारे, लालू केंद्र में: गठबंधन में सुलह की अंदरूनी कहानी

Story 1

मैं अभी जीवित, इलाज करने वाले डॉक्टर सब चल बसे! - प्रेमानंद महाराज का ठहाका

Story 1

क्या लंदन बन गया है लुटेरों की राजधानी? 32 गिरफ्तारियाँ, कारनामे चौंकाने वाले!

Story 1

जीविका दीदियां: तेजस्वी का ₹32,000 का वादा, RJD की MAA स्कीम क्या है?

Story 1

क्या एक साथ न लड़ने वाले 13 करोड़ जनता का नेतृत्व करेंगे?

Story 1

क्या बीजेपी में शामिल हो गए VIP के उम्मीदवार? मुकेश सहनी ने दी सफाई

Story 1

ताज होटल में पालथी मारकर बैठी महिला से अमीरों को दिक्कत, वीडियो वायरल!

Story 1

नीरज चोपड़ा बने लेफ्टिनेंट कर्नल, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने दी मानद उपाधि

Story 1

बिहार चुनाव से पहले बीजेपी की भविष्यवाणी : प्रशांत किशोर की पार्टी बनेगी ऐतिहासिक !

Story 1

रूसी परमाणु अभ्यास: पुतिन के नेतृत्व में ICBM परीक्षण से विश्व में खलबली