बिहार चुनाव 2025: महागठबंधन में सीट बंटवारे पर पप्पू यादव का बड़ा बयान, कांग्रेस को लेना होगा अब बड़ा फैसला
News Image

पूर्णिया के निर्दलीय सांसद पप्पू यादव ने महागठबंधन में सीट बंटवारे को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने सीधे तौर पर कांग्रेस को नसीहत देते हुए कहा कि अब कांग्रेस को बड़ा फैसला लेना चाहिए। उनका मानना है कि महागठबंधन को कमजोर किया जा रहा है।

पप्पू यादव ने कहा, मैं बार-बार कह रहा हूं कि गठबंधन को वापस लीजिए। गठबंधन को कमजोर किया जा रहा है, इसके पीछे कौन है? सुबह तक टिकट बांटे जा रहे हैं, मैं इसे गलत मानता हूं। गठबंधन धर्म का पालन केवल कांग्रेस कर रही है। उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस ने अत्यंत पिछड़ी जाति, SC-ST वर्ग पर ध्यान केंद्रित करने का प्रयास किया है।

सांसद पप्पू यादव ने कांग्रेस के अलावा बाकी दलों के रवैये पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसा लग रहा है कि उन्हें आम जनता से ज्यादा अपनी सीटों की चिंता है। उन्होंने कहा कि बार-बार कहने के बाद भी 12 जगह दो-दो उम्मीदवार खड़े कर दिए गए हैं, क्या इससे गठबंधन चलता है? इसके बाद पप्पू यादव ने कांग्रेस को अब जल्द ही बड़ा फैसला लिये जाने की नसीहत दी।

बता दें कि महागठबंधन में सीट बंटवारे को लेकर काफी दिनों तक मान-मनौव्वल का दौर चला। इस बीच अब कांग्रेस ने 6 प्रत्याशियों के नाम घोषित किये हैं। इनमें अररिया से अबिदुर रहमान, बरारी से तौकीर आलम, वाल्मीकिनगर से सुरेंद्र प्रसाद कुशवाहा, सिंकदरा (सुरक्षित) से विनोद चौधरी, अमौर से जलील मस्तान और कहलगांव से प्रवीण सिंह कुशवाहा शमिल हैं।

आज ही राजद ने 143 उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है, लेकिन इसमें कुटुंबा विधानसभा सीट से किसी उम्मीदवार का नाम नहीं है। इससे कांग्रेस पार्टी को राहत की सांस मिली है, क्योंकि अब यह सीट उनके लिए खुली मानी जा रही है। कुटुंबा से बिहार प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम आज अपना नामांकन दाखिल कर रहे हैं। आरजेडी द्वारा इस सीट पर उम्मीदवार न घोषित करने का मतलब साफ है कि कुटुंबा इस बार कांग्रेस के खाते में चली गई है।

*

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

कूड़ा फेंकने वाले को पीटने चला था, खुद ही खा गया कूड़ा!

Story 1

काम के दबाव और वेतन कटौती से तंग आकर ओला इंजीनियर ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट में खोले राज

Story 1

अब पानी से चलेंगी कारें! ईरानी वैज्ञानिक का चौंकाने वाला दावा

Story 1

बिहार चुनाव से JMM का यू-टर्न, कांग्रेस-RJD पर लगाया सियासी साजिश का आरोप

Story 1

दिवाली पर राहुल गांधी बने हलवाई, बनाए इमरती और लड्डू!

Story 1

अंग्रेजों के ज़माने के जेलर असरानी का 84 वर्ष की आयु में निधन

Story 1

राहुल गांधी ने घंटेवाला पर बनाई इमरती और लड्डू, दिवाली पर छाया देसी अंदाज!

Story 1

बिहार चुनाव: आप ने जारी की चौथी लिस्ट, 12 प्रत्याशियों का ऐलान

Story 1

लद्दाख के उपराज्यपाल ने लेह में सेना के जवानों के साथ मनाई दिवाली

Story 1

उदयनिधि स्टालिन का दीवाली बम : तमिलनाडु की राजनीति में बवाल