दिल्ली जगमगाई दीयों से, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने दी प्रदेशवासियों को बधाई
News Image

दिल्ली में दिवाली का त्योहार धूमधाम से मनाया गया। शहर दुल्हन की तरह सजा हुआ था, मकानों, दुकानों से लेकर मंदिर और गली मोहल्ले तक रंग-बिरंगी लाइटों और दीयों की रोशनी से जगमगा रहे थे।

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने प्रदेशवासियों को दिवाली की शुभकामनाएं दीं। त्योहार के बीच मंदिरों में पूजा-अर्चना के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। बच्चे हों या बड़े, सभी उल्लास के साथ दिवाली मनाते नजर आए। मिठाई की दुकानों पर भी लोगों ने जमकर खरीदारी की और बच्चों ने पटाखे जलाए।

दिल्ली वालों ने अपने घरों और गली मोहल्लों को दीयों और फैंसी लाइटों से सजाया। मंदिरों में भगवान की पूजा-अर्चना की गई और लोगों ने एक दूसरे को बधाई दी। श्री गौरी शंकर मंदिर, गुरुद्वारा शीशगंज साहिब और कालकाजी मंदिर में भक्तों का हुजूम उमड़ा।

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर ट्वीट कर दिल्लीवासियों को दिवाली की बधाई दी। उन्होंने वीडियो मैसेज के जरिए सभी को शुभकामनाएं दीं और लिखा, दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं। यह पावन पर्व आपके जीवन में सुख, समृद्धि और रिद्धि-सिद्धि की अमर धारा प्रवाहित करे।

दिल्ली के प्रमुख स्थल जैसे लाल किला, इंडिया गेट, श्री गौरी शंकर मंदिर, गुरुद्वारा शीशगंज साहिब और कनॉट प्लेस लेजर लाइट्स से जगमगा रहे थे। लोगों ने इन स्थलों पर जाकर ड्रोन शो और आतिशबाजी का मजा लिया।

इंडिया गेट पर राम कथा का अद्भूत प्रदर्शन ड्रोन शो के माध्यम से किया गया। भगवान श्रीराम के वनवास से लेकर रावण के वध और अयोध्या वापसी तक के सफर को रंगीन रोशनी के जरिए प्रस्तुत किया गया।

पहली बार दिल्ली को 1.51 लाख दीयों से जगमग किया गया। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कर्तव्य पथ पर दीप जलाकर दीपोत्सव कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस दौरान जय श्री राम के नारों से इलाका गूंज उठा।

*

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

बैन झेल चुके खिलाड़ी आसिफ अफरीदी को पाकिस्तान ने दी प्लेइंग 11 में जगह, 38 साल की उम्र में डेब्यू

Story 1

महाराष्ट्र में 96 लाख फर्जी वोटर? राज ठाकरे के दावे पर शिंदे सेना का पलटवार!

Story 1

साइकिल सवार को छेड़ने की पड़ी भारी कीमत, रॉकेट दागकर सिखाया सबक

Story 1

घंटेवाला मिठाई वाले की राहुल गांधी से गुहार: जल्दी शादी करो, हमें ऑर्डर चाहिए!

Story 1

INS विक्रांत के नाम से ही पाकिस्तान में मच गई थी खलबली: PM मोदी का बड़ा खुलासा

Story 1

बडगाम उपचुनाव: क्या नेशनल कॉन्फ्रेंस गढ़ बरकरार रख पाएगी? उम्मीदवारों ने भरा नामांकन

Story 1

भूकंप से फिर डोली पाकिस्तान की धरती, रिक्टर पर 4.7 तीव्रता दर्ज

Story 1

बिग बॉस 19: फरहाना का खुलासा - मालती का गेम प्लान बसीर नहीं तो अमाल ही !

Story 1

दिवाली 2025: शिवराज सिंह चौहान ने शुरू की नई वेबसाइट, पत्नी ने बहुओं को सिखाई संस्कृति

Story 1

रजनीकांत ने दी दिवाली पर फैंस को दर्शन, अमिताभ, माधुरी और अक्षय ने भी दी शुभकामनाएं!