दिवाली के मौके पर ऐप्पल के सीईओ टिम कुक ने दुनियाभर में त्योहार मना रहे लोगों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं।
उन्होंने सभी को खुशहाल और स्वस्थ दिवाली की बधाई देते हुए मुंबई की फोटोग्राफर अपेक्शा मेकर का धन्यवाद किया। अपेक्शा ने iPhone 17 Pro Max से दीयों की एक शानदार तस्वीर साझा की थी।
कुक ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पहले ट्विटर) पर यह बधाई संदेश और तस्वीर साझा की।
यह तस्वीर पारंपरिक दीयों की गर्माहट और रोशनी को खूबसूरती से दर्शाती है। यह भारत के त्यौहार की सुंदरता और एपल के नए iPhone 17 Pro Max के कैमरे की ताकत का संगम है।
यह पहली बार नहीं है जब टिम कुक ने भारत के त्यौहारों में अपनी भागीदारी दिखाई हो। वे हर साल दिवाली की शुभकामनाएं देते हुए नए iPhone से खींची गई तस्वीरें साझा करते रहे हैं।
ऐप्पल का iPhone 17 Pro Max भारत में ₹1,49,900 की शुरुआती कीमत पर उपलब्ध है (256GB वेरिएंट)।
इसके अन्य वेरिएंट्स 512GB (₹1,69,900), 1TB (₹1,89,900) और 2TB (₹2,29,900) में भी उपलब्ध हैं।
यह फोन Cosmic Orange, Deep Blue और Silver रंगों में आता है। इसे Apple की आधिकारिक वेबसाइट, Flipkart और Amazon जैसे अधिकृत रिटेलर्स से खरीदा जा सकता है।
फोन में 6.9 इंच का Super Retina XDR OLED डिस्प्ले और नवीनतम A19 Pro चिप है। इसमें Ceramic Shield Plus जैसी सुरक्षा तकनीक भी दी गई है, जो इसे और भी मजबूत बनाती है।
कैमरा सेक्शन में, 48MP Pro Fusion ट्रिपल कैमरा सिस्टम है जिसमें 8x ऑप्टिकल ज़ूम की सुविधा मिलती है।
फ्रंट कैमरा 18MP का है, जो अब बेहतर पोर्ट्रेट मोड और लो-लाइट सेल्फी को सपोर्ट करता है।
वीडियो रिकॉर्डिंग के लिए यह फोन 4K 60fps और ProRes रिकॉर्डिंग जैसी प्रोफेशनल क्षमताओं से लैस है।
Wishing a joyful and healthy Diwali to all celebrating around the world! Thanks to Apeksha Maker for sharing this stunning photo taken on iPhone 17 Pro Max. pic.twitter.com/s4BarZip3m
— Tim Cook (@tim_cook) October 20, 2025
दिल्ली में छठ महापर्व की धूम, मुख्यमंत्री ने घाटों का किया निरीक्षण, दी दीपावली की शुभकामनाएं
बीजेपी नेता आरके सिंह के विस्फोटक वीडियो से बिहार की राजनीति में भूचाल!
बिहार चुनाव से JMM का यू-टर्न, कांग्रेस-RJD पर लगाया सियासी साजिश का आरोप
दिवाली 2025: शिवराज सिंह चौहान ने शुरू की नई वेबसाइट, पत्नी ने बहुओं को सिखाई संस्कृति
यादव, भूमिहार, कुशवाहा पर तंज और अपनी जाति पर चुप्पी? आरके सिंह पर उठे सवाल!
लाठी से किंग कोबरा को छेड़ना पड़ा भारी, सांप ने किया पलटवार!
आईएनएस विक्रांत से पीएम मोदी का ऐलान: दुश्मन के अंत का प्रतीक, पाकिस्तान में दौड़ी कंपकंपी!
डोनबास दे दो वरना पुतिन तुम्हें नेस्तनाबूद कर देंगे : ट्रंप ने जेलेंस्की से व्हाइट हाउस में कहा, गाली-गलौज वाली बहस
दिवाली पर मातम: फतेहपुर के पटाखा बाजार में भीषण आग, लाखों का नुकसान
जो सीटों का बंटवारा तक न कर पाए, वो सरकार क्या चलाएंगे?