बिहार चुनाव में वैभव सूर्यवंशी की एंट्री, युवाओं से की वोट करने की अपील
News Image

14 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी क्रिकेट जगत में अपनी पहचान बना चुके हैं। बिहार से आने वाले इस क्रिकेटर ने 2025 में आईपीएल डेब्यू किया था। राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलते हुए उन्होंने आईपीएल इतिहास का दूसरा सबसे तेज शतक जड़ा।

इसके बाद उन्होंने अंडर-19 टीम के साथ इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया दौरे पर शानदार प्रदर्शन किया। फिर उन्हें रणजी ट्रॉफी में बिहार टीम का उपकप्तान बनाया गया।

अब वह बिहार चुनाव में बड़ी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उन्होंने लोगों से वोट करने की खास अपील की है।

चुनाव आयोग ने बिहार में विधानसभा चुनावों से पहले लोगों, खासकर युवाओं को जागरूक करने के लिए बड़ा कदम उठाया है।

14 साल के वैभव सूर्यवंशी को चुनाव आयोग ने फ्यूचर वोटर आइकॉन बनाया है।

चुनाव आयोग के आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल से सूर्यवंशी का एक वीडियो शेयर किया गया है, जिसमें उन्होंने लोगों से वोट करने की अपील की।

बिहार विधानसभा चुनाव 2 चरणों में होंगे। 6 नवंबर को पहले चरण के बाद 11 नवंबर को दूसरा चरण होगा।

वोटों की अहमियत लोगों को बताने के लिए और उन्हें वोट के लिए जागरूक करने के लिए चुनाव आयोग किसी मशहूर हस्ती को आइकॉन बनाता है। युवाओं को जागरूक करने के लिए वैभव सूर्यवंशी को ये जिम्मेदारी मिली है।

वैभव ने बिहार के लोगों से वोट करने की अपील करते हुए कहा, आप सभी को प्रणाम करता हूं, मैं जब भी मैदान पर उतरता हूं तो मेरा काम है अच्छा खेलना और अपनी टीम को जिताना। वैसे ही लोकतंत्र के मैदान में आपका महत्वपूर्ण काम है वोट करना, इसलिए आप जागरूक नागरिक बनिए। विधानसभा चुनाव में मतदान कीजिए।

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

दीदी ने शो में तड़का लगाने के चक्कर में मुंह में लगाई आग!

Story 1

ऑपरेशन सिंदूर: आईएनएस विक्रांत ने पाकिस्तान को टेके घुटने, प्रधानमंत्री ने सुनाया किस्सा

Story 1

बिहार चुनाव से JMM का यू-टर्न, कांग्रेस-RJD पर लगाया सियासी साजिश का आरोप

Story 1

आईएनएस विक्रांत से पीएम मोदी का ऐलान: दुश्मन के अंत का प्रतीक, पाकिस्तान में दौड़ी कंपकंपी!

Story 1

समुद्र में जवानों संग मोदी की दिवाली, INS विक्रांत पर दिखा सिंदूर का दम!

Story 1

दिल्ली में छठ महापर्व की धूम, मुख्यमंत्री ने घाटों का किया निरीक्षण, दी दीपावली की शुभकामनाएं

Story 1

रांची: रेस्टोरेंट मालिक हत्याकांड - तीन गिरफ्तार, मुठभेड़ में मुख्य आरोपी घायल

Story 1

दिवाली पर राहुल गांधी बने हलवाई , अपने हाथों से बनाई इमरती और बेसन के लड्डू!

Story 1

बिहार चुनाव: राजद ने जारी की 143 उम्मीदवारों की सूची, चौंकाने वाले नाम शामिल

Story 1

रायपुर में भाजपा नेता की कार से चोरी, दिवाली गिफ्ट और जरूरी दस्तावेज गायब!