पटना, बिहार: बिहार में दूसरे चरण के चुनाव के लिए नामांकन का आज अंतिम दिन है, और महागठबंधन में अब तक सीटों का आधिकारिक बंटवारा नहीं हो पाया है। महागठबंधन में शामिल सभी पार्टियों ने अपने-अपने उम्मीदवारों को चुनावी मैदान में उतार दिया है।
इस मुद्दे पर बिहार भाजपा अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने कहा कि महागठबंधन आज तक सीट का बंटवारा नहीं कर पाया, आज तक उम्मीदवारों की घोषणा नहीं हो पाई। मतदाता और जनता इस बात को देख रही है कि जो महागठबंधन सीटों का बंटवारा तक नहीं कर पाया वह सरकार कैसे चला सकता है? उन्होंने आगे कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटी और नीतीश कुमार के विकास पर बिहार के मतदाता विश्वास करते हैं।
जायसवाल ने कहा कि NDA पांच पांडवों की भांति चुनावी एकता का आगाज कर रही है। राहुल गांधी ने अपने नाम के साथ जननायक लगा लिया। यह बिहार का अपमान है, पिछड़े-अति पिछड़े वर्ग का अपमान है। बिहार के लोग ये कभी नहीं चाहेंगे कि कोई अपने नाम के आगे जननायक लगाए क्योंकि बिहार में जन नायक कर्पुरी ठाकुर ही हैं।
वहीं, केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने कहा कि उन्होंने अपने जीवन काल में कभी इस तरह का चुनाव नहीं देखा जहां पर इतना बड़ा गठबंधन इस तरह के बिखराव की कगार पर में आ गया है। अब तक सीटों की संख्या तक महागठबंधन तय कर पाया है। उन्होंने कहा कि राजनीति में मैत्रीपूर्ण संघर्ष जैसा कुछ नहीं होता है। यदि अपना चुनाव जीतने के लिए आप अपने ही नेताओं पर आरोप लगा रहे हैं, तो आप कैसे मान सकते हैं कि दूसरी विधानसभा में इसका असर नहीं पड़ेगा?
चिराग ने आगे कहा कि ए.सी. कमरों में बैठकर यदि इन नेताओं को लगता है कि हम मिल जाएंगे तो कार्यकर्ता भी मिल जाएंगे तो ऐसा नहीं होता है, जो कार्यकर्ता उनके लिए नीचले स्तर पर लड़ रहा है वह कैसे एक साथ आ पाएगा? महागठबंधन ने कहीं न कहीं खुद अपना पूरा नुकसान किया है। NDA पहली ही मजबूती से आगे बढ़ रहा था लेकिन अब महागठबंधन ने खुद कई सीटों पर हमारी मुश्किल आसान कर दी है।
*#WATCH | पटना, बिहार: केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने महागठबंधन में सीटों के बटवारे पर कहा, ...मैंने अपने जीवन काल में कभी इस तरह का चुनाव नहीं देखा जहां पर इतना बड़ा गठबंधन इस तरह के बिखराव की कगार पर में आ गया है... अब तक सीटों की संख्या तक महागठबंधन तय कर पाया है... राजनीति… pic.twitter.com/9MjqPTM2Yz
— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 20, 2025
केदारनाथ धाम: दिवाली पर 15 हजार दीपों से जगमगा उठा हिमालय
दिवाली में आस्था रखने वालों को बधाई देने पर उदयनिधि स्टालिन के बयान से विवाद, बीजेपी ने उठाए सवाल
भारत की हार का कौन है जिम्मेदार? स्मृति मंधाना ने बताई हार की असली वजह
वैभव सूर्यवंशी का अगला मुकाबला: अफगानिस्तान और भारत की दो टीमों के बीच त्रिकोणीय श्रृंखला का ऐलान!
लाल चौक पर जले ऑपरेशन सिंदूर वाले दीये, कश्मीर से दिल्ली तक दिवाली का जश्न
बैन झेल चुके खिलाड़ी आसिफ अफरीदी को पाकिस्तान ने दी प्लेइंग 11 में जगह, 38 साल की उम्र में डेब्यू
लाठी से किंग कोबरा को छेड़ना पड़ा भारी, सांप ने किया पलटवार!
दिवाली 2025: बॉलीवुड से टॉलीवुड तक सितारों ने सोशल मीडिया पर बिखेरी शुभकामनाएं
राम, स्वदेशी और समरसता: राजस्थान की दिवाली शुभकामनाओं में दिखा राजनीतिक संदेश
बिहार चुनाव 2025: RJD ने जारी की 143 उम्मीदवारों की सूची, कई चर्चित नामों को मिला टिकट