बिहार में 2025 के विधानसभा चुनाव की सरगर्मी तेज है और इसी बीच बीजेपी के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री आरके सिंह ने एक वीडियो जारी कर राज्य की राजनीति में हलचल मचा दी है।
आरके सिंह ने अपने फेसबुक पोस्ट में एनडीए और राजद, दोनों गठबंधनों के कई प्रत्याशियों पर आपराधिक पृष्ठभूमि का आरोप लगाया है। उन्होंने जनता से अपील की है कि ऐसे लोगों को वोट देने के बजाय चुल्लू भर पानी में डूब मरना बेहतर है। दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए उन्होंने बिहार की जनता से यह भी कहा कि यदि उनके सामने खड़े सभी प्रत्याशी भ्रष्ट या आपराधिक प्रकृति के हैं, तो वे बेझिझक नोटा (NOTA) का बटन दबाएं।
अपनी ही गठबंधन पार्टी के दिग्गजों पर तीखे हमले करते हुए आरके सिंह ने एनडीए के कई प्रमुख उम्मीदवारों को निशाने पर लिया है। इससे गठबंधन में तनाव की आशंका बढ़ गई है। उन्होंने तीन बड़े नामों का उल्लेख किया:
अनंत सिंह (मोकामा से एनडीए प्रत्याशी): सिंह ने अनंत सिंह पर हत्या, नरसंहार और अपहरण जैसे गंभीर आरोपों का हवाला दिया। उन्होंने 1985 में पटना का जिलाधिकारी रहते हुए अनंत सिंह और उनके भाइयों को उपद्रव करने पर पीटने की घटना का भी जिक्र किया।
सम्राट चौधरी (तारापुर से एनडीए प्रत्याशी): सिंह ने सम्राट चौधरी पर हत्या का आरोप और उम्र के सर्टिफिकेट में जालसाजी करके जमानत पर बाहर रहने का आरोप लगाया, जिसका जवाब पार्टी द्वारा आज तक न दिए जाने की बात कही।
विभा देवी (नवादा से एनडीए प्रत्याशी): उन्होंने कहा कि प्रत्याशी राजबल्लभ यादव (पति) पॉक्सो एक्ट के आरोपी हैं और खुद चुनाव नहीं लड़ सकते। सिंह ने यह भी आरोप लगाया कि कुछ लोगों ने प्रधानमंत्री जी को अंधेरे में रखकर गया के मंच पर राजबल्लभ यादव की पत्नी का माल्यार्पण उनसे करा दिया।
आरके सिंह ने राजद प्रत्याशियों को भी नहीं बख्शा:
ओसामा शहाब (रघुनाथपुर से राजद प्रत्याशी): उन्होंने सीधे तौर पर उनके पिता शहाबुद्दीन को एक दुर्दांत अपराधी बताया, जिनपर हत्या के कई आरोप थे।
सूरजभान सिंह की पत्नी (मोकामा से राजद प्रत्याशी): सिंह ने कहा कि सूरजभान सिंह खुद चुनाव नहीं लड़ सकते, इसलिए पत्नी के माध्यम से खड़े हैं। आरके सिंह ने अपने गृह सचिव रहते हुए सूरजभान सिंह को बिहार का नंबर एक डॉन बताते हुए गिरफ्तारी का आदेश देने का दावा किया।
दीपु सिंह (सन्देश से राजद प्रत्याशी): उन्होंने कहा कि दीपु सिंह के पिता अरुण यादव पॉक्सो एक्ट के आरोपी हैं, इसलिए वह खुद चुनाव नहीं लड़ सकते।
आरके सिंह ने बालू माफिया और नरसंहार के आरोपियों को भी निशाने पर लिया:
राधा चरण साह (सन्देश से एनडीए प्रत्याशी): इन्हें बालू माफिया बताते हुए कहा कि वे हाल ही में 10 महीने जेल में रहकर छूटे हैं, और उन पर ईडी की रेड हुई थी।
भगवन सिंह कुशवाहा (जगदीशपुर से एनडीए प्रत्याशी): इन पर इचरी में सात व्यक्तियों के नरसंहार का आरोपी होने का आरोप लगाया।
आरके सिंह ने मतदाताओं से अपील करते हुए स्पष्ट किया कि उनका मकसद केवल आरोप लगाना नहीं है, बल्कि मतदाताओं से अपील करना है कि वे बिहार और अपने बच्चों के भविष्य को ध्यान में रखकर वोट दें। उन्होंने कहा, यदि आप अपराधी या भ्रष्ट पृष्ठभूमि वाले लोगों को वोट देंगे, तो बिहार में अपराध और भ्रष्टाचार का बोलबाला रहेगा और राज्य का कभी विकास नहीं होगा। वोट देने से पहले उम्मीदवारों के रिकॉर्ड को जरूर देखें।
*R K Singh, former Union Minister of Power in Modi Govt and former MP from Ara has urged people to note vote for politicians with criminal charges and has called out deputy CM Samrat Choudhary among others.
— With Love Bihar (@WithLoveBihar) October 20, 2025
He urged Tarapur voters to not vote for him.
pic.twitter.com/54aPCSsgro
बिहार चुनाव में वैभव सूर्यवंशी की एंट्री, युवाओं से की वोट करने की अपील
क्या गंभीर-अगरकर को हटाने और रोहित को कप्तानी सौंपने की बात सिद्धू ने सच में कही?
रायपुर में भाजपा नेता की कार से चोरी, दिवाली गिफ्ट और जरूरी दस्तावेज गायब!
जम्मू कश्मीर उपचुनाव: NC, PDP और BJP उम्मीदवारों ने भरा नामांकन, कांग्रेस ने छोड़ी नगरोटा सीट
काशी में मुस्लिम महिलाओं ने की राम आरती, उर्दू में गाया आरती गीत!
दिवाली-छठ पर भारतीय रेलवे का धमाका: 12,000 स्पेशल ट्रेनें, 1 करोड़ यात्रियों को राहत!
शोर्ना अख्तर का प्रहार: श्रीलंका धराशायी, बांग्लादेश का लक्ष्य क्या?
X में जुड़ाव बढ़ाने के लिए नया फीचर, लिंक खोलने का तरीका बदला!
लाठी से किंग कोबरा को छेड़ना पड़ा भारी, सांप ने किया पलटवार!
टिकट के लिए TTE से भिड़ी लोको पायलट की पत्नी, वीडियो हुआ वायरल