दिवाली का त्योहार पूरे देश में धूमधाम से मनाया जा रहा है, और सोशल मीडिया पर भी इससे जुड़े कई मजेदार वीडियो वायरल हो रहे हैं। ऐसा ही एक पुराना वीडियो इन दिनों खूब चर्चा में है, जिसे देखकर लोग कह रहे हैं कि यह वीडियो दिवाली के उत्सव को और भी खास बना देता है।
वीडियो में एक साइकिल सवार आराम से सड़क पर जा रहा था। तभी कुछ बाइक सवार शरारती लड़के उसे छेड़ना शुरू कर देते हैं। कुछ देर बाद वे आगे निकल जाते हैं, लेकिन साइकिल सवार को गुस्सा आ जाता है और वह उन्हें सबक सिखाने की ठान लेता है।
साइकिल सवार तुरंत अपने पास रखे रॉकेट निकालता है और साइकिल चलाते हुए ही उन्हें फिट करके बाइक सवारों पर दागना शुरू कर देता है। रॉकेट धुआं और चिंगारी छोड़ते हुए बाइक सवारों की तरफ उड़ते हैं। वह लगातार कई रॉकेट उन पर छोड़ता है।
खुद पर रॉकेट से हमला होते देख बाइक सवार घबरा जाते हैं और तेजी से वहां से भाग जाते हैं।
यह मजेदार वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोग हंस-हंस कर लोटपोट हो रहे हैं। वीडियो को एक्स (पहले ट्विटर) पर शेयर किया गया है, जिसे लाखों लोग देख चुके हैं और हजारों लोगों ने लाइक किया है। वीडियो पर लोग तरह-तरह के मजेदार कमेंट्स भी कर रहे हैं।
Diwali was incomplete without this video 😂❤️ pic.twitter.com/awGk0Q6V76
— v. Jatin (@JatinTweets_) October 19, 2025
बिहार चुनाव: राजद ने जारी की 143 उम्मीदवारों की सूची, चौंकाने वाले नाम शामिल
बिहार चुनाव 2025: महागठबंधन में सीट बंटवारे पर पप्पू यादव का बड़ा बयान, कांग्रेस को लेना होगा अब बड़ा फैसला
बिहार चुनाव से JMM का यू-टर्न, कांग्रेस-RJD पर लगाया सियासी साजिश का आरोप
जो सीटों का बंटवारा तक न कर पाए, वो सरकार क्या चलाएंगे?
दिवाली पर घुटा दिल्ली का दम: कई इलाकों में प्रदूषण 400 के पार, आने वाले 2 दिन और खतरनाक
शनिवार वाड़ा में नमाज पर विवाद: कांग्रेस नेता ने भाजपा पर साधा निशाना, बताया पिछड़ी मानसिकता
दिवाली पर मातम: फतेहपुर के पटाखा बाजार में भीषण आग, लाखों का नुकसान
सितारों ने दी दिवाली की शुभकामनाएं: अमिताभ बच्चन से अल्लू अर्जुन तक, फैंस को भेजा खास संदेश
महाराष्ट्र 2047 तक विकसित भारत का सपना साकार करेगा: फडणवीस
बंगाल में काली पूजा की धूम, मंदिरों में भक्तों की लंबी कतारें