दिल्ली में छठ महापर्व की धूम, मुख्यमंत्री ने घाटों का किया निरीक्षण, दी दीपावली की शुभकामनाएं
News Image

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में छठ महापर्व की तैयारियां पूरे जोर शोर से चल रही हैं।

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने रविवार को अधिकारियों के साथ छठ की तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने वासुदेव घाट का निरीक्षण करते हुए कहा कि सरकार पल्ला से लेकर कालिंदी कुंज तक सभी छठ घाटों के निर्माण और सौंदर्यीकरण का काम युद्धस्तर पर कर रही है। सभी घाटों को पर्व की तैयारियों के अनुसार सजाया और सुरक्षित बनाया जा रहा है।

उन्होंने दावा किया कि इस बार छठ महापर्व पहले से कहीं अधिक भव्य, दिव्य और सुव्यवस्थित रूप में मनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि दिल्ली ने जिस प्रकार कांवड़ यात्रा, रामलीला, दुर्गा पूजा और दीपावली के समय अपने नए स्वरूप को देखा है, उसी प्रकार इस बार छठ महापर्व पर दिल्लीवासी बदली हुई दिल्ली का अनुभव करेंगे।

मुख्यमंत्री गुप्ता ने कहा कि दिल्ली हर पर्व के साथ अधिक संवेदनशील, सुसंस्कृत और सशक्त बनती जा रही है। यह राजधानी अब श्रद्धा और विकास दोनों का प्रतीक बन रही है।

अधिकारियों ने बताया कि घाटों पर साफ-सफाई, सुरक्षा और श्रद्धालुओं के लिए विशेष सुविधाएं सुनिश्चित की जा रही हैं, ताकि यह पर्व सुरक्षित और भव्य रूप में मनाया जा सके।

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने दिल्लीवासियों और देशवासियों को दीपावली की शुभकामनाएं भी दीं। उन्होंने कहा कि यह शुभ पर्व हमारे जीवन से अज्ञान, नकारात्मकता और अहंकार रूपी अंधकार को दूर कर सत्य, सद्भाव और प्रकाश की दिशा में अग्रसर होने की प्रेरणा देता है। उन्होंने प्रार्थना की कि दीपों की यह पावन ज्योति सभी के जीवन में नई ऊर्जा, उत्साह और अपार खुशियां लेकर आए।

उन्होंने नागरिकों से अपील की कि इस दीपावली केवल प्रमाणित ग्रीन पटाखों का ही प्रयोग करें और निर्धारित दिशा-निर्देशों का पालन अवश्य करें।

मुख्यमंत्री ने कर्तव्य पथ पर मनाए गए पहले भव्य दिव्य दीपोत्सव का भी विवरण साझा किया। उन्होंने कहा कि कर्तव्य पथ पर आयोजित इस दिव्य दीपोत्सव में 1 लाख 51 हजार दीपों की ज्योति, रामकथा, ड्रोन शो और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने आस्था, संस्कृति और राष्ट्रभावना का अद्भुत संगम रचा। यह क्षण दिल्ली के पहले दीपोत्सव के रूप में इतिहास में अंकित रहेगा।

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

पीएम मोदी ने नौसेना के साथ समुद्र में मनाई दिवाली, आईएनएस विक्रांत पर दिखा शक्ति प्रदर्शन

Story 1

रजनीकांत ने दिवाली पर फैन्स को दी फ्लाइंग किस, हैप्पी दिवाली थलाइवा से गूंजा चेन्नई

Story 1

कसम सिंदूर की गीत से गूंजा INS विक्रांत, नौसेना संग PM मोदी ने मनाई दिवाली

Story 1

बिहार चुनाव में वैभव सूर्यवंशी की एंट्री, युवाओं से की वोट करने की अपील

Story 1

कर्नाटक: मुख्यमंत्री के समारोह में बिगड़ी हालत, 20 हज़ार की जगह जमा हुए 1 लाख!

Story 1

मशहूर अभिनेता असरानी का निधन, 84 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

Story 1

INS विक्रांत पर दिवाली: PM मोदी का खास रिश्ता, 2022 में सौंपा, 2025 में मनाई दिवाली

Story 1

नक्सल आतंक का खात्मा करीब, 100 से ज्यादा जिले मुक्त: पीएम मोदी

Story 1

महागठबंधन दे रहा NDA को वॉकओवर, चिराग पासवान का बड़ा दावा

Story 1

दिल्ली में छठ महापर्व की धूम, मुख्यमंत्री ने घाटों का किया निरीक्षण, दी दीपावली की शुभकामनाएं