देश के कई हिस्सों में अगले 48 घंटों में मौसम बदलने की संभावना है। बंगाल की खाड़ी में बन रहे निम्न दबाव के क्षेत्र के कारण कई राज्यों में भारी बारिश और आंधी-तूफान का खतरा मंडरा रहा है।
मौसम विभाग के अनुसार, दक्षिण-पूर्वी बंगाल की खाड़ी में एक निम्न दाब का क्षेत्र बन रहा है। यह पश्चिम-उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ेगा और अगले 48 घंटों में दक्षिण बंगाल की खाड़ी के मध्य भागों और उससे सटे पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक डिप्रेशन में बदल सकता है।
इसके परिणामस्वरूप केरल और माहे, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक और तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश की आशंका है। अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, आंध्र प्रदेश, तटीय कर्नाटक, लक्षद्वीप और उत्तरी आंतरिक कर्नाटक में भी भारी बारिश की संभावना है।
अरब सागर के ऊपर भी एक सुस्पष्ट निम्न दाब क्षेत्र बना हुआ है, जिसके अगले 24 घंटों में पश्चिम की ओर बढ़ने और अवदाब क्षेत्र में बदलने की संभावना है।
दक्षिण भारत में बारिश का दौर जारी रहेगा। तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक, आंध्रा प्रदेश, रायलसीमा, तेलंगाना, यनम समेत कई इलाकों में भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने 20 से 26 अक्टूबर तक इन क्षेत्रों के लिए चेतावनी जारी की है।
पूर्व और मध्य भारत में भी गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। ओडिशा और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में तेज हवाएं चल सकती हैं, जिनकी गति 30 से 50 किमी प्रति घंटे तक हो सकती है। मध्य प्रदेश, विदर्भ और छत्तीसगढ़ में बिजली गिरने की आशंका है।
उत्तर और पश्चिम भारत में भी मौसम बदलेगा। कोंकण और गोवा, मराठवाड़ा और मध्य महाराष्ट्र में गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। 21 अक्टूबर को जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित, बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में गरज के साथ छींटे पड़ सकते हैं।
*बहु मौसम संबंधी चेतावनी
— India Meteorological Department (@Indiametdept) October 20, 2025
मुख्यबिंदु
दक्षिण-पूर्वी बंगाल की खाड़ी के ऊपर अगले 24 घंटों के दौरान एक निम्न दाब क्षेत्र बनने की संभावना है। इसके पश्चिम-उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ने और अगले 48 घंटों के दौरान दक्षिण बंगाल की खाड़ी के मध्य भागों और उससे सटे पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी के… pic.twitter.com/OL2v0KEsvF
ढाबा मालिक की हैवानियत: पूर्व कर्मचारी को बेरहमी से पीटा, वीडियो वायरल
दिग्गज अभिनेता असरानी का 84 साल की उम्र में निधन, दीवाली की शुभकामनाएं बनीं आखिरी याद
राज ठाकरे के फर्जी वोटर आरोप पर किरीट सोमैया का पलटवार: गिनाई पुरानी जीत!
बिहार चुनाव में वैभव सूर्यवंशी की एंट्री, युवाओं से की वोट करने की अपील
मुहूर्त ट्रेडिंग 2025: कैसा रहा पिछले 10 साल में बाजार का प्रदर्शन?
दिवाली पर मातम: फतेहपुर के पटाखा बाजार में भीषण आग, लाखों का नुकसान
दिल्ली जगमगाई दीयों से, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने दी प्रदेशवासियों को बधाई
रांची: रेस्टोरेंट मालिक हत्याकांड - तीन गिरफ्तार, मुठभेड़ में मुख्य आरोपी घायल
उत्तराखंड: मुख्यमंत्री धामी का सहस्त्रधारा दौरा, राहत कार्यों को मिली नई गति
महाराष्ट्र 2047 तक विकसित भारत का सपना साकार करेगा: फडणवीस