दिवाली के मौके पर कांग्रेस सांसद राहुल गांधी का एक नया रूप देखने को मिला। वे पुरानी दिल्ली के एक मशहूर मिष्ठान भंडार में हलवाई की भूमिका में नजर आए।
राहुल गांधी ने खुद पुरानी दिल्ली स्थित घंटेवाला मिठाई वाले की दुकान पर इमरती और बेसन के लड्डू बनाए। इसका वीडियो उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर किया है, जिस पर लोगों की खूब प्रतिक्रियाएं आ रही हैं।
वीडियो में देखा जा सकता है कि राहुल गांधी कड़ाही में इमरती घुमा रहे हैं और अपने हाथों से बेसन के लड्डू बना रहे हैं।
राहुल गांधी ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर वीडियो शेयर करते हुए लिखा, पुरानी दिल्ली की मशहूर और ऐतिहासिक घंटेवाला मिठाइयों की दुकान पर इमरती और बेसन के लड्डू बनाने में हाथ आजमाया। सदियों पुरानी इस प्रतिष्ठित दुकान की मिठास आज भी वही है - ख़ालिस, पारंपरिक और दिल को छू लेने वाली। दीपावली की असली मिठास सिर्फ़ थाली में नहीं, बल्कि रिश्तों और समाज में भी होती है। आप सब बताएं, आप अपनी दिवाली कैसे मना रहे हैं, और उसे कैसे ख़ास बना रहे हैं?
घंटेवाला मिठाई की दुकान लगभग 235 साल पुरानी है। इसकी स्थापना 1790 में लाला सुखलाल जैन ने की थी। यह दुकान अपनी पुरानी विरासत के लिए जानी जाती है। यहां की मिठाइयों में आज भी वही पुराना स्वाद बताया जाता है। घंटेवाला की मिठाइयां प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू को भी बहुत पसंद थीं। कहा जाता है कि सुखलाल जैन शुरुआत में घंटी बजाकर मिठाई बेचते थे, जिससे इस दुकान का नाम घंटेवाला पड़ा।
यह पहली बार नहीं है जब राहुल गांधी इस तरह के अनोखे अंदाज में नजर आए हैं। इससे पहले वे दिल्ली की मशहूर चाट की दुकान पर स्वाद लेते दिखे थे, और लंदन के फेमस कॉफी कैफे में भी नजर आए। उन्हें फूड-लवर के रूप में खूब पसंद किया जाता है।
पुरानी दिल्ली की मशहूर और ऐतिहासिक घंटेवाला मिठाइयों की दुकान पर इमरती और बेसन के लड्डू बनाने में हाथ आज़माया।
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) October 20, 2025
सदियों पुरानी इस प्रतिष्ठित दुकान की मिठास आज भी वही है - ख़ालिस, पारंपरिक और दिल को छू लेने वाली।
दीपावली की असली मिठास सिर्फ़ थाली में नहीं, बल्कि रिश्तों और समाज… pic.twitter.com/bVWwa2aetJ
दिवाली की धूम: सचिन से मिताली तक, क्रिकेट जगत ने देशवासियों को दी शुभकामनाएं
अंबाला में दीपावली की शाम टायर गोदाम में धधकती आग, मची अफरा-तफरी
ओला इलेक्ट्रिक इंजीनियर की आत्महत्या: भावेश अग्रवाल समेत कई अधिकारियों पर मामला दर्ज
राहुल गांधी पहुंचे पुरानी दिल्ली की मशहूर मिठाई की दुकान, दुकानदार ने कहा- अब जल्दी शादी कर लो!
घंटेवाला मिठाई वाले की राहुल गांधी से गुहार: जल्दी शादी करो, हमें ऑर्डर चाहिए!
यादव, भूमिहार, कुशवाहा पर तंज और अपनी जाति पर चुप्पी? आरके सिंह पर उठे सवाल!
अगले 48 घंटे में मौसम का कहर: इन राज्यों में भारी बारिश और तूफान की चेतावनी!
दिवाली 2025: सद्गुरु की सलाह - अरंडी के तेल से जलाएं दीये, आंतरिक प्रकाश करें प्रज्ज्वलित
न्यूजीलैंड में इंग्लैंड का तूफान: सॉल्ट और ब्रूक ने रचा इतिहास, बनाया सबसे बड़ा स्कोर!
सितारों ने दी दिवाली की शुभकामनाएं: अमिताभ बच्चन से अल्लू अर्जुन तक, फैंस को भेजा खास संदेश